माइग्रेन क्या है? जाने इसके कारण और लक्षण(Migraine in Hindi)

माइग्रेन (अधकपारी) | Migraine

माइग्रेन (अधकपारी, Migraine) की समस्या आज लगभग हर 7 लोगो में 1 को इसकी शिकायत होती ही है। इकोनॉमिक्स टाइम्स की माने तो माइग्रेन सिर्फ भारत के लोगो में नही बल्कि पूरे विश्व स्तर पर फैल रहा है। और भारत में लगभग 150 मिलियन लोग इससे प्रभावित है।

Migraine Meaning in Hindi

 

 

आमतौर पर होने वाली सिरदर्द को लोग माइग्रेन समझ लेते है, पर ये पूरा सच नही है। माइग्रेन कोई साधारण सा सिरदर्द नही बल्कि इससे गंभीर बीमारी है। जो सिर के आधे हिस्से में दर्द करता है।

 

इसे भी पढ़ें – क्या आप भी है पॉर्न से addicted ? तो जानिए पॉर्न की लत को कैसे रोके? 

 

माइग्रेन (अधाकपारी) को लेकर कई तरह के मिथ भी है और तथ्य भी। जिसके बारे में ज्यादातर लोगो को नही पता। और इसकी सही जानकारी नहीं होने की वजह से लोग इसका इलाज भी अच्छे से नही करवाते है। अतः यह बहुत जरूरी हो जाता है की लोगो तक सही और सटीक जानकारी जाए। ताकि लोगो मे जागरूकता आए और ऐसे ही कोई भी दवाई लेने से वो बचे।

 

आज इस आर्टिकल में मैं यही बात करूंगी। माइग्रेन क्या है? माइग्रेन होने के कारण क्या क्या हो सकते है और इसके लक्षण क्या है? इसीलिए इस आर्टिकल को पूरा पढ़े ताकि अगली बार जब आपको या आपके घर के किसी सदस्य को सिरदर्द की शिकायत हो तो आप उसे माप तौल पाए की वो माइग्रेन का सिरदर्द है या नॉर्मल सिरदर्द। आईए जानते हैं।

 

माइग्रेन क्या है? (Migraine Meaning in Hindi)

 

माइग्रेन या अधकापारी में सिर के आधे हिस्से में बहुत तेज़ सिरदर्द करता है। वैसे डॉक्टर्स का कहना ये भी है की माइग्रेन का मतलब सिरदर्द नही होता। हां पर इसका मतलब ये नही की माइग्रेन में सिरदर्द नही होता। माइग्रेन के चार(4) फेज होते है। और सिरदर्द इसके तीसरे फेज में होता है। इसका मतलब सिरदर्द न भी हो तो आपको माइग्रेन( Migraine) हो सकता हैं। सिरदर्द अगर 2 घंटे से 72 घंटे तक रहे तो इसे माइग्रेन कहा जा सकता हैं।

 

लेकिन, इसके साथ साथ उल्टी, चक्कर की शिकायत, देखने में दिक्कत, लाइट में नही रहना या तेज आवाज से चिढ़ना, इनसे भी जूझना पड़ सकता हैं। कभी कभार दर्द इतना ज्यादा हो जाता है की सहा नही जाता। एडल्ट में इसकी शिकायत ज्यादा देखने को मिलती है। पर बचपन में भी इससे आप जुझ सकते है। काम की वव्यस्था के कारण पुरुषो के मुकाबले स्त्रीयों में माइग्रेन ज्यादा देखे गए है।

 

माइग्रेन या अधकपार के कारण क्या है? ( What are the Causes of Migraine?)

 

वैसे तो माइग्रेन होने का कोई सटीक और सही कारण नहीं समझ आया है। लेकिन, दिमाग में असामान्य रूप से कुछ गतिविधियों का परिणाम माना गया है। अब दिमाग में असामान्य गतिविधि क्यों होती है ये कहना तो आसान नहीं है पर नर्वस सिस्टम में गड़बड़ी होने के कारण माइग्रेन होने की आशंका जताई जाती है।

 

कुछ लोग ये भी सोचते है की माइग्रेन स्ट्रेस या घबराहट के कारण होती है। पर ये पूरी तरह से एक मिथ है। हां, अगर दिमाग में कुछ तत्व पाए जाते है जिससे आपको दिक्कत का सामना करना पड़े और ऐसे में स्ट्रेस हो तब एक वजह हो सकती है। लेकिन, सिर्फ स्ट्रेस की वजह से तो नहीं होती।

Migraine Meaning in Hindi

 

 

इसे भी पढ़े – क्या आप भी सामान रख कर भूल जाते है? कही आप dementia के शिकार तो नहीं? जाने भूलने की बीमारी Dementia के बारे में पूरी जानकारी।

 

माइग्रेन होने के कुछ मुख्य कारण हो सकते है जो इस प्रकार है:-

 

1. हार्मोन में परिवर्तन होना

हार्मोन अगर इंबेल्स हो तो प्रोब्लम क्रिएट तो करता ही है। और अगर असामान्य तरह से हो सिरदर्द की वजह बन सकती है।

 

2. हेल्थी खाना न खाना

हमारा दिमाग दिन भर काम करता है। हम भले ही सो जाए पर वो कभी नही सोता। ऐसे में हेल्थी खाना खाना बहुत जरूरी है। लेकिन, जब हम अनहेल्दी खाते है और दिमाग की जरूरत पूरी नहीं होती तब ये सिरदर्द की वजह भी बन जाता है। और इससे हमारे इम्यून सिस्टम पर भी उतना ही गहरा असर पड़ता है।

 

3. तनाव में रहना

जैसा की मैने पहले भी कहा, तानव अकेला कभी माइग्रेन की वजह नही बन सकता पर अक्सर तनाव रहना हमारे मस्तिष्क के लिए हानिकारक हो सकता है। जो बाद में माइग्रेन का रूप ले सकती है।

 

4. बेवजह दवाई का सेवन 

आज कल लोग जब भी किसी छोटी से छोटी बीमारी में जूझते जैकी तुरंत दवाई ले लेते है। जैसे की नॉर्मल सिरदर्द, खासी, जुकाम, नाक बंद इत्यादि। ठंड में नॉर्मल सर्दी जुकाम होना आम है। लेकिन, हर कोई ऐसा नहीं करता। तो बेवजह और छोटी छोटी बीमारी के लिए दवाई न ले। अगर ले, तो डॉक्टर के सलाह के बाद।

 

5. नींद की कमी 

नींद की कमी से सिरदर्द होना बहुत आम है। प्रयाप्त मात्रा में नींद लेना उतना ही जरूरी है जितना की खाना खाना। इसीलिए टाइम से सोए और टाइम से जागे। क्योंकि कई बार ये छोटी समस्या माइग्रेन जैसी बड़ी समस्या में बदल जाति है।

 

माइग्रेन(अधकपारी) के लक्षण? ( Symptoms Of Migraine)

 

कई बार ऐसा देखा गया है की लोगो को सिरदर्द की समस्या होती है। पर उसे अक्सर हम नजर अंदाज कर देते है क्योंकि आज कल पॉल्यूशन के कारण भी सिर में दर्द हो जाता है। ऐसे में वक्त रहते ये समझना जरूरी है की कौन का सिर दर्द माइग्रेन (अधकपारी) हैं और कौन सा नॉर्मल।

 

नीचे दिए गए कुछ लक्षण है जिससे आप आसानी से पता लगा सकते है की आपको माइग्रेन है या नही। 

 

1.पेट में कब्ज की शिकायत

अगर आपका खाना सही से नही पचता और आपको कब्ज की शिकायत है, तो चांस है की आपको सिरदर्द की समस्या हो। और अगर है तो आपको जल्द ही डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

2. मूड का बदलना

माइग्रेन से जूझ रहे व्यक्ति को मूड स्विंग की परेशानी अक्सर होती है। इसलिए जब आपको ऐसा लगे की ये असामान्य है तो इसका इलाज जरूर करवाएं।

 

3. ज्यादा भूख लगना

दिन भर में तीन या चार बार भूख लगना सामान्य होता है। लेकिन, माइग्रेन से पीड़ित रोगी को इससे ज्यादा भूख लगती है। खाना खाने के थोड़े बाद ही उन्हें भूख का अहसास होने लगता है। अगर आपके साथ हो इसे नजर अंदाज ना करे।

 

4. गर्दन में अकड़न

ज्यादा काम करने से अक्सर हमे गर्दन में अकड़न महसूस होती है। पर कभी कभी सर्वाइकल में दर्द होने के कारण भी ऐसा होता है। जो बाद में माइग्रेन की वजह बन सकता है। इसलिए टाइम रहते डॉक्टर से संपर्क करे।

 

बार बार पेशाब आना, प्यास लगना, जम्हाई आना ये कुछ और अन्य लक्षण है जो सामान्य रूप से माइग्रेन में मरीजों में देखने को मिलते है।

 

माइग्रेन क्या है?(Migraine Meaning in Hindi) इसके लक्षण और कारण क्या क्या हो सकते है? आशा है अब आपको इसका जवाब मिल गया होगा। आपको ये पोस्ट कितने हेलफुल लगी कमेंट करके हमे बताए। अगर अच्छी लगी हो तो शेयर करना ना भूलें।

 

इसे भी पढ़ें –  क्या आप भी है सर्दी में होने वाली जोड़ो के दर्द से परेशान? तो पढ़िए क्या है इसका निवारण और घरेलू उपचार

 

 

Leave a Comment