Love Story | मेरी पहली सी वो मोहब्बत – पार्ट 3

Cute Romantic Love Story

 

इस कहानी के दो पार्ट ऑलरेडी रिलीज कर दिया गया है। अगर आपने अभी तक नही पढ़ा तो जल्दी से पढ़ ले। लिंक 

 

ये कहानी है राज और रौशनी की और रौशनी जो दिल की साफ है पर बातूनी है। और बस किसी से भी बात कर लेती है। उसे लगता है की जो जैसा दिख रहा है वो वैसा ही है। पर यही गलती उसकी जिंदगी और उसके रिश्ते के बीच गलतफहमी बन कर आती है। और फिर ऐसा कुछ होता है जिसकी कल्पना वो सपने में भी नही कर सकती थी।(love story in Hindi heart touching)

 

romantic Love story image
www.storyobsession.com/love story

 

 

वैसे थोड़ा सा recap आपको बता दूं। पिछले पार्ट्स में हमने पढ़ा की रौशनी राज से प्यार करती है पर विशु जो एक अननॉन नंबर है उससे पिछले कुछ दिनों से फोन पर बात करती है और अब विशु रौशनी से मिलना चाहता है। और रौशनी ने कमिट भी कर दिया था पर उसके मन में कुछ ठीक नहीं लग रहा।

मेरी पहली सी वो मोहब्बत – पार्ट 3 | Love Story

अब आगे……

 

पता है दिल और दिमाग के खेल में अक्सर सॉल्यूशन कुछ नही निकलता। बस कन्फ्यूज ही बन कर रह जाता है। और जब प्यार की बात हो तो तब तो दिमाग से फैसले लिए ही नहीं जाते। पर यहां पर रौशनी को दिल से नही दिमाग से सोचना चाहिए था। पर वो अपने ही कश्मकश में उलझ कर रह गई।

 

विशु से मिलने के लिए कमिटमेंट तो दे दिया पर अब वो खुद ही इससे भाग रही थी। विशु के हजार कॉल्स करने पर भी वो उसका रिप्लाई नही कर रही थी। वो चाहती भी थी पर पता नही क्यों वो आगे नहीं बढ़ पा रही थी। उसके अंदर एक जंग चल रही थी। ऐसा लग रहा था जैसे उसने राज को ये सब ना बता कर धोखा दे रही है।।

मेरी पहली सी वो मोहब्बत – पार्ट 3 | Love Story

उसने अभी तक ये बात राज को नही बताई थी और इसीलिए वो परेशान थी। पर ये बात विशु से भी नही कह पा रही थी। और यही उसकी सबसे बड़ी गलती थी। फिर विशु के बहुत ज़िद्द करने पर एक बार के लिए मान भी गई। पर उसका फिर से मन बदल गया। और फिर वो इंकार कर दी। ( Love Story Romantic Hindi)

 

उसने उस दिन मानो अंदर ही अंदर ठान लिया था। की उसे नही जाना मिलने। लेकिन उसका मन बहुत परेशान था। फिर भी वो कैसे भी करके अपने मन को मना लेती है और वो दिन को बीत जाता है। रौशनी को लगा दिन बीता तो सब ठीक हो गया। पर असल में को कुछ हुआ था उस दिन वो उस बात से अंजान थी।

 

अगले दिन हर दिन की तरह वो क्लास करती है। अपने और दूसरे कामों में लग जाती है। विशु का कॉल अगले दिन फिर से आता है। जबकि विशु ने कहा था की वो अब दुबारा कॉल नही करेगा। रौशनी ने फोन उठाया और वो हस पड़ी। और फिर से विशु और रौशनी में बात होनी शुरू हो गई।

 

पर अब रौशनी पहले जैसी नहीं थी। उसके मन में हमेशा ये लगा रहता की क्या करे। कैसे बताऊं राज को ये सब। बताना भी चाहती थी पर बता भी नही पा रही थी। डर था एक दिल में कही वो गलत न समझ ले। या ये न समझ ले की वो राज को पीठ पीछे धोखा दे रही हैं। और अगर ऐसा कुछ होता है तो उनके रिश्ते खतरे में आ जाती। और रौशनी ऐसा बिलकुल नहीं चाहती थी।

 

इसे भी पढ़े – एक ऐसी कहानी जो आपको खुद से मिला देगी, पढ़िए सोच बदलने वाली कहानी 

 

इस बारे में रौशनी ने बहुत बार विशु से बात की पर राज को बताने की हिम्मत नही हुई। फिर रौशनी ने डिसाइड किया की नही अब वो विशु से कभी बात नही करेगी और वो ये सारी बाते मिल कर राज को बता देगी। इन दिनों राज और रौशनी के बीच बाते होनी बहुत कम हो गई थी। रौशनी के पास फोन नही था और राज सिर्फ तब कॉल करता जब उसे लगता की उसे बात करनी है। ( Love Story) 

मेरी पहली सी वो मोहब्बत – पार्ट 3 | Love Story

इसीलिए रौशनी अब राज के फोन कॉल्स का इंतजार करने लगी ताकि राज उसे कॉल करके मिलने बुलाए। पर रौशनी इंतजार करती रही एक महीना दो महीने में बदल गया। और दो महीना तीसरे महीने में पर राज का कॉल मिलने के लिए नही आया। इसीलिए उसने डिसाइड किया की को खुद इसे कॉल करके मिलने बुलाएगी।

 

पर राज ने मिलने से इंकार कर दिया। दिन बीत गए। और आ गया साल का आखरी दिन 31 दिसंबर। उस दिन रौशनी का बहुत मन हो रहा था की वो राज से, जिसे वो प्यार करती है उससे कुछ बाते करे। उसने मैसेज भी किया पर राज ने कोई जवाब नही दिया। रौशनी राज को अक्सर डियर कह कर बुलाती थी।

 

और जब यही बात उसने उस दिन भी कहा तो राज भड़क गया। कहने लगा वो उसे डियर कह कर न बुलाए। रौशनी ने पूछा क्यों? क्यों न बुलाऊं आपको? और आपको नही तो किसे बुलाऊं? पर राज को इन सारी बातो का कोई असर नहीं पड़ रहा था। वो और गुस्से से तमतमाए जा रहा था।

 

रौशनी को अजीब लगा। आज से पहले डियर कहने पर राज ने ऐसा रिएक्शन कभी नही दिया था। चाहे राज कितना भी परेशान या गुस्सा हो पर रौशनी से ऐसे बात नही करता था। और ये बात अंदर ही अंदर रौशनी को डरा रही थी। रौशनी बार बार राज से पूछने की कोशिश कर रही थी। आखिर ऐसी कौन सी बात हो गई की राज एक दम से ऐसी बात करने लगा।

 

रौशनी किसी भी हालत में राज को खोना नही चाहती थी। और इसलिए वो लगातार उससे पूछ रही थी, जानने की कोशिश कर रही थी। पर राज बहुत देर तक कुछ नहीं बताया और कहने लगा की अब उसे इस रिश्ते में नही रहना। वो इरिटेट हो गया इन सब चीजों से। रौशनी थोड़ी देर के लिए एक दम से चुप हो गई।

 

उसे समझ ही नही आया की आखिर हुआ क्या। राज ऐसी बाते क्यूं कर रहा है। जैसे तैसे खुद को संभालते हुए वो राज से कारण पूछने लगती है पर राज उसे कुछ नहीं कहता। बस नही रहना, इतना कह कर फोन काट देता है।

 

रौशनी रोने लगती है। उसकी समझ में नहीं आता की अचानक से ऐसा क्या हुआ की राज ने रिश्ता ही खतम कर दिया। ऐसा क्या हो गया की जो इंसान कुछ दिन पहले तक उससे बात करने के लिए रात को जगा कर रखता था, आज वो ही खुद इस रिश्ते को खत्म कर दिया।

 

वो रोते हुए राज को मैसेज करती है। और कहती है की ठीक है, अगर आप मुझसे दूर रह कर खुश रहोगे तो मैं आपको नही कॉल करूंगी। पर थोड़ी ही देर बाद उसे ऐसा लगता है की वो राज को बहुत प्यार करती है और वो ऐसे सब खत्म नहीं होने देगी। इसलिए वो दुबारा कॉल करती है। (Love Story in Hindi)

 

पर राज फोन नही उठता। वो मैसेज करती है पर वो भी रिप्लाई नही आता। वो लगातार कॉल्स और मैसेज करती है। पर कही कोई रिप्लाई नही आता। वो अंदर से टूट रही थी, रो रही थी। पर राज उसके किसी भी सवाल का जवाब नही दे रहा था। बहुत देर रोने के बाद वो सो जाती है।

 

To Be Continued……

 

आखिर ऐसा क्या होता है जिससे राज रौशनी से रिश्ता तोड़ देता है। एक प्यारा सा रिश्ता में इस कदर कड़वाहट क्या एक दिन में आई थी या इसके पीछे कोई और वजह थी। जानने के लिए अगली पोस्ट का इंतजार कीजिए। तब तक आप सोच कर हमे comment box में बताईए की क्या वजह हो सकती है। और अच्छा लगा हो तो share करना ना भूले।

 

अन्य पढ़े 

 1. Corona को बिना दवाई के मात देने वाली मीनाक्षी गौर की कहानी पढ़िए, जान कर आप भी प्रेरित हो उठेंगे।

 2. सिर्फ 22 साल की उम्र में IAS officer बन कर रही है, ये देश की सेवा। जानिए कौन है ये देश की बेटी।

 

Leave a Comment