8 सफलता की कुंजी -जो आपको successful person बना dega | Chankya Niti Tips in Hindi

Safalta Ki Kunji: Motivational Thoughts in hindi ( Chanakya Niti )

 

सफलता की कुंजी, आज हम इसी के बारे में बात करने वाले है। दोस्तो, सफल होना कौन नही चाहता। दुनियां में शायद ही ऐसा कोई व्यक्ति होगा जो सफल होना नहीं चाहता होगा।। और जिसे सफलता की कुंजी क्या क्या होते है ये जानने में दिलचस्पी नहीं होगी। चाणक्य नीति ( Chankya Niti)(Motivational Thoughts in Hindi) के अनुसार हर इंसान सफल और बलवान होना चाहता है। लेकिन, हर कोई हो नहीं पाता। अगर किसी को सफल होना हैं तो उसे कुछ बातो का ध्यान रखना चाहिए।

Safalta ki kunji - Chankya Niti
Chankya Niti | storyobsession.com

 

आचार्य चाणक्य जी के अनुसार अगर जिंदगी में आगे बढ़ना है तो कानो को बंद कर लो। क्योंकि जब भी लोग तुम्हारे बारे में सुनेंगे तुम्हारा मनोबल और विश्वास गिराने की कोशिश करेंगे। इसीलिए सफलता की कुंजी में चाणक्य जी ने ये बात सभी से कही है। आचार्य चाणक्य जी अर्थशास्त्र और नीतिशास्त्र के ज्ञाता थे और उनकी किताब चाणक्य नीति में उन्होंने सफलता की मूलमंत्र बताए है जो अगर कोई जान ले तो जिंदगी में कभी असफल नहीं होगा। चाणक्य की नीतियों के बदौलत ही चंद्रगुप्त मौर्य को सम्राट के रूप में स्थापित किया गया था। आज भी कई Successful people इन्ही नीति को फॉलो करके अपनी जिंदगी बेहतर बना रहे है। और कई लोग सफल भी है।।

 

हैलो दोस्तो मैं हूं आकांक्षा कश्यप सिंह और मैं आप सभी का स्वागत करती हूं अपने ब्लॉग STORY OBSESSION पर। पिछले मोटिवेशन में मैने आपको APJ Abdul Kalam की मोटिवेशनल कोट्स बताए थे अगर नही पढा तो अभी पढ़ लें।

 

ये तो हम सभी जानते हैं कि यूं ही कोई सफल इंसान नही बन जाता। सफल बनने के लिए हमे परिश्रम के साथ साथ कुछ चीजों को परहेज भी करना चाहिए। आज हम इसी motivational thoughts (in hindi) के बारे में बात करने जा रहे हैं।

 

तो चलिए शुरू करते हैं 

 

आचार्य चाणक्य के अनुसार कर्म पर डिपेंड रहो जन्म पर नही {Motivational Thoughts in hindi} 

दोस्तो आचार्य चाणक्य के अनुसार कोई भी व्यक्ति अपने कर्म से ऊंचा होता है अपने जन्म से नहीं। हमे बड़ा हो कर क्या करना है और कैसे करना है अगर ये सुनिश्चित करना हैं तो अपने कर्मो को अच्छे से करना होगा। क्योंकि अगर हमारे कर्म अच्छे होंगे तो हमारा अगला कदम भी सही होगा।

 

आत्मविश्वास है सफलता की कुंजी (Motivational Thoughts in hindi)

चाणक्य नीति के अनुसार आत्मविश्वास सफलता की सबसे महत्व पूर्ण कुंजी है। अगर आप खुद पर विश्वास नहीं कर सकते तो आप कभी किसी काम को नही कर सकते। कुछ पर भरोसा करके आप बड़ी से बड़ी समस्या का तोड़ निकाल सकते है। किसी भी परिस्थिति से बाहर निकलने के लिए आत्मविश्वास होना बहुत जरुरी है वरना छोटी सी छोटी समस्या भी बड़ी लगने लगती है।

 

कड़ी मेहनत है सफलता को कुंजी (Motivational Thoughts in hindi)

जो व्यक्ति मेहनत करने से नही हटता वो किसी भी कड़ी परीक्षा को पार कर सकता हैं। चाणक्य के अनुसार अगर आपको सफल होना हैं तो आपको कड़ी मेहनत करनी चाहिए। सिर्फ मेहनत ही हैं जो आपको फर्स से अर्स तक पहुंचा सकता हैं।

 

ज्ञान अर्जित करना है सफलता की कुंजी (चाणक्य नीति) 

ज्ञान अर्जित करने से पहले ये न सोचे की आप किससे ज्ञान अर्जित कर रहे हैं। ज्ञान प्राप्त करने का उद्देश्य सिर्फ ज्ञान प्राप्त करना होना चाहिए। सफलता की कुंजी कहती है की आपको ये नही सोचना चाहिए की जिससे आप ज्ञान प्राप्त करने की इच्छा रखते है वो औरों के लिए क्या क्या दे सकते है। आपको बस इस बात का ध्यान होना चाहिए की कोई कैसा भी हो अगर आपको कुछ सीखा सकता हैं तो उससे जरूर सीखे।

 

पैसा है सफलता की कुंजी (Motivational Thoughts in hindi )

आचार्य चाणक्य  के अनुसार पैसे को अपने पास रखे। क्योंकि कभी कभी ये बहुत काम आता है। हम पैसे से अपनी पढ़ाई की चीज खरीद सकते है। और वक्त पर कोई काम नही देता तब ये पैसा ही है जो आपके काम आता है।

 

खुद से किया वादा निभाओ (Motivational Thoughts in hindi )

आचार्य चाणक्य कहते हैं की आप अपने आने वाले समय में क्या करने वाले हो वो कभी किसी को मत बताओ। अगर आप किसी को बताते हैं तो इससे आपका दिमाग कन्फ्यूज होते है और आप जो करना चाहते है वो कभी नही कर पाते। आपको जो भी करना है उसको अपने मन में रखे और आगे बढ़ते रहे। उसपे लगातार काम करते रहे।

 

डिसिप्लिन में रहे। (चाणक्य नीति)

अनुशासन ही एक मात्र रास्ता है जिससे आप अपनी मंजिल सही समय पर पा सकते है। अपने काम और जिम्मेदारी के प्रति अनुशासित होना उतना ही जरूरी है जितना की अपने आप के प्रति। जब कोई काम अनुशासन मे किया जाता है तब वो काम और भी अच्छे और निखर कर सामने आता है। उसकी जीत की खुशी दोगुनी हो जाती है।

 

हमेशा फोकस रहें।( Motivational thoughts in hindi)

जब आप किसी काम को करने के लिए फोकस रहते है तो वो काम उतना ही जल्दी और बेहतर तरीके से होता है। फोकस रहने के लिए खुद को प्रेरित करे।

 

तो दोस्तो सफलता की कुंजी आपको कैसी लगी।

 

ये थी कुछ मोटिवेशनल थॉट्स जो चाणक्य ने अपनी नीति में बताए है। अगर आपको इसमें कुछ भी अच्छा लगा हो तो उसे अपनी जिंदगी में जरूर शामिल करे और हमे comment करके जरूर बताएं।। और अपने दोस्त के साथ Share करना ना भूलें।

 

अगर आपने अभी तक मेरे दूसरे पोस्ट को नहीं देखा तो अभी पढ़े 

 

अन्य पढ़े

1. Inspirational story

2. Motivational story for student

3. Real life story

 

आपके समय के लिए धन्यवाद !

 

 

 

 

Leave a Comment