About Me

Story Obsession क्या है?

स्टोरी ऑब्सेशन एक हिंदी ब्लॉगिंग वेबसाइट है। जिसमे विभिन्न विषयों पर जानकारी दी जाती है। मेरी साइट मेरे सारे व्यूअर्स तक जानकारी पहुंचने का काम करती है। स्टोरी ऑब्सेशन पर कहानियां, प्रचलित कोट्स, जाने माने चेहरे के जीवन परिचय, रोचक तथ्य, कविताएं, बेस्ट विशेज, शायरी, एवम लाइफ हैक्स के बारे में लिखी जाती है। जीवन परिचय और रोचक तथ्य लिखने से पहले मैं अच्छे से रिसर्च करती हूं।

मैं कौन हूं ? अकांक्षा कश्यप सिंह

मेरा नाम अकांक्षा कश्यप सिंह है और मैं बिहार के शहर गया(Gaya) की रहने वाली हूं। ग्रेजुएट हूं और पार्ट टाइम जॉब के तौर पर छोटे छोटे बच्चो को पढ़ाया है। मैं इस वेबसाइट स्टोरी ऑब्सेशन की फाउंडर हूं। इसके साथ साथ मैं एक राइटर (writer) भी हूं। आज जब मेरी लिखी आर्टिकल लोगो को आगे बढ़ने में मदद करती है तो बहुत खुशी मिलती है। मैं यहां जो भी कहानी लिखती हूं वो सभी मैं खुद लिखती हूं।

Founder of Storyobsession.com
Akanksha Kashyap Singh founder of Story Obsession

मैने ब्लॉगिंग क्यों शुरू किया?

ब्लॉगिंग करना कभी सोचा भी नही था। मैं अपनी बारहवीं पूरी करने के बाद मेडिकल एंट्रेंस की तैयारी में जुट गई थी। तीन साल कड़ी मेहनत के बाद भी मैं वो सीट रिजर्व नही कर पाई जो करना चाहती थी। हताश और निराशा के अलावा कुछ नहीं था मेरे पास।

पर मेरी एक आदत थी बचपन की। डायरी लिखना मुझे बचपन से ही बेहद पसंद थी। अकेले घंटो बैठना और खुद से बाते करते करते ना जाने क्या क्या लिख जाना। उस मायूसी में भी मैने लिखना नहीं छोड़ा। तब मैंने यूट्यूब पर देखा की लिखा हुआ पब्लिश कर सकते ही। शुरू शुरू में पैसे कमाने की चेष्टा नही थी। अगर कुछ था तो वो था अपनी दिल की बात दुसरो की दिलो तक पहुंचाना। जो मैं फील कर थी उस वक्त, जिस दर्द से गुजर रही थी वो कोई और फील करे तो उसे क्या करना चाहिए। और इसी को बढ़ावा देने के लिए पहले मैंने ब्लॉगर पर फ्री वेबसाइट बनाया।

शुरुआत मैने कहानियों से की थी। पर जब दूसरे विषय पर लिखने के बाद लोगो को पसंद आया और उनकी मदद हुई तो डिसाइड किया की और भी लिखूंगी। आज बहुत लोग अप्रिशिएट करते है तो अच्छा लगता है।

हिंदी ब्लॉग बनाने के पीछे कारण?

हिन्दी हमारी राष्ट्र भाषा है। आज भी 90% लोग हिंदी बोलते है। और ये सबसे बड़ी वजह है की मैने इंग्लिश न चुन कर हिंदी ब्लॉग को चुना।

मेरी हॉबी

मुझे लिखने के अलावा गाना सुनने और गाने का बड़ा शौक है। इसके साथ साथ स्पोर्ट में भी रुचि है। चॉकलेट्स खाना, और सबसे महत्वपूर्ण मां को परेशान करना।

Social media accounts

Facebook: Connect with me

LinkedIn: Connect with me