घर पर होली का रंग कैसे बनाते है | Ghar par Holi ka rang kaise banate hai 2022 

होली का रंग कैसे बनाए है | Holi ka rang kaise banate Hain

होली का रंग से खेलना और होली तो लगभग सभी को पसंद होगा। लेकिन, बाजार में मिलने वाली होली के रंग हमारे शरीर और हमारी त्वचा दोनो के लिए काफी हानिकारक होता है। (Ghar par Holi ka rang kaise banate hai 2022) नॉर्मल रंग हो या ऑयल पेंट दोनो की क्वालिटी उतनी अच्छी नहीं होती जितनी हम चाहते है। कईयों को तो एलर्जी भी हो जाती है। पर क्या करे आखिर होली खेलना भी है।

 

जरा सोचिए की हमे पता होता की होली का रंग कैसे बनाते है। घर पर बनी होली के रंग(holi ka rang) से ना कोई एलर्जी और न ही किसी प्रकार की दिक्कत होती है। अब आप सोच रहे होंगे की बनाए कैसे, तो फिक्र मत कीजिए मैं आज आपको यही बताने वाली हूं। आप होली का रंग घर पर बना सकते है वो भी बिल्कुल नेचुरल तरीके से।

 

दोस्तो अलग अलग रंग के लिए अलग अलग सामग्री की जरूरत पड़ती है। इसलिए मैं जिस रंग के बारे में बताऊंगी वैसे हीं उसकी विधि भी बताते जाऊंगी।

 

होली का रंग कैसे बनाते है घर पर | Holi ka rang kaise banate hai Ghar per

होली का रंग घर पर बनाने के लिए आपको कुछ सामान की जरूरत पड़ती है। और आप कौन सा रंग बनाना चाहते है ये भी डिपेंड करता है की कौन सी सामग्री लगेगी।

 

गुलाबी रंग कैसे बनाते हैं | Gulabi (Pink) rang kaise banate hai

 

सामग्री: Ingredients

  • चुकुंदर (Beetroot)
  • मक्के का आटा (Corn flour/Corn starch)
  • पानी (water)
  • गुलाबजल (Rose Water)

 

बनाने की विधि | Steps for making

 

चुनकुंदर को बारीकी काट ले या कद्दूकस करने वाले बर्तन से कद्दूकस कर ले। इसको एक कटोरी में ले और थोड़ा सा पानी मिलाकर अच्छे से मुट्ठी में लेकर मिक्स करे। मिक्स करने से वो चुकंदर का पानी निकलेगा। थोड़ी देर वैसे ही करते रहे। ऐसे ज्यादा से ज्यादा पानी निकलेगा। इतना करने के बाद उसका पानी छान कर अलग रख ले।

फिर एक अलग कटोरी में corn flour ले और उसमे चुकुंदर का पानी डाले। साथ ही में गुलाब जल भी मिला ले। अब उस कॉर्न फ्लोर के साथ जो मिक्सचर बन है गिठ्ठी को मैस ले। एक भी गाठ ना रहे। ऐसा करने के बाद उसे सूखने के लिए रख दे। सूखने के बाद उसे छन्नी से छान ले ताकि किसी भी तरह की कोई गांठ न बचे और उसका पाउडर बहुत स्मूथ हो। अब वो इस्तेमाल के लिए रेडी है।

 

Also Read:

 

होली का पीले रंग कैसे बनाते है घर पर | Holi ka pila (Yellow) rang kaise banate hai Ghar par

 

सामग्री: Ingredients

  • हल्दी (Turmeric)
  • मकई का आटा (Corn flour/Corn starch)
  • पानी (Water)

 

बनाने की विधि | Process of making

 

पहले एक कटोरी में डेढ़ कप पानी गरम कर लेंगे। और उसमे दो कप हल्दी का पाउडर मिलाएंगे। जब हल्दी अपना रंग छोड़ेगी तब गैस को बंद कर देंगे। उस गरम पानी को ठंडा होने के लिए एक बड़े से परात में रखेंगे। इसे आप अपने हिसाब से रख सकते है। हल्दी वाला पानी ठंडा हो जाने के बाद उसमे तीन कप कॉर्न फ्लोर मिलाए। खुशबू के लिए गुलाब जल भी मिला सकते है। और फिर उसको मिक्स करे।

ध्यान रहे गर्म पानी में कॉर्न फ्लोर नही मिलाना है।

अच्छे से मिक्स करने के बाद उसे सूखने के लिए रख दे। अगर आपके पास माइक्रोवेव है तो ठीक है नही तो कड़क धूप में भी अच्छे से सुख जाएंगे। सूखने के बाद इसे थोड़ा हाथ से मैस दे। इससे इसकी असली नेचुरल रंग निकल कर आएगी। आप चाहे तो आप छन्नी से छान ले नही तो ऐसे भी इस्तेमाल कर सकते है। ये है बिल्कुल प्योर ऑर्गेनिक गुलाल या रंग जिसे आप होली में लोगो को लगाने में इस्तेमाल करेंगे।

 

घर पर होली का रंग (हरा रंग) कैसे बनाते है | Ghar par Hara (Green) rang kaise banate hai

 

सामग्री: Ingredients

  • हरा पत्ता/पालक (Green Spinach)
  • हरी धनिया (Coriander)
  • पानी (water)
  • मकई का आटा (Corn flour)

 

बनाने की विधि | process of making

 

हरा रंग बनाने के लिए सबसे पहले हरा पत्ता या पालक और हरी धनिया को काट कर मिक्सचर में पीस लेंगे। आपके पास जो भी सुविधा हो उससे पीस सकते है। उसमे थोड़ा पानी डाल दे ताकि जब छाने को उसका पानी निकल सके। अच्छे से पीस जाने के बाद उसका पानी किसी बर्तन  में छान ले। गाढ़ा पानी दम हरे रंग का निकलेगा। अब उसमे कॉर्न फ्लोर मिलाए और हाथ से या चम्मच से मिक्स करे। थोड़ा बहुत गांठ पड़ जाता है पर कोई बात नही सूखने के बाद उसे हाथ से मैस देना होगा। अच्छे से मैसे ताकि कोई गांठ न रहे। अब चाहे तो आप इसका इस्तेमाल कर सकते है।

 

घर पर होली का रंग (ब्लू रंग) कैसे बनाते हैं | Blue rang kaise banate hai

 

सामग्री: Ingredients

  • Blue food colour (liquid) – 2 छोटी चम्मच
  • पानी ¾
  • कॉर्न फ्लोर (Corn flour/Talcum Powder) – 3 cup

 

बनाने की विधि: Process of making

नीले रंग की गुलाल बनाने के लिए ब्लू फूड कलर एक बर्तन में डाले। उसमे थोड़ा पानी मिलाए। और फिर उसमे कॉर्न फ्लोर या टेलकम पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकते है। टेलकम पाउडर जो हम गर्मियों में लगाने के लिए इस्तेमाल करते है। दोनो के अच्छे से मिक्स करे। और हाथ से मैस ले। ऐसा करने से गांठ नही रहती। फिर उसे सूखने के लिए रख दें। कम से कम एक दिन सुखाए। अब ये इस्तेमाल के लिए बिल्कुल रेडी है। बिना किसी चिंता के आप इस गुलाल से खेल सकते है। है ना कमाल की बात।

Holi ka rang
Storyobsession.com

Also Read

 

घर पर होली का रंग (नारंगी रंग) कैसे बनाते हैं | Narangi (Orange) rang kaise banate hai

 

सामग्री: Ingredients

  • ऑरेंज फूड कलर (powder) – 1 tbsp
  • पानी ¾
  • Kewra water 1 tbsp
  • Corn flour/Talcum Powder 3 cup

 

बनाने की विधि | process of making

जैसे हमने और सभी रंग को बनाया वैसे हीं इसे भी एक बर्तन में लेकर ले। थोड़ा पानी मिलाए और सभी सामान को मिक्स कर ले। इसको भी पहले मसले ताकि गांठ न रहे। और फिर धूप में सुखा लें। ध्यान रखे की धूप में 24 घंटे के लिए सुखाना काफी है और माइक्रोवेव में थोड़ी देर के लिए ताकि इसमें जो पानी रहे वो सुख जाए और गुलाल  बेहतर निकल कर आए।

अंतिम कुछ बाते

दोस्तो आपको ये हमारी पोस्ट घर पर होली का रंग कैसे बनाते है (Ghar par Holi ka rang kaise banate hai), कैसी लगी। ये हमे कमेंट करके जरूर बताएं। अगर पसंद आया तो अपने दोस्तो के साथ शेयर करे ताकि वो भी इस तरह से अपने घरों में ऑर्गेनिक और प्योर गुलाल/रंग बना सके। आपकी कोई भी, किसी भी तरह की कोई डाउट या कोई सवाल है तो कमेंट में पूछ सकते है। इस पोस्ट को like करे और story obsession को Subscribe करना ना भूलें।

 

FAQ

1. होली का कोई भी रंग बनाया जा सकता है?

Ans. हां

2. होली का रंग घर पर बना सकते है?

Ans. हां

 

अन्य पढ़े

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Comment