Holi का रंग कैसे छुड़ाए,जाने 11 आसान और घरेलू तरीके 

Holi का रंग कैसे छुड़ाए,जाने 11 आसान और घरेलू तरीके, आज मैं इसी के बारे में बात करने वाली हूं। होली का त्योहार और रंगो के बिना खेली जाए ऐसा नहीं हो सकता। मजे में जैसे किसी की नजर लग गई हो ऐसा लगेगा। पर अगर रंग पक्का हो और चेहरे से निकलने का नाम न ले तो चिंता भी होती है। रंगो के साथ कोई दफ्तर भी नही जा सकता। और रंग केमिकल के बने होते है तो चेहरे के लिए अच्छे भी नही होते। ऐसी चिंता का विषय आपके लिए भी है तो फिक्र करने की ज़रूरत नही हैं। मैं आपको कुछ घरेलू नुस्खे और तरीके बताऊंगी जिससे पक्के रंग तुरंत ही निकल जाएंगे।

 

होली के रंग छुड़ाने के आसन तरीके

 

1.   खीरा, हां जी इसके जूस से रंग का दाग छुड़ा सकते है। खीरे को छील कर उसके गुदे को निकाल ले। उससे जूस निकाल ले और उसमे गुलाब जल और सिरका मिला कर एक पेस्ट तैयार कर ले। अब उस पेस्ट को अपने उस एरिया में लगाए जहां रंग लगा है। थोड़ी देर बाद धो ले। रंग निकल जाएगा और चेहरा भी चमक उठेगा।

 

2.   रंग छुड़ाने में सब्जियों का कोई जवाब नही। और इसमें मूली भी शामिल है। मूली का जूस निकाल ले और उसमे दूध और बेसन या मैदा को मिलाकर पेस्ट बना लें। उसे फेस पर लगाए जिससे आपका चेहरा साफ हो जाएगा और आप खिल जाओगे। शरीर के किसी भी हिस्से पर लगाने से रंग का दाग निकल जाएगा।

 

3.   रंग छुड़ाने की बात हो और नींबू की बात ना हो ऐसा कैसे हो सकता है। नींबू और बेसन को मिलाकर भी एक पेस्ट तैयार किया जाता है। और उसमे दूध मिला दे। एक अच्छा पेस्ट बना कर तैयार कर ले और इसे चेहरे पर 10 से 15 मिनट तक लगा रहने दे। और फिर गुनगुने पानी से मुंहको दो ले।

 

4.   गेहूं कितना अच्छा होता है ये तो हम सब जानते ही है। लेकिन, अभी हम जौ की बात करेंगे। जौ का तेल चेहरे पर रंग निकालने के काम में आता है। इसका तेल लगा कर चेहरे पर मसाज करें ।

 

इसे भी पढ़ें:-होली पर निबंध 10 लाइन, जाने हिराकश्यप से जुड़े तथ्य

 

होली का रंग कैसे निकाले (Holi ka rang kaise nikale)

5.   घर में अगर पपीता है तो आपको कही और जाने की जरूरत नही है। दूध में पपीता का पेस्ट मिलाकर एक फेस पैक बना लीजिए। साथ ही मुल्तानी मिट्टी और थोड़ा सा बादाम का तेल भी मिला ले। और इन सभी को मिक्स करके अपने चेहरे पर लगाएं और आधे घंटे तक लगा रहने दें फिर धो ले।

 

 

6.   चेहरे पर दाने और दाग भी है तो संतरे के छिलके बड़े काम के है। इसके साथ मसूर की दाल, बादाम और दूध भी मिलाए। सबको पेस्ट बना लें और फिर अपने चेहरे पर लगाकर रगड़े। चेहरे से सारे दाग, रंग निकल जाएंगे।

 

7.   अगर आप घरेलू नुस्खे नहीं अपनाना चाहते है और कोई रेडीमेड इस्तेमाल करना चाहती है तो इसका भी उपाय है। जिंक ऑक्साइड और कैस्टर ऑयल का मिश्रण बनाए। इसको चेहरे पर लगाएं और धीमे हाथो से रगड़े। फिर थोड़ी देर बाद पानी से धोएं। ध्यान रहे की ज्यादा जोर से ना रगड़े। बेहतरी के लिए स्पॉन्ज का इस्तेमाल करे।

 

8.    अगर आप इस झंझट से दूर रहना चाहते है की रंग कौन छुड़ाएगा। तो इसके लिए आप पहले जी सरसो का तेल लगा ले। होली खेलने से पहले सरसो का तेल पूरे शरीर में लगा ले। इससे चिपचिपाहट बनेगी और रंग किसी भी अंग पर जाएगा ही नही। और रंग जल्दी छूट जाएगी।

 

चेहरे पर से होली का रंग कैसे छुड़ाए, जाने आसान और घरेलू उपचार

 

9.   नींबू का इस्तेमाल तो हम न जाने क्या क्या उपयोग के लिए करते हैं क्योंकि ये नेचुरल ब्लीचिंग है। कपड़े से लेकर किसी बर्तन पर गिरी दाग भी साफ करता है है। तो रंग को निकालने के लिए भी इस्तेमाल करे। जल्दी ही छूट जाएगा।

 

10. केले का फेस पैक

केले के फेस पैक आपके चेहरे की रंगत बचाने के काम में आ सकता है। इसके लिए आपको केले को अच्छी तरह पेस्ट की तरह बन लेना है फिर उसमे डिंबू का रस मिला कर मिक्सचर तैयार कर ले। इस पेस्ट को लगाने से पहले अपने चेहरे को एक बार सफेद पानी से धोएं और फिर उस पर लगाए। 15 मिनट तक उसे लगा रहने दे। उसके बाद हल्के भीगे हाथो से चेहरे पर स्क्रब करे और फिर धो ले। चेहरा पहले से काफी निखर जाएगा।

 

11. शहद का फेस पैक

शहद तो ऐसे भी चेहरे के लिए कितना बेनिफिशल होता है ये सभी को पता है। तो ज्यादा देर ना करते हुए उसमे थोड़ा सा नींबू का रस मिलाएं और अपने चेहरे पर इस मिक्सचर को अप्लाई करे। थोड़ी देर लगा रहने दे और फिर धो ले।

 

होली में किन किन बातों का रखे ख्याल?

 

हाथ और पैरो को कैसे सुरक्षित रखे

होली के रंग केमिकल से बने होते है। ये हमारी चेहरे को छती पहुंचा सकता है। इसलिए चेहरे पर और पूरे शरीर पर कोई लोशन या तेल मल ले ताकि वो केमिकल अंदर अब्जॉर्ब न हो। ये काम आप बाद में भी कर सकते है। लेकिन, पहले करना ज्यादा बेहतर होगा।

 

नाखून को कैसे सुरक्षित रखे ( How to remove colour from nail)

अक्सर हमे ध्यान नही रहता की होली खेलते वक्त कब हमारे नाखून पर रंग लग जाता है। नाखून पर रंग लग जाने से वो खराब हो जाते है और इसका नुकसान भी हमे झेलना पड़ सकता है। इसलिए खेलने से पहले नाखून को nail paint से रंग ले या कोई क्रीम लगा ले। अगर ऐसा करने पर भी रंग लग जाते है तो बाद में उस पर नींबू रगड़ ले।

 

बालो को कैसे सुरक्षित रखे ( How to remove colour from Hair)

बालों को सुरक्षित रखना हर कोई चाहता है। होली हो या नही रंग से बालो पर बहुत बुरा असर पड़ता है। इसके लिए बालो में तेल लगा ले ताकि रंग का असर उस पर न हो। कोई भी तेल लगा सकते है, सरसो, नारियल या ऑलिव ऑयल।

 

आखों को कैसे सुरक्षित रखे

आंख सबसे सेंसिटिव जगह में से एक है। आखों में रंग जाने से जलन या आखों को नुकसान भी हो सकता है। ऐसे में रंगो से बच कर खेला जाए तो अच्छा है। अगर आप चाहे तो चश्मा लगा कर खेल सकते है।

 

चेहरे पर साबुन का इस्तेमाल करना हो सकता है खतरा –

हां, आपने सही पढ़ा, चेहरे की परत बहुत पतली और नाजुक होती है। ऐसे में चेहरे पर साबुन का लगना उसके लिए नुकसानदेह हो सकता हैं। अगर कोई साबुन का इस्तेमाल कर रहे है तो बिना डॉक्टर या एक्सपर्ट के बिना ना करे। और नही तो फेस पैक का इस्तेमाल करे अपने चेहरे के लिए।

 

अंतिम कुछ बाते

दोस्तो, होली रंगों का त्योहार है। पर अगर रंग आपकी परेशानी बन जाए तो आप खेलना पसंद नही करोगे। इसीलिए हमारी आज की आर्टिकल चेहरे पर से होली का रंग कैसे निकाले,जाने 11 आसान और घरेलू तरीके, आपको पसंद आई होगी। अगर आपको इससे आपको मदद मिली हो तो हमे कमेंट करके जरूर बताएं। और अपने दोस्तो के साथ शेयर करना ना भूले।

अगर आपकी कोई पसंद की आर्टिकल है जिस पर आप चाहते है की हम जानकारी दे तो हमे बेझिझक बताए।

 

अन्य पढ़े

 

 

Leave a Comment