Breakup Love Story in Hindi – Still Miss You0 | दर्द भरी लव स्टोरी

          Breakup Love Story in Hindi and English | दर्द भरी लव स्टोरी —  Still Miss You…..

Breakup Love Story in Hindi and English - Still Miss You

 

                    आज भी तेरी याद आती है..

रिश्ते की डोर अगर सिर्फ उन हीं दो लोगो के बीच रहे जो एक रिश्ते में बंधे है तो वो रिश्ता सबसे अच्छा और लंबा जाता है। लेकिन यही अगर उसी रिश्ते की डोर कोई और संभाल ले तो ये रिश्ता बस नाम का रह जाता है। Breakup Love Story in Hindi – Still Miss You0

हेलो दोस्तो और मेरे सारे चाहने वालो, मैं हूं आकांक्षा कश्यप और मैं आप सभी का स्वागत करती हु अपने ब्लॉग STORY OBSESSION पर।
आज की कहानी एक लव स्टोरी है जिसमे प्यार बेशुमार है, जीने मरने की कसमें है, हमेशा साथ रहने के वादे है, जिंदगी भर साथ निभाने के बाते है और न जाने क्या क्या…।।
लेकिन, इस कहानी में  ट्विस्ट भी है तो आइए जानते है। दोस्तो ये कहानी पूरी तरह काल्पनिक है तो इसे एक कहानी की तरह ही पढ़े। इस कहानी में कही हुई बात को अपनी जिंदगी में शामिल न करे।

Also Read: हॉरर कहानी पढ़ने के लिए

ये कहानी है रूही और रोहन की, जो एक साथ एक ही कॉलेज में लॉ की पढ़ाई कर रहे थे। शुरुआत में दोनो बहुत दूर रहते थे क्योंकि दोनो के ख्याल बहुत अलग थे। एक ही क्लास में रहते हुए कोई किसी को जानते तक नहीं थे।
Breakup Love Story in Hindi and English —  Still Miss You…..
 
एक दिन ऐसे ही रूही अपने घर के लिए बस निकलने ही वाली थी की तभी रोहन वहां आ जाता है। वैसे तो रोहन अपने किसी काम से आया था पर रूही को थोड़ा परेशान देख उससे रहा नही गया और उसने रूही से पूछ लिया।
रूही तभी किसी से फोन पर बात कर रही थी और रो रही थी।वो बार बार एक बार दोहराएं जा रही थी की प्लीज मुझे एक बार बात कर लो। तुम मुझे गलत समझ रहे हो। लेकिन जैसे ही रोहन को देखती है वो थोड़े देर के लिए चुप हो जाती है ।
वो लगातार बस इसी बात को दोहराई जा रही थी और फिर उसका फोन कट जाता है। रोहन ये सारी कन्वर्सेशन सुन रहा था पर वो कुछ बोलता नही है। रोहन उससे पूछने ही वाला था की तभी रूही वहां से चली जाती है।Breakup Love Story in Hindi and English —  Still Miss You…..
 
अगले दिन जब रोहन कॉलेज आता है तो रूही से बात करना चाहता है, क्योंकि उसे लगता है रूही कोई मुसीबत में है और उसे मदद की ज़रूरत है।
लेकिन, आज रूही क्लास थोड़ी देर में आती है। और इसके लिए टीचर से डाट भी सुनती है। क्लास खत्म होने पर रोहन झट से रूही के पास जाता है और हेलो बोलता है।
रूही इस बात का कोई जवाब नहीं देती और बिना कुछ बोले चली जाती है। रोहन उसके पीछे पीछे जाता है और पूछता है.. क्या हुआ मुझसे बात करने में कोई दिक्कत है? क्या मैं तुम्हे इंसान नही लगता? क्या मुझसे बात करने से तुम कोई प्राब्लम में पड़ जाओगी?
इन सारे सवालों का कोई जवाब नही देती रूही और वहां से बस “स्टॉप फॉलोइंग मि..” कह कर चली जाती है।
लेकिन रोहन फिर भी उसकी प्राब्लम को लेकर परेशान रहता है और अगले दिन वो फिर से क्लास खत्म होने पर रूही से वही सारे सवाल करता हैं।
रूही गुस्से में – तुम्हारा दिमाग तो ठीक है ना, कल से मुझे परेशान किए जा रहे हो। अपने काम से काम नही रख सकते क्या?
रोहन  – अरे पर…. बस इतना ही कहते रूही वहा से फिर से चली जाती है।
अगले दिन रूही क्लास में आती है, क्लास खत्म होते ही वो एक बालकनी में जा कर बैठ जाती है। तभी वहां रोहन आ जाता है।
रोहन – रूही देखो मैं तुम्हे परेशान नहीं करने आया हूं। ना ही कोई सवाल करने। मैं तो बस तुम्हे परेशान देखा तो मुझसे रहा नही गया और मैने पूछ लिया। सॉरी, सॉरी बोलने आया था आज, अगर तुम्हे बुरा लगा है तो।
रोहन वहां से जाने लगता है।
रोहन.. (पीछे से आवाज आती है)
रूही – आओ बैठो।
रोहन – ओ, तो अब तुम मुझसे बात करने वाली हो (मुस्कुराते हुए )
रूही –  हां बाबा, आओ मुझे भी माफ कर दो..( धीरे से रूही ने कहा)
रोहन – अरे कोई नई यार होता है। Breakup Love Story in Hindi and English — | दर्द भरी लव स्टोरी 
रूही – मेरा ब्रेकअप हो गया यार..। इसीलिए उस दिन परेशान थी।
रोहन – तो अब..
रूही – अब क्या..याद आती है उसकी।
रोहन – तो चली जा..।
रूही – नही, उसे लगता है मैं उसे धोखा दे रही हूं। उसे टाइम नहीं देती। और अब मैं भी नही जाऊंगी। मैंने बहुत कोशिश की है उसे मनाने की पर वो है की मानने को ही तैयार नहीं है।
रोहन – चलो अच्छा हुआ।
रूही – क्या.. सरप्राइज़ होते हुए। तुम क्यों इतना खुश हो रहे हो।
रोहन –  नही कुछ नही, मैं तो बस ऐसे ही। कब तक उसके प्यार में खुद को हर्ट करोगी।
रूही – हां यार.. । तुम बताओ तुम्हारी कोई गर्ल फ्रेंड नहीं है क्या?
रोहन – है.. बहुत अच्छी है, बहुत खूबसूरत है दिल से, बहुत प्यार करता हूं उसको और अब वो सिर्फ मेरी है।
रूही – अब.. मतलब पहले वो किसी और की थी?
रोहन – हां किसी ऐसे के पास जिसको उसकी वैल्यू नही। लेकिन, अब कोई दिक्कत नहीं है।
रूही – 😲 क्या बात है। कितनी खुशकिस्मत है वो.. तुम कितना प्यार करते हो उसको।
Breakup Love Story in Hindi and English —  Still Miss You…..
 
दोनो फिर अपने अपने घर चले जाते है।
अगले दिन रोहन रूही को रोते देखता है, वो उसको हंसाने की कोशिश करता है, उसका खयाल रखता है। दिन भर उसी के साथ रहता है।
रूही ये सब देख कर रोहन से कहती है कि यार रोहन तू जा, अगर तेरी गर्ल फ्रेंड ने देख लिया या पूछेगी तो क्या जवाब देगा तू।
रोहन – मैं अपनी गर्ल फ्रेंड के साथ ही तो हूं, मुझे कौन पूछेगी।
रूही   रोहन को देखती रहती है और फिर थोड़ी देर बाद उसे गले लगा लेती है।
दोनो अब खुश रहते है। एक दूसरे के साथ दोनो काफी टाइम बाते करते है।
दिन, महीने में बदला, महीना साल में बदला और साल सालो में बदल गया।
एक दिन रूही जब एक दुकान में कुछ सामान खरीद रही थी तो उसने अपने पहले बॉय फ्रेंड को देखा और वो सारी यादें फिर से ताजा हो गई।
रूही को बहुत मन हुआ कि वो उसको गले लगा ले पर वो सिर्फ उसे देखती रही। रोहन का खयाल आया और वो वहां से चली गई।

मॉरल इस कहानी के :- दर्द भरी लव स्टोरी

1. प्यार एक खूबसूरत सा अहसास है। इसे धोखे का रूप दे कर न कोई खुश रहा है और न कोई आगे बढ़ा है।
2. जिसने एक बार धोखा दिया है वो दुबारा दे सकता है। ऐसे किसी के साथ रहने से अच्छा है आप अकेले रहो पर खुश रहो।Breakup Love Story in Hindi and English | दर्द भरी लव स्टोरी —  Still Miss You…..
 
अगर आप किताबो के सौकीन हैं और पढ़ना चाहते है तो बुक जरूर पढ़े।  https://amzn.to/3Gly0QW

Also Read: स्कूल लव स्टोरी इन हिंदी 2022

Leave a Comment