Life Hacks for home cleaning in Hindi | 123 गो हैक इन हिंदी

घर की साफ सफाई करना आसान नहीं होता। ऐसे में Life hacks हमारे लाइफ को सिंपल और मजेदार बना देता है। ये सिर्फ आपकी प्रोब्लम को ठीक नही बल्कि सॉल्यूशन आसान निकाल कर लाता है। आप भी बहुत से लाइफ हैक्स (life hacks for home cleaning in hindi) अपनाना चाहते होंगे। किसे नहीं पसंद की वो अपनी जिंदगी आसान बनाए। मुझे पूरा यकीन है आप भी जरूर सोचते होंगे। अगर हां, तो फिक्र मत कीजिए मैं लेकर आई हूं आज कुछ ऐसे सिंपल और मजेदार hacks जो आपकी लाइफ को बेहतर बना देगी।

Life hacks image
Source:Google

लाइफ हैक्स फॉर क्लीनिंग इन हिंदी (Life hacks in Hindi)

 

1. बाथरूम हो या किचन दोनो में एक सिमिलर्टी होती है। और वो है यहां का ड्रेनेज सिस्टम। दिन भर पानी के इस्तेमाल से आने वाली बदबू सारे मज़े को ही किरकिरा बना देती है। ऐसा न हो इसके लिए एक छोटा सा नींबू का टुकड़ा काट कर ड्रेन में डाल दे। इससे बदबू नही आएगी।

 

2. कालीन गंदे होते है घर की सोभा खत्म हो जाति है। इसे साफ करने के लिए व्हाइट वाइन, रबिंग अल्कोहल, टकीला या वोडका का इस्तेमाल करना बेहतर होता है।

 

3. खिड़की या कोई भी कांच को साफ करने के लिए सेविंग क्रीम का इस्तेमाल बहुत सही है। 15 मिनट तक उसे लगा कर रख दे और फिर उसे गिले कपड़े से हटा दे। कांच चमक जाएगा।

 

4. टॉयलेट साफ करने की प्रोब्लम तो लगभग हर घर में होती है। लेकिन, आपको फिक्र करने की जरूरत नही है। इसके लिए सिर्फ कुछ बूंद विनेगर (सफेद सिरका), बेकिंग सोडा डाल दे। थोड़े देर बाद पानी से साफ कर दे। बिलकुल नए जैसा लगने लगेगा।

 

5. घर में अगर पीने के लिए सीसे का ग्लास इस्तेमाल करते हैं तो वो कुछ समय बाद वैसा नही रह जाता जैसा नए में था। इसको साफ करने के लिए न्यूजपेपर पर विनेगर डाल कर उसे साफ करे।

 

6. किचेन का बेसिन हो या सिंक दोनो साफ रहना बहुत है। इन्हे साफ करने के लिए विनेगर का इस्तेमाल करे।

 

घर को जल्द साफ करने के आसन हैक्स (Life Hacks for Home Cleaning in Hindi)

 

7. वक्त के साथ फर्नीचर भी गंदे हो जाते है। पर फिक्र ना करें, विनेगर है ना।

 

8. पानी का निशान अक्सर हमारे फर्स या बर्तन पर रह जाता है, जो देखने ने बिलकुल अच्छा नही लगता। इसके लिए बेकिंग सोडा को पानी में डालकर उस छिड़क दें। और थोड़ी देर के लिए छोड़ दे। फिर उसे रगड़ कर साफ कर दे।

 

9. गर्मी का मौसम आने वाला है फ्रीज का इस्तेमाल भी खूब होगा। गंदे हो जाने पर ये आसन सी Tricks  अपनाए। एक चम्मच बेकिंग सोडा और एक लीटर पानी को मिलाकर फ्रीज को धोएं। इससे फ्रीज चमक उठेगा।

 

10. क्या आप स्टेनलेस स्टील का इस्तेमाल करते है। अगर हां तो उसको साफ करने के लिए ऑलिव ऑयल में नमक मिलाकर साल करे। झट से साफ हो जाएगा।

 

11. होली का त्योहार आ रहा है ऐसे में पूरे घर की साफ सफाई तो होगी हीं। घर के दरवाजों पर लगी जंग कैसे साफ करे, यही सोच रहे है ना। इसके लिए नींबू और नमक को मिला ले और इस मिक्सचर को जंग वाले जगह पर लगाकर 24 घंटे के लिए छोड़ दे। फिर दरवाजे को स्क्रब करके सफाई करे। दरवाजा नया जैसा दिखने लगेगा।

 

Life Hacks for home cleaning in Hindi | 123 गो के हैक्स

 

12. पूरे घर की सफाई में दिक्कत आए ना आए पंखे को साफ करने में आती है। लेकिन, अगर आपके घर में पुराने तकिए है तो ये काम भी आसान हो सकता है। पुराने तकिए को ले और पंखे के साइड में और सभी जगह में स्लाइड करे। इससे पंखे भी साफ हो जाएंगे और पुरानी चीज काम में भी आ जाएगी। है ना कमाल की के cleaning hacks.

 

13. आमतौर पर हमे अगर कोई फर्नीचर या कुछ भी साफ करना होता है तो कपड़े को हाथ में लेकर करते है। पर इससे अच्छा अगर आप उसी कपड़े को डंडे में बांध कर करे तो वो ज्यादा बेहतर तरीके से हो पाएगा। और आपको भी दिक्कत नही होगी।

 

14. ओवन को साफ करना मुश्किल लग रहा है। तो एक बोतल में पानी, नींबू और बेकिंग सोडा डाल कर मिक्सचर बना ले। इसे ओवन के अंदर छिड़के फिर कपड़े से पोंछ दे। सारी टेंशन गुल।

 

15. किचेन के प्लास्टिक डिब्बे, सिरदर्द से कम नहीं होते। पर इसका सॉल्यूशन भी हमारे पास है। डिब्बे पर लगी चिकनाई हटाने के लिए बेकिंग सोडा और सिर्फ हो मिलाकर किसी टब में रख ले और सारे डिब्बों को उसमे डुबोकर थोड़े देर के लिए रख दे। फिर सफाई करे।

 

16. खाना अच्छा और स्वस्थ तब ही बन सकता है जब खाना बनाने वाले चूल्हे साफ हो। अक्सर खाना गिरने के कारण चूल्हे गंदे हो जाते है। या बर्नर पर दूध या कोई तरल पदार्थ गिर जाते है। इसके लिए आपको बेकिंग सोडा और पानी को मिला कर उसे चूल्हे पर डालना है। थोड़ी देर के लिए छोड़ दे और फिर उसे साफ करे। चिकनाई और गंदगी दोनो साफ हो जाएंगे।

 

Life Hacks for home cleaning in Hindi | हैक्स इन हिंदी

 

17. पैरासिटामोल को बुखार में तो सबने खाई होगी। लेकिन, क्या आप जानते है, आयरन जो कई बार जल जाते है और गंदे हो जाते है। तो अगर आपको आयरन साफ करना है, इसके लिए पैरासिटामोल को किसी प्लकर से पकड़ ले और फिर आयरन की स्टीव वाले एरिया में ले जाए। फिर किसी टॉवल या कपड़े से साफ कर दे। आयरन चमक उठेगा।

 

18 ब्लेंडर मशीन तो हर घर में होता है। लेकिन, हल्दी और मसाले के इस्तेमाल से वो गंदे भी जल्दी ही हो जाते है। इसके लिए कोई भी सिर्फ और पानी का घोल बना कर 10 मिनट के लिए उसे चला दे। तो ये अच्छी तरह साफ हो जाएंगे।

 

19. इयरफोन या इयरपोड की सफाई भी बहुत जरूरी है। इसके लिए आप मॉडलिंग मिट्टी या स्लाइम का इस्तेमाल कर सकते है।

 

20. अगर आप घर की सफाई में लिए किसी अप्लायंस की खोज कर रहे है तो लिंट रोलर अच्छा है। इससे घर के फर्नीचर साफ हो जाएंगे। आपको मेहनत कम करनी पड़ेगी।

 

अंतिम कुछ बाते

 

दोस्तो, आपको मेरी आज की आर्टिकल Life Hacks for home cleaning in Hindi (123 गो हैक इन हिंदी) कैसी लगी। हमे कमेंट करके जरूर बताएं। अगर ये life hacks आपको पसंद आए हो तो अपने दोस्तो ,करीबियों के साथ शेयर करे। अगर आपको किसी और टॉपिक पर life hacks जानना है तो हमे जरूर बताएं। आपकी मदद करने के मुझे खुशी होगी।

 

इसे भी पढ़े

  1. golden man Bappi Lahiri ki jivani
  2. Amazing Facts
  3. best motivational story jo aapko hmesha motivate rakhega

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Comment