Yash (KGF1,2) Biography in Hindi, Age, Wife, Net Worth,Son and KGF Movies 

यश का जीवन परिचय,नवीन कुमार गौड़ा कौन है ,असली नाम , जाति, धर्म, कमाई, सम्पत्ति, परिवार ,पत्नी ,बच्चे ( Yash Biography ,Wife, Net Worth, Age, Father, Family, Daughter, Movie List, Height in Hindi )

KGF Chapter 1 और हाल ही में रिलीज हुई KGF Chapter 2 दोनो एक से बढ़कर एक blockbuster movie है। इसे करने के बाद Yash (Kannada Actor) किसी नाम या पहचान के मौताज़ नही है। इस फिल्म को करने के बाद star बन गए है। आज मैं आपको Yash Biography  in Hindi पूरे details में बताऊंगी।

Yash Biography in Hindi
Yash KGF hero real name

ऑडियंस का रुख इन दिनों South Movie के तरफ ज्यादा मुड़ा है। और अब कन्नड़ लैंग्वेज की फिल्म KGF 2 ने सबके दिलो पर राज कर रहा है। South Cinema के सुपरस्टार Bahubali Prabhas और Vijay Devarakonda इनके बहुत अच्छे दोस्त है।

अगर आपको Yash  Biography in Hindi के बारे में पूरी जानकारी चाहिए तो इस आर्टिकल को पूरा अंत तक पढ़े।

 

Yash (KGF) Biography in Hindi, Age, Wife, Net Worth,Son and KGF Movies

KGF के हीरो Yash का जन्म 8 जनवरी 1986 को कर्नाटक के जिला हौसल के एक गांव भुवनहली में हुआ था। इनके पिता का नाम Arun Kumar Gauda है और माता का नाम Pushpa है। इनकी एक छोटी बहन भी है जिसका नाम नंदनी है। यश का परिवार एक लोअर मिडिल क्लास फैमिली से बिलॉन्ग करता था और इसलिए अपने घर में बड़े होने के कारण अपने ऊपर एक जिम्मेदारी भी महसूस करते रहे।

Yash KGF hero
Yash Biography in Hindi

यश के पिता बैंगलोर में स्थित एक कॉरपोरेशन में ड्राइवर का काम किया करते थे और उस कॉरपोरेशन का नाम है BMTC मतलब Bangalore Metropolitan Transport Corporation. और इनकी मां एक गृहणी है। Yash जितने सादगी से जीते है उतने ही सादगी से उनके पिता भी रहते है। KGF चैप्टर 1 के हिट होने के बाद यश एक सुपरस्टार हैं गए थे लेकीन, फिर भी उनके पिता ने अपना ड्राइवर का काम नही छोड़ा।

यश का नाम नवीन था पर इनको घर में सभी प्यार से यश का कर बुलाते थे। फिल्मी दुनिया में आने से पहले उनका नाम नवीन बड़ा पुराना और ओल्ड फैशन लगता था इसलिए उन्होंने अपना नाम यश ही रख लिया।

यश शुरुआती दिनों से ही, बचपन से ही फिल्मों और सिनेमा के बड़े शौकीन थे। हर वक्त फिल्मे देखा करते थे। इस वजह से अपने स्कूली दिनों में भी इन्होंने बहुत सारे Drama Competition में हिस्सा लेते थे जिस कारण इनको तरफ शुरू से ही खूब मिली थी।

स्कूल से मिली तारीफ ने यश को आगे इसी फील्ड में जाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बहुत जल्दी ये डिसाइड कर लिया था की उन्हे एक्टर बनना है और एक्टिंग में ही कैरियर बनाना है। अपनी बोर्ड का एग्जाम देने के बाद इन्होंने अपने माता पिता को अपने हीरो बनने के सपने को बताया। माता पिता उनकी बात सुन कर गुस्से से लाल हो गए।

एक मिडिल क्लास फैमिली से बिलॉन्ग करने वाले लड़के ने हीरो बनने का सपना देखा। इसीलिए उनके पिता ने उनसे पूछा की अगर हीरो नही बन पाए तो क्या करोगे। उनके पास कोई जवाब नही था। यश उस वक्त बस अपने सपने को साकार करना चाहते थे और इसलिए वो बैंगलोर जाना चाहते थे।

बैंगलोर जाने की इच्छा में आगे की पढ़ाई तक नही करना चाहते थे। लेकिन, पिता के समझाने पर Yash ने Mahajan Education Society से University Course किया और अपनी पढ़ाई पूरी की।

Quick Yash Biography in Hindi

Yash family, Yash son Yash daughter
Yash with his son and daughter
  • Real Name – Naveen Kumar Godwa
  • Profession – Actor, Singer
  • Height – 5’11” inches, (180 in Centimetres), (1.80 इन मीटर)
  • Weight – 75 kg
  • Body Measurements – चेस्ट – 42 इंचेज, वेस्ट – 32 इंचेस, बाइसेप – 14 inches
  • Eye Colour – Brown
  • Hair Colour – Black
  • Date of Birth – 8 January, 1986
  • Age – 36 साल
  • Birth Place – भुवनाहौली, हसन, कर्नाटक, भारत
  • Nationality – इंडियन
  • Hometown – कर्नाटक
  • School – Not Know
  • College – Mahajan Education Society University
  • Educational Qualification – University
  • Debut film – Jambada Hudugi (Kannad,2007)
  • Debut TV – Nanada Gokul (ETV Kannada)
  • Father – Arun Kumar Gawda (Work as driver)
  • Mother – Pushpa (Housewife)
  • Sister – Nandani
  • Religion – Hinduism
  • Hobbies – Singing
  • Marital Status – Married
  • Marriage Date – 9 दिसंबर 2016
  • Girlfriend – Radhika Pandit (Actress)
  • Wife/Spouse – Radhika Pandit (Present)
  • Children – a Son (Ayush, born in October 2019), a daughter (Arya, born in December, 2018)
  • Zodiac Sign/Sun Sign – Capricorn
  • Favourite Actor – शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन
  • Favourite Actress – कैटरीना कैफ

Yash Career

Yash को फिल्मों का ऐसा शौक चढ़ा था की वो किसी की सुनने ही नही चाहते थे। इसलिए अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद बैंगलोर आए और यहां इन्होंने कई जगह थ्रीटर करने की कोशिश की पा कर नही पाए। फिर एक थ्रीटर में इनका सिलेक्शन हुआ और Benka Natak Mandali को ज्वाइन कर लिया। यहां यश का प्रदर्शन काफी बेहतर रहा और अपनी तारीफ खूब बटोरी।

 

यहां का प्रदर्शन देखते हुए इनको इनका पहला टीवी सीरियल Nanda Gokula में काम करने का ऑफर मिला। ये सीरियल अच्छा रहा और इसके बाद कुछ और टीवी सीरियल में काम किया। ये साल 2006 तक का था जब इन्होंने टीवी की दुनिया में अपनी जगह बना ली थी। पर यश का सपना फिल्मों में काम करने का था, बड़े पर्दे पर दिखना सपना था।

 

साल 2007 का आगाज हुआ और इसी साल इन्हे कन्नड़ भाषा की फिल्म Jambada Hudugi में एक छोटा सा रोल करने ऑफर मिला। इन्होंने हा करते देर नहीं की और अपनी फिल्म पूरी की। इस फिल्म में इनका रोल काफी छोटा होने के बावजूद लोगो के दिलो पर छाप छोड़ गया और इनका काम क्रिटिक्स को भी पसंद आया।

 

इस मूवी के दम पर इन्हे और दूसरे फिल्मों के ऑफर आने लगा और फिर से साल 2008 में मूवी Moggina Manasu में एक सपोर्टिंग एक्टर के तौर पर मौका मिला। इस फिल्म से इन्होंने एक बार फिर से अपना झंडा गाड़ दिया था और इस फिल्म के लिए इन्हे best male actor in supporting role के लिए filmfare अवार्ड मिला।

 

यहां से लोग इन्हे नोटिस करने लगे थे और पसंद भी। इसके बाद इन्होंने Rocky, Kallara Santhe, Gokula और भी कई सारे फिल्मे की। और सभी में इनका प्रदर्शन बेहतर रहा। साल 2013 में इनकी एक फिल्म और आई जिसका नाम Googly था। जिसने न सिर्फ कमाई में मामलो में बल्कि कन्नड़ की ऑडियंस के दिलो में अप एक अलग जगह बना ली थी। और साथ ही इस साल की सबसे सुपर हिट फिल्म साबित हुई।

अब तक कन्नड़ सिनेमा और जनता के बीच अपनी जगह बनाने में सफल हो गए थे Yash. फिर साल 2014 आया और इस साल भी इन्होंने Mr and Mrs Ramachari मूवी को एक हिट मूवी के रूप में दिया जिसने Box office पर भी धमाल मचा दिया था। अब तक यश कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार और highest paid actor बन चुके थे।

 

हालांकि, इस वक्त इनका बोलबाला चल रहा था अपने भाषा की फिल्मों में लेकिन पूरी दुनिया में इनको सौहरत KGF Chapter 1 से मिली। यह फिल्म साल 2018 में रिलीज़ हुई थी और न सिर्फ कन्नड़ सिनेमा के लोगो में दिलो में अपनी जगह बनाई बल्कि पूरे भारत की जनता ने इस फिल्म को प्यार दिया।

KGF Chapter 1 कन्नड़ सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पहली फिल्म है। जिसने worldwide इतना पैसा और नाम कमाया की रातों रात लोग कन्नड़ सिनेमा को जानने और हिंदी डब्ड कन्नड़ फिल्में देखने लगे। इसकी सफलता को देखते हुए इस फिल्म के डायरेक्टर ने हाल ही में KGF की दूसरा पार्ट सिनेमा घरों में रिलीज किया है। और आज भी ये कमाई सभी फिल्मों को पीछे छोड़ कर आगे बढ़ गई है। लोगो को इस फिल्म की सभी जिसे पसंद आ रही है और खास कर इस फिल्म का थीम यानी की संदेश। आपको अभी तक Yash Biography in Hindi  कैसी लग रही है और KGF Chapter 2 कैसी लगी ये हमे कॉमेंट में जरूर बताना।

 

Yash Wife

Yash wife
Yash wife/Radhika Pandit

Yash की पत्नी का नाम राधिका पंडित है। Radhika Pandit भी कन्नड़ फिल्मों की हीरोइन रह चुकी है। यश की पत्नी राधिका पंडित ने कन्नड़ फिल्म में मुख्य अभिनेत्री की भूमिका निभाते हुए अपने आप को और अपने टैलेंट को साबित किया है।

राधिका एक अच्छे परिवार से ताल्लुक रखती है और इनके पिता कृष्ण प्रसाद पंडित जो एक बीमा कंपनी में कार्यरत है और माता मंगला पंडित जो एक गृहणी है। राधिका का एक भाई भी है जिसका नाम गौरव पंडित है।

राधिका अपनी स्कूल की पढ़ाई बैंगलोर के स्कूल Clooney Convent School से किया और फिर बाद में कॉलेज की पढ़ाई भी बैंगलोर के ही Mount Carmel College से की। इसके बाद इन्होंने एमबीए यानी की मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन किया लेकिन, तकदीर की सुई एक्टिंग की तरफ मुड़ी थी।

 

Yash Age

KGF hero real name Yash की उम्र 36 साल है। अभी वो 36 साल पूरे किए है। पूरी दुनिया में अपनी एक्टिंग स्किल से छाप छोड़ने वाले यश बिलकुल नहीं लगते की इतनी उम्र है इनकी। अभी सबके दिलो पर राज करने वाले यश महज 26 साल के लगते है।

 

Yash Family

Yash का परिवार बड़ा ही छोटा है। घर में पिता (Yash Father Name) अरुण और माता पुष्पा के अलावा एक छोटी बहन नंदनी है। जैसी की मैने पहले भी कहा था। वैसे आपको बता दे की Yash full name हैं यश कुमार गुड़ा।

Yash (KGF Real Hero) Net Worth

एक मीडिया की रिपोर्ट में यश की नेट वर्थ के बारे में बताया गया की इनकी नेट वर्थ 50 करोड़ रूपए है। इनके पास Audi Q7 हैं जिसकी कीमत 1 करोड़ रूपए है और Range Rover कार है जिसकी कीमत 80 लाख रुपए है। इनके पास ऐसी लग्जरी कार है।

 

इसके साथ साथ और भी साइड इनकम है जिसके बारे में हमे कोई जानकारी नहीं है। Yash आज करोड़ों रुपए एक फिल्म के लिए चार्ज करते है और कन्नड़ सिनेमा के हाईएस्ट पेड एक्टर भी है।

 

Radhika Pandit

Radhika Pandit सिर्फ अपने hubby Yash जो सुपरहिट फिल्म KGF देने वाली की पत्नी नही बल्कि एक स्वतंत्र स्त्री भी है। यश से मिलने से पहले इन्होंने काफी अच्छी पढ़ाई की है और फाइनेंशियली भी Independent woman में से एक है।

 

राधिका पंडित का जन्म 7 मार्च 1984 को Malleswaram कार्नाटाक में हुआ था और अभी वो 34 साल की है। राधिका कर्नाटक फिल्मों के अलावा टीवी सीरियल में भी काम कर चुकी है और एक Successful women  की तरह उभर कर आई है। इन्हे कर्नाटक राज्य फिल्म पुरुष्कार दक्षिण भारत फिल्मफेयर का अवार्ड भी मिल चुका है।

Yash Biography in Hindi से हमे सीखने को क्या मिला:

हमे हर किसी से कुछ ना कुछ सीखने को मिलता है। Yash से भी हम कुछ बाते सिख सकते है जिसे मैं नीचे बता रही हूं।

 

  • कभी भी अपने सपनो को अधूरा मत छोड़ो, बाद में पछताने से अच्छा है अभी सारी मेहनत कर लो।
  • अगर सपने पर भरोसा हो और खुद में हिम्मत तो किसी की बात सुनने की जरूरत नही है, जब इनके पिता ने गुस्सा किया तो ये पीछे हट सकते थे पर इन्हे पूरा भरोसा था की एक दिन ये जरूर एक्टर बनेंगे और आज सबको अपना दीवाना बनाया है।
  • जो मौका मिले उसे पकड़ लो, यश चाहते तो पहली उस छोटे से रोल को रिजेक्ट कर देते क्योंकि उस वक्त वो टीवी में काम कर रहे थे। लेकिन इन्होंने उस मौके को पहचाना और आगे बढ़े।

 

Final Words on Yash Biography in Hindi

आज हमने कन्नड़ फिल्म के सुपरस्टार और सुपरहिट फिल्म KGF Chapter 1 और KGF Chapter 2 को देने वाले एक्टर Yash का जीवन परिचय जाना। हर किसी की किस्मत पलटती है और यश की किस्मत इस मूवी ने पलट दी।

अगर आपको Yash Biography in Hindi अच्छी लगी और इससे कुछ सीखने को मिला तो इसे अपने दोस्तो और सारे सोशल मीडिया हैंडल पर Share करना ना भूलें। इस पोस्ट को Like करे ताकि हम motivate हो और आपके लिए ऐसे ही अच्छे अच्छे टॉपिक लिखते रहे। अगर आपको कुछ कहना है तो हमे नीचे Comment Box में बता सकते है।

अन्य पढ़े

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Comment