Bappi Lahiri Biography Hindi 2022 | बप्पी लाहिरी जीवनी

बप्पी लाहिरी जीवन परिचय, पत्नी, बेटा, पोता, नेट वर्थ, रियल नेम, बीमारी (Bappi Lahiri Biography in Hindi 2022), wife, age, net worth, son, grandson, real name, disease, Career, superhit songs

 

ऐसा कोई नही होगा जिसने बप्पी  दा के गाने का न झूम कर नाचा हो। अगर आप संगीत से प्यार करते है तो इनके गाने जरूर सुने होंगे। बप्पी लहिरी जो म्यूजिक दुनिया के पहले रॉकस्टार थे। बड़े ही भरी मन से कहना पड़ रहा की वो म्यूज़िक की दुनिया का एक सितारा जो 16 फरवरी 2022 को हमे छोड़ कर चला गया। बचपन से ही सिंगर और फेमस होने का सपना देखने वाले बप्पी दा महज 19 साल की उम्र में मुंबई अपने सपने को सच करने आ गए थे। दुनिया पर अपनी छाप छोड़ने की भूख उन्हे हर दिक्कतों का सामना करने की हिम्मत देते रहा और वो इस हौसले के साथ आगे बढ़ते रहे की एक ना एक दिन उन्हे पूरा जगत जानेगा। और ऐसा हुआ भी। आज जब वो दुनिया से विदा ले चुके है तो उनके लाखो,करोड़ों फैंस की आंखे भी नम हो गई है। बात करेंगे आज बप्पी लाहिरी की जीवन परिचय (Bappi Lahiri Biography in Hindi 2022) ,उम्र, रियल नेम, फैमिली, वाइफ, बेटे, पोते, नेट वर्थ, सुपरहिट गाने, कैरियर सब कुछ इस आर्टिकल में।

 

बप्पी लाहिरी जीवन परिचय (Bappi Lahiri Biography in Hindi)

 

बप्पी लाहिरी का जन्म 27 नवंबर सन् 1952 को कोलकाता में हुआ था। वो धनढ़ परिवार से ताल्लुक रखते थे। इनके माता का नाम बांसरी लाहिरी और पिता का नाम अपरेश लाहिरी था। इनके पिता भी बंगाल में शास्त्रीय और श्यामा संगीत में गायक थे और माता संगीतकार थी। बप्पी लाहिरी की मृत्यु 16 फरवरी 2022 को अस्पताल में हुआ। अभी उनकी उम्र 69 साल हुई थी। चुकी घर का माहौल संगीत वाला था इसलिए उनकी रुचि संगीत में होना बड़ा लाजमी था। बप्पी दा बचपन से ही फेमस स्टार बनना चाहते थे। महज 3 साल की उम्र में उन्होंने तबला बजाना सिख लिया था। और तब से ही संगीत भी सीखना शुरू कर दिया था।

बप्पी दा को गोल्डन मन(Golden Man) भी कहते है। क्योंकि उन्हें सोने से बने गहनों से बड़ा लगाओ था। वो अपने गले में तीन से चार चैन पहना करते थे वो भी सोने के भारी भारी वाले। बप्पी लाहिरी का असली नाम(Bappi Lahiri real name) अलोकेश लाहिरी था। उनके उंगलियों में मोटे मोटे अंगूठी उनकी पहचान थे। सोने की दुकान तक लोग कह देते थे। बप्पी दा को सोने से इतना लगाओ था की वो कभी अपना गला सुना नही रखते थे। बप्पी दा सोने को लकी भी मानते थे।

 

जिस वक्त बप्पी लाहिरी ने बॉलीवुड में अपना पैर रखा उस वक्त सूफी गानों का चलन था। ऐसे में बप्पी दा ने पॉप गानों का तड़का लगाया। और इंडियन सिनेमा को एक नया स्वाद मिला जिसे बाद में प्यार भी भरपूर मिला। एक वक्त ऐसा भी था जब उनका नाम सुनते ही लोग झूमने लगते थे।

 

बप्पी लाहिरी की फैमिली (Bappi Lahiri family, son, wife, grandson, daughter)

 

बप्पी दा अपने माता पिता के अकेले संतान थे। बप्पी लाहिरी संगीतकार किशोर कुमार के भांजे थे। इनकी शादी चित्रणी लाहिरी से 1977 में हुआ था। बप्पी दा के एक बेटे है (बप्पा लाहिरी ) और एक बेटी है, (रीमा लाहिरी)। इन्ही के तरह इनका बेटा एक म्यूजिक डायरेक्टर है और बेटी एक गायिका है। इनके बेटे ने तनीषा से शादी की है जिनका एक बेटा कृष है। इनकी बेटी ने गोविंद बंसल से शादी की थी जिनका एक बेटा भी है स्वास्तिक बंसल। बप्पी दा अपने नाती स्वास्तिक बंसल को इंडस्ट्री में लॉन्च करने का पूरा इंतजाम कर लिया था। और पिछले साल बिग बॉस के शो में आए भी थे। बप्पी दा को आखिरी बार इसी मंच पर देखा गया था।

 

बप्पी लाहिरी का व्यक्तित्व (Bappi Lahiri Biography, Nature in Hindi)

बप्पी दा अपने गानों के लिए मशहूर तो थे ही उसके साथ साथ अपने स्टाइल और व्यक्तित्व के लिए भी उतने ही लोकप्रीय थे। उनका स्टाइल एक आइकॉइंक था। इनका लुक रॉकस्टार की तरह था। बातचीत में भी बड़े अच्छे से बाते करते थे। उनके पहनावे की बात करे तो वो ज्यादातर ट्रैकसूट या कुर्ता पायजामा पहना करते थे। एक और यूनिक फैशन था उनका चश्मा, सर्दी हो या गर्मी हर मौसम में पहना करते थे।

Bappi Lahiri Biography in Hindi wearing gold chain, golden man
Bappi Lahiri/ storyobsession.com

बप्पी लाहिरी कैरियर (Bappi Lahiri Career)

 

बप्पी दा जब सिर्फ 19 साल के थे तब वो मुंबई अपने सपने साकार करने आ गए थे। उन्हे पहली बार हिंदी सिनेमा में सन् 1973 में आई फिल्म “नन्हा शिकारी” में गाने का मौका मिला। हालांकि, ये गाना ज्यादा हिट नहीं हुई। पर फिर उन्हे 1975 में फिल्म “जख्मी” के लिए गया। जिसमे वो किशोर कुमार और मोहम्मद रफी साहब के साथ गाना था। और यहां उनका जादू चल गया। अब घर घर में उनके गाने बजने लगे थे।

 

सक्सेस वो भूख है जो कभी खत्म नहीं होती। इसी से शुरुआत हुई एक नई जोड़ी का, बप्पी लाहिरी और मिथुन चक्रवर्ती का। ये नई जोड़ी ने ऐसा धूम मचाया की आज तक लोग दीवाने है। डिस्को डांसर, डांस डांस, कसम पैदा करने वाले की जैसी फिल्मों में डिस्को का तड़का लगा कर एक नया इतिहास रच दिया। और तब से डिस्को म्यूजिक हर तरफ छा गया।

 

बप्पी दा ने हिंदी सिनेमा के संगीत को बिना छेड़छाड़ किए एक अलग और नया नजरिया दिया। वो सक्सेस की ऊंचाई को छू रहे थे। बप्पी दा ने अपने एल्बम में किशोर कुमार और आशा भोसले जी की आवाज को भी बहुत ग्रेस से इस्तेमाल किया। एलिशा चिनॉय और ऊषा उथुप जी के साथ भी इन्होंने सुपरहिट गाने दिए।

 

वैसे, कई बार इन पर विदेशी गाने के धुन को चुराने का इलाज़ भी लगा। पर वो कभी रुके नहीं और बस आगे ही बढ़ते रहे। 1990 के दशक के बाद इन्होंने फिल्मी दुनिया से जैसे खुद को अलग ही कर लिया और अपने एल्बम पर ध्यान देने लगे थे। पर फिर भी कुछ गाने उसके बाद भी गया। “द डर्टी पिक्चर” की सुपरहिट गाना “ऊ ला ला ला ला” कौन भूल सकता है।

 

बप्पी लाहिरी के हिट गाने (Bappi Lahiri superhit song)

वैसे तो कई गाने है पर कुछ गाने ऐसे है जो आज भी दिलो को झूमने पर मजबूर कर देती है। उनमें से कुछ निम्न है: याद आ रहा है और सुपर डांसर (डिस्को डांसर), बॉम्बे से आया मेरा दोस्त (आप की खातिर), ऐसे जीना भी क्या जीना है (कसम पैदा करने वाले की), प्यार चाहिए मुझे जीने के लिए (मनोकामना), रात बाकी (नमक हलाल), यार बिना चैन कहां रे (साहब), ऊ ला ला ऊ ला ला (द डर्टी पिक्चर)।। ये सारे गाने आपने भी कभी न कभी जरूर सुने होंगे।

 

बप्पी लाहिरी नेट वर्थ (Bappi Lahiri net worth)

2014 के इलेक्शन एफिडेविट के दौरान ये पता चला की उनके पास 65 तोला सोना था। अब तो और भी ज्यादा हो गया होगा। उनकी बीवी के पास भी कई तोले सोने थे। एक रिपोर्ट के अनुसार उनके पास 22 करोड़ की संपति थी।

 

बप्पी लाहिरी की बीमारी | Bappi Lahiri Disease

 

रिपोर्ट की माने तो पिछले कुछ दिनों से उनकी तबियत बिगड़ी हुई थी। वो लगभग एक महीने 29 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। उनके गले में इन्फेक्शन था। जिससे वो गा भी नही पाते थे। बप्पी दा के फेफड़े भी कमजोर थे। वो लास्ट में दिनों में मुंबई के क्रिटी केयर अस्पताल में भर्ती थे। यही उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली।b

 

FAQ

 

1. बप्पी लाहिरी का जन्म कब हुआ था?

Ans. 27 नवंबर 1952 को

2. बप्पी लाहिरी को गोल्डन मैन क्यों कहा जाता था?

Ans. क्योंकि वो सोना काफी पहनते थे।

3. बप्पी लाहिरी के सुपरहिट गाने?

Ans. याद आ रहा है, डांस डांस इत्यादि

 

अंतिम कुछ बाते

दोस्तो, आपको हमारी आर्टिकल बप्पी लाहिरी जीवन परिचय | Bappi Lahiri Biography in Hindi 2022 कैसी लगी हमे कमेंट करके जरूर बताएं। अपने दोस्तो के साथ शेयर करना ना भूलें।

बप्पी लाहिड़ी बायोग्राफी हिंदी में
Bappi Lahiri young photo

इसे भी पढ़ें

अशनीर ग्रोवर का जीवन परिचय जानिए

Boat ब्रैंड को बनाने वाले अमन गुप्ता की कहानी

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Comment