मेरी पहली सी वो मोहब्बत – Love story In Hindi heart touching by Akanksha Kashyap Singh

मेरी पहली सी वो मोहब्बत –  Romantic Couple Love Story | Romantic Love Story 

 

प्यार.., दुनिया का सबसे अनोखा और खूबसूरत रिश्ता। जिसे न कोई तौल सकता है और ना ही कोई उसका मोल लगा सकता है। जो सबसे अनमोल है। जब प्यार होता हैं तब सब कुछ फीका लगने लगता हैं। और बस उस एक इंसान के ख्यालों में पूरा दिन सारी रात कैसे बीत जाता हैं ये पता ही नही चलता।   मेरी पहली सी वो मोहब्बत – Love story In Hindi heart touching

Love story image in hindi
love story in hindi

 

 

उनकी बाते, उनका चेहरा, उनकी हंसी, उनका गुस्सा, उनका बात करने का तरीका और बस वो, वो, वो और बस वो हीं। सब कुछ उस एक इंसान के इर्द गिर्द घूमते रहता है। चाहे सारे काम कर लो आप, कितने भी बिजी क्यूं ना हो आप पर उस चेहरे का ख्याल.., ख्यालों से जाता ही नहीं।

 

हम जो भी करते है पता नहीं क्यों उस Special One के ऊपर ही आकर खत्म कैसे हो जाती है। ऐसा सोचते नही की करना है सब कुछ पर..एक कोने में उनका ख्याल शांत रहने ही नही देता। जब अकेले भी बैठो तो उनकी यादें साथ होती है। और वो याद आपको मुस्कुराने की वजह देती हैं। एक ऐसी वजह, एक ऐसी मुस्कुराहट जो कभी जाति ही नही।

 

और अगर जाना भी चाहे तो हम खुद नही चाहते की वो जाए।। कितना खास होता है न एक एक पल..बिताया हुआ।

इसे भी पढ़ें – Freindship स्टोरी

हैलो दोस्तो मैं हूं आकांक्षा कश्यप सिंह और मैं आप सभी का स्वागत करती हूं अपने ब्लॉग STORY OBSESSION पर।।

 

बहुत दिन से कोई love story नहीं लिखी थी तो सोचा आज आपको एक अच्छी सी प्यारी की कहानी सुनाऊं।

 

ये कहानी है पागल की, राज की पागल रौशनी की, उसके प्यार की, उस एहसास की जो सिर्फ राज को देखने पर आती है। वो एहसास इतना खास और खूबसूरत होता है की उससे निकलने का मन ही नही करता। राज रौशनी को प्यार से पागल कहता है। और रौशनी को भी कही ना कही अच्छा लगता है।

मेरी पहली सी वो मोहब्बत – Love story In Hindi heart touching

रौशनी राज से तीन साल पहले एक कोचिंग क्लास में मिली थी। और आज भी उसे ये याद है की वो दिन कैसा था। जब पहली बार रौशनी ने राज को देखा तो उसकी नजरे जैसे कुछ पल के लिए टिकी रह गई। राज ब्लू शर्ट और ब्लू पैंट में काफी अच्छा दिख रहा था। रौशनी ने बहुत लड़के से मिली थी अब तक पर राज की वो हंसी, वो आवाज, वो मुस्कुराहट जैसे उसकी आखों में बस गई।

 

ऐसा लग रहा था की हां ऐसे ही किसी की तलाश थी जिसकी हंसी उसे हंसा दे।

 

राज दिखने में 6 फीट लंबा, रंग सांवला, और बाजू तो जैसे किसी हीरो की हो। लेकिन, रौशनी को देखने में बड़ा मस्त बांदा लगा। रौशनी भी अच्छी दिखती है। सावली है, ज्यादा लंबी नही है पर शरीर की बनावट कमाल का है। पर खुद को दुसरो से कम खूबसूरत समझती थी। और इसलिए उसने कभी सोचा ही नहीं की जिस इंसान को वो देख कर ऐसी आहे भर रही है वो कभी उसका भी हो सकता है।

 

लेकिन, जिंदगी में कब क्या हो जाए ये हम कैसे सोच सकते है। ये तो ऊपर बैठा उस शक्ति के ऊपर है की कौन किसका है। और वक्त बदला..ठीक एक साल के बाद वो दोनो फिर से टकराए जगह अलग थी पर कोचिंग वही। फिर भी रौशनी ने ऐसा सोचा नहीं। राज ने कभी कहा सोचा था की ऐसा हो जाएगा।।

 

जब अकेले होते दोनो तो बाते करते पर औरों के सामने दो अजनबी। बाते करना दोनो को अच्छा लगता पर दोनो इस बात से अनजान की कोई अनदेखी डोर उन्हे एक दूसरे के तरफ खीच रही हैं। जो उन्हे धीरे धीरे एक दूसरे के करीब ला रही है। बाते करने का सिलसिला कुछ दिनों तक ऐसे ही चला।

इसे भी पढ़ें – Sad love story

 

फिर वो दिन आया जो किसी को नही पता था की आएगा। और दोनो ने नही सोचा था की दोनो एक दूसरे के साथ रहना चाहते है।। राज और रौशनी अकेले थे और दोनो बात करते करते सीढ़ियों से उतर रहे थे और तभी राज रौशनी को अपनी ओर खींचता है और उसे उसके माथे पर चूमता है।

मेरी पहली सी वो मोहब्बत – Love story In Hindi heart touching 

रौशनी कुछ देर के लिए चुप हो जाती है पर उसके दिल में शायद प्यार था और इसलिए वो रोक नही पाई राज को। फिर दोनो एक दूसरे को प्यार भरी आखों से देखते हैं। और दोनो साथ बात करके घर चले जाते है।

Romantic Love story

 

 

रात में बाते होने लगी। धीरे से, चुपके से सभी की नजरो से बच कर राज रौशनी से बाते करता। और रौशनी अपनी मां के फोन को अपने पास रख लेती। प्यार कितना गहरा होते जा रहा था ये किसी को पता नहीं चल रहा था।

मेरी पहली सी वो मोहब्बत – Love story In Hindi heart touching

दोनो खुश रहते एक दूसरे की यादो में, बातो में। जब बात होती तो पता चला की राज रौशनी को तब से पसंद करता है जब रौशनी सिर्फ उससे एक बार ही बात की थी।

 

राज ने कभी रौशनी के साथ कही घुमा नही, कभी उसने कोई गिफ्ट भी नहीं दी लेकिन, ये सारी चीज़े दोनो के प्यार के बीच कभी नही आई। रौशनी घंटो उसे सिर्फ देखती रहती। जितना देखती है उतना ही और देखने का मन करता है।

 

शुरुआत तो अच्छी हुई और शुरू शुरू में सब अच्छा ही था। बस राज इंतजार बहुत करवाता। ज्यादा देर तक नही होती थी पर उस कुछ मिनटों का कॉल पूरे दिन के लिए काफी होता था। जब बात होती थी तो वक्त का पता ही नहीं चलता ।

 

पर हर true love story में कुछ न कुछ परेशानी होती है इसमें भी थी। बिना किसी misunderstanding के Amazing love story पूरी कैसे हो सकती है। क्योंकि प्यार टेलीविजन पर हो या असल जिंदगी में। प्यार तो आखिर प्यार ही होता है ना।।

 

तो दोस्तो इसके आगे की कहानी मैं आपको अगले पार्ट में बताऊंगी।।

 

अगर आपको जानना है तो मुझे कमेंट करके बताए।

 

और अगर ये Love story आपके दिल को छू लिया है तो इसे share जरूर करें।।

 

अन्य पढ़े

1. Love quotes

2. Inspirational story

3. Success Story

आपके समय के लिए धन्यवाद!

 

 

Leave a Comment