मेरी पहली सी वो मोहब्बत -2 Love Story in Hindi Heart Touching

 मेरी पहली सी वो मोहब्बत – Cute Romantic Love Story 

 

आज की कहानी पिछली कहानी का दूसरा पार्ट है (पार्ट 2)। इस कहानी का पार्ट 1 अगर आपने नही पढ़ा तो जल्दी से पढ़ ले वरना ये पार्ट ज्यादा समझ नही आएगा। 

 

👉 मेरी पहली सी वो मोहब्बत – पार्ट 1

 

दोस्तो प्यार का अहसास किसे नहीं पसंद। कौन नही चाहता की कोई उसे इतनी सिद्धत से प्यार करे की किसी ने कभी न किया हो। रौशनी भी अपने राज से यही चाहती थी।

Love story

 

रौशनी राज के सपने में खोने लगी थी। उसके सपने देखने लगी थी। अब कोई बुरा सपना तो नहीं देखता न। पर सपने और हकीकत में छत्तीस का आंकड़ा होता है। ये बात जब तक आप एक्सपीरियंस न करो तब तक आप सपने को ज्यादा तव्वजो देते हो।

 

रौशनी भी कुछ ऐसा ही कर रही थी। उसे सब कुछ परफेक्ट लग रहा था। मतलब एक लविंग ब्वॉयफ्रेंड, केयर करने वाला, हमेशा हंसाने वाला, और खुद भी हंसते रहने वाला, एक दम परफेक्ट लाइफ। लेकिन, परफेक्शन जैसी चीज होती कहा है।

 

राज का नेचर ऐसा था की उसे बिलकुल भी नहीं गवारा की रौशनी उसके अलावा किसी और से बाते करे। उसके अलावा किसी और की तरफ देखती भी थी तो उसे मानो जलन सी होती। पर राज कभी इस बात को जाहिर नही होने देता।

 

इसे भी पढ़े –  बेस्ट मोटिवेशनल स्टोरी

 

 

रौशनी भी उसके इस बिहेवियर से अनजान नहीं थी। पर उसे कोई दिक्कत नही थी। वो भी चाहती थी की उसे कोई ऐसे रखे की वो स्पेशल है अपने पार्टनर के लिए। पर राज की इनसिक्योरिटी बढ़ती ही जा रही थी। राज जरा भी पसंद नही करता की कोई उससे बात भी करे।

 

रौशनी राज की सारी बाते मानती। हर एक बात का ख्याल रखती ताकि उनके रिश्ते में कोई दरार ना आ जाए। कही कोई गलतफहमी ना आ जाए। पर हर गलतफहमी रिश्ते को गलत ही मोड़ पर के जाए ये जरूरी तो नहीं। हां, ये और बात है की उस वक्त हम ये समझ ना पाए।

 

सितंबर का महीना, रौशनी कोचिंग से आकर अपने घर में पढ़ाई कर रही थी। की तभी उसके फोन की रिंग बजती है। फोन उठाने पर पता चलता है की कोई विशु नाम का लड़का है। और वो किसी राहुल नाम के अपने दोस्त को ढूंढ रहा है। पर रौशनी तो कोई राहुल को जानती ही नहीं थी। उसने रॉन्ग नंबर बोल कर फोन काट दिया।

 

फोन दुबारा रिंग किया और सेम वहीं नंबर से। उसने फिर से उठाया और रॉन्ग नंबर बोल कर काट दिया। उसके बार बार मना करने पर भी वो लड़का बस एक ही बात की रट लगाए बैठा था। शायद राहुल आपका कोई दोस्त या ब्वॉयफ्रेंड हो, पर रौशनी बड़े प्यारे शब्दो में मना करके फोन काट देती है।

 

उसने दुबारा कॉल किया पर इस बार ये पूछने के लिए की क्या वो रौशनी से यूं ही बात कर सकता है। क्योंकि विशु को रौशनी की आवाज अच्छी लगी थी। और रौशनी मान जाती है। और फिर उन दोनो में बात होनी शुरू हो जाति है।

 

अब आपको लग रहा होगा की दोनो के बीच कैसी बाते हो रही होगी। तो मैं आपको बता दू की जैसा आपको लग रहा है वैसा बिल्कुल भी नही है। दोनो के बीच कोई लविंग बाते नही बल्कि एक कैजुअल पढ़ाई और रोज मरा की जिंदगी में होने वाली बाते हुआ करती थी।

 

पर रौशनी एक ऐसी बात से अनजान थी जो उसके और राज के रिश्ते को खराब कर सकता था। दोनो के बीच बात अक्सर होती रहती। रौशनी भी अपनी पढ़ाई के बाद थोड़ा बात कर लेती। इधर राज को उसने अभी तक कुछ भी नही बताया था। रौशनी को शुरू शुरू में सब बड़ा कैजुअल लग रहा था।

 

इसे भी पढ़े। – Real life inspirational story

 

पर धीरे धीरे वक्त बीतता जा रहा था। और वक्त बीतते के साथ उसका प्यार राज के लिए बढ़ता जा रहा था। उसकी केयर करना उसके बारे में सोचना सब बढ़ता ही जा रहा था। और उस तरफ वो विशु से बात भी कर रही थी। जब तक विशु से बात कर रही थी तब तक तो सब ठीक था।

 

लेकिन अब वो उससे मिलने को बोलने लगा। रौशनी बिना कुछ सोचे पहले तो हां कर देती है। पर जैसे जैसे मिलने की डेट पास आने लगती है। उसे ये बात अचानक से परेशान करती है की उसने अभी तक विशु से बात करने वाली बात राज को नही बताई है। कही इस बात का असर उसके रिश्ते पर बुरा न पड़े।

 

पर वो चाह कर बता नहीं पा रही थी। उसे अजीब लग रहा था। एक तरफ दिल कहता है की क्यू बताना राज को, मैं कोई गलती तो नही कर रही। सिर्फ बात ही तो करती हूं वो इतने पुराने ख्याल के नहीं होंगे। दूसरी तरफ दिमाग कहता है, अगर उन्हे बुरा लगे तो। कही वो ये न समझ ले की मैं उनमें नही बल्कि उस लड़के में इंटरेस्टेड हूं।

 

इसे भी पढ़े – हार्ट टचिंग लव स्टोरी

 

डेट पास आ रही थी मिलने की और ये कश्मकश दिल दिमाग के बीच चल रही थी की क्या करू। बता दूं क्या, पर बात लिए हुए लगभग 1- 2 महीना हो गया था। और अभी तक रौशनी ने राज को कुछ नही बताया था। ये डर सता रही थी उसे क्योंकि कही न कही राज का नेचर कैसा था इस बात को छुटला नही सकती थी।

 

फाइनली वो दिन आ गया। जब रौशनी को विशु से मिलना था। वो सुबह से इसी के बारे में सोच रही है पर.. जब टाइम आया मिलने का तब उसका मन, उसके कदम आगे नहीं बढ़े। ना जाने क्यों अंदर से एक गिल्ट लग रहा था की नही वो राज को नही बता कर कोई गलती कर रही है। पर उसने बोली दी थी की वो आएगी मिलने।

 

रौशनी अपने बोली पर कायम रहने वाली लड़की थी। पर उसके बोल उसके डिसीजन पर भरी पड़ रहा था। विशु कॉल पर कॉल किए जा रहा था रौशनी को। और रौशनी उसके एक भी कॉल का जवाब नही दे रही थी। कैसे देती उसका दिल और दिमाग तो बस लड़ने में लगा हुआ था। उसे परेशान कर रहा था।

 

To be Continued…..

 

दोस्तो, हमारी जिंदगी में अक्सर ऐसे पल आते रहते है। जब हमे कोई बात अंदर ही अंदर खाई जाती है। हम करना तो चाहते है बहुत कुछ पर दिल और दिमाग की लड़ाई में बस कन्फ्यूज ही हो जाते है। क्या आपके साथ भी ऐसा हुआ है। अगर हां तो मुझे comment करके जरूर बताएं। और मेरी कहानी आपको कैसी लगती है आप ये भी बता सकते है। दोस्तो, मैं ये सारी कहानियां खुद से लिखती हूं तो आपका फीडबैक मेरे लिए बहुत जरूरी है। और अगर अच्छा लगे तो share करना ना भूले।

नई लव स्टोरी हिंदी

रोमांटिक लव स्टोरी हार्ट टचिंग इन हिंदी

ट्रू लव स्टोरी

लव स्टोरी तो रीड

रुलाने वाली लव स्टोरी

शॉर्ट रोमांटिक लव स्टोरी

लव स्टोरी इन हिंदी

लव स्टोरी इन हिंदी रोमांटिक

लव स्टोरी इन हिंदी हार्ट टचिंग

रोमांटिक लव स्टोरी

रोमांटिक कपल लव स्टोरी

मेरी पहली सी वो मोहब्बत -2 Love Story in Hindi Heart Touching

ये कहानी का अगला पार्ट मैं जल्द ही रिलीज़ करूंगी। तब तक के लिए अपना ख्याल रखिए। घर में रहिए सुरक्षित रहिए।

इसे भी पढ़े :-

1. कॉलेज लव स्टोरी 

2. Love shayari

आपके समय के लिए धन्यवाद !

 

 

Leave a Comment