Best Motivational Story in hindi 2022 – प्रेरणादायक हिंदी कहानी

 Best Motivational Story in hindi 2022 – प्रेरणादायक हिंदी कहानी 

 

नजरिए का फर्क ( Best Motivational Story in Hindi प्रेरणादायक हिंदी कहानी) आज मैं आपको एक ऐसी ही कहानी सुनाने जा रहीं हुं जिससे आपकी नजर और आपका नजरिया दोनो बदल जाएगा। क्योंकि जब नजरिया बदलता है तो सब बदल जाता है।

 

 
Motivational story in Hindi, प्रेरणादायक हिंदी कहानी
Storyobsession.com

 

कोई इंसान 21 साल की उम्र में करोड़पति है तो कोई अपने आप को भी नही संभाल पा रहा। कोई 60 साल में भी जवान महसूस करता है तो कोई 60 साल में दुनिया छोड़ कर चला जाता हैं। क्या आपने कभी सोचा है ऐसा क्यों होता है और कैसे होता है? 

 

ये बात हम सबने सुनी तो जरूर होगी की जैसा सोचेंगे वैसा ही बनोगे। मतलब हमे अपने आप को नही बल्कि अपने देखने के नजरिए को बदलने की जरूरत है। लेकिन, हम में से ऐसा बहुत ही लोग कर पाते है।

 

Sandeep Maheshwari ने कहा है की मैं सफल इसलिए नही हूं क्योंकि लोग समझते है की मैं सफल हूं। बल्कि, मैं सफल इसलिए हूं क्योंकि मैं समझता हूं की मैं सफल हूं। 

 

 

इसे भी पढ़ें – Motivational Story with moral

Best Motivational Story in hindi 2022 – प्रेरणादायक हिंदी कहानी 

दोस्तो ये बात हर किसी को समझ नही आती। ये लाइन सिर्फ वही समझ सकता है जिसने हार का स्वाद और जीत के लिए जी तोड़ मेहनत की हो। जो हर दिन और अपना एक एक सेकंड बस अपने सपने के पीछे लगाता है। क्योंकि जब कोई अपने सपने को टूटते देखता है ना तो उसकी उम्मीदें भी साथ साथ टूटती हैं और वो इंसान खुद भी। 

 

आप सोच रहे होंगे की संदीप महेश्वरी और जो मैने नीचे में बोला उसका क्या लेना देना। आपको दोनो बातो में कोई समांतर नही दिख रहा होगा। लेकिन, बात की गहराई में जाकर देखिएगा तब समझ आएगा की दोनो में क्या सामान है। 

 

चलिए इस नजरिए में फर्क (Short motivational Story in hindi) को एक कहानी से समझते है। 

 

एक गांव में दो दोस्त रोहन और सोहन नाम के रहते थे। दोनो में गहरी दोस्ती थी। दोनो एक दूसरे पर जान छिड़कते थे। दोनो की दोस्ती के चर्चे पूरे गांव में चर्चित थी। और हो भी क्यूं ना आखिर रोहन और सोहन ने जो एक दूसरे के लिए आज तक किया है वो कोई दूसरा अभी तक कर ही नही पाया। 

 

एक बार की बात है रोहन बाजार गया हुआ था और सोहन गांव में ही था अपने मां पापा के साथ खेत में उनका हाथ बटाने के लिए। सारे गांव वाले अपने अपने कामों में लगे थे क्योंकि उस वक्त गर्मी का मौसम था और फसलों की कटाई चल रही थी। उसी वक्त जब सोहन भी अपने माता पिता के साथ उनकी मदद कर रहा था। 

 

तभी गांव वालो के झुंड ने जोर जोर से चिलाना शुरू कर दिया। आग.. आग.. आग.. ये बात सुन कर सारे गांव वासी इक्कठे हो गए। दरअसल ये आग रोहन के घर में लगी थी। रोहन की मां खाना बना ही रही थी और गलती से उसके घर के एक कोने में आग लग गई। घर में रोहन को मां और उसकी 2 साल ki छोटी बहन थी। रोहन के पिता शहर जा कर पैसे कमाते है और रोहन उनकी अनुपस्थिति में अपनी मां और बहन का ख्याल रखता है। 

 

लेकिन, आज रोहन को अपनी किताब शहर से जा कर लानी थी। तो वो शहर चला गया। वो भी दसवीं में पढ़ता है और इसी साल के अंत में दसवीं की परीक्षा भी आने वाली है। तो किताबे तो लानी ही पड़ेगी क्योंकि रोहन के माता पिता रोहन पर ही डिपेंड है की कल को जब रोहन पढ़ लिख लेगा तो उनका दिन बदल जाएगा और उसकी बहन की शादी भी अच्छे घर में हो पाएगी।

 

 
इसे भी पढ़ें – Motivational quotes in hindi

 

लेकिन, उस दिन घर में जब कोई नही था और आग लग गई तब रोहन की मां बहुत परेशान हो गई की अब क्या होगा। गांव वाले कुछ नही कर रहे थे वो बस देख रहे थे। वही किसी ने सोहन को जा कर बताया कि उसके दोस्त के घर में आग लग गई है और रोहन की मां और छोटी बहन (काजल) उसी आग में फसें हुए है।

 

ये बात सुन कर सोहन के पैरो में मानो जैसे कोई पहिया लग गया और वो इतनी तेज़ी से अपने दोस्त के घर पाहुचता है की सभी गांव के लोग देख कर आश्चर्य चकित हो जाते है। सोहन के माता पिता उसे बहुत रोकने की कोशिश करते है पर वो किसी की बात नही सुनता और आग में घुस जाता है। वहां से वो जल्द ही अपने दोस्त के मां और बहन को बचा लेता है।

 

सोहन भी अभी सिर्फ 11 साल का ही है पर उस वक्त उसको सिर्फ अपने दोस्त की मदद करना दिख रहा था। सारे गांवों में उसकी बहादुरी के चर्चे थे और उनकी दोस्ती की मिसाल दी जा रही थी। रोहन भी ये सब सुन कर अपने दोस्त को गले लगा कर रोता है और धन्यवाद करता है।

 

और उस दिन से इनकी दोस्ती के चर्चे बहुत दूर दूर तक होते है। Rohan और सोहन एक दूसरे के लिए कुछ भी कर सकते थे। वक्त बीतता गया और उनकी दोस्ती मजबूत होती गई। सोहन को जब भी कोई दिक्कत होता तो रोहन उसके लिए हमेशा तैयार रहता। वो कभी भी सोहन को मना नहीं करता था।

 

धीरे धीरे दोनो की उम्र बढ़ने लगी। दोनो साथ में मन लगा कर पढ़ाई करते, साथ साथ हर काम करते। दोनो के सपने अलग थे तो रास्ते भी अलग ही होते न। रोहन पढ़ाई में बहुत मन लगाता था क्योंकि रोहन का सपना ऑफिसर बनने का था। और सोहन कोई भी जॉब करना चाहता था जिससे उसका घर अच्छे से चल जाए।

 

बारहवीं की पढ़ाई करने के बाद रोहन का रिजल्ट उतना अच्छा नही आया। और सोहन का रिजल्ट बहुत अच्छा आया। लेकिन, सोहन फिर भी उदास था की उसका रिजल्ट और भी अच्छा आता। पर रोहन ने खुद को समझाया कि कोई बात नही इसमें अच्छा नही आया तो क्या हुआ मेरे सपने इस मार्क्स पर डिपेंड नही करते। यही तो नजरिए का फर्क (Motivational story for student in Hindi) था रोहन और सोहन में। 

 

ग्रेजुएशन भी पास कर ली दोनो दोस्तो ने। रोहन सिविल सर्विस एग्जाम (upsc) की तैयारी करने शहर चला गया और सोहन एमबीए की पढ़ाई दूसरे शहर चला गया। दोनो ने दो सालो तक खूब मन लगा कर पढ़ाई की और रोहन अपनी सिविल सर्विस एग्जाम में पहले अटेम्प्ट में ही पास हो गया। और सोहन को भी एक अच्छी कंपनी में जॉब मिल गई। Best Motivational Story  in hindi 2022 – प्रेरणादायक हिंदी कहानी 

 

सोहन बहुत खुश था की उसका सिलेक्शन एक अच्छी कंपनी में हुई है। और रोहन गर्व महसूस कर रहा था की उसने अपने सपने को पूरा किया। और अब वो अपने देश और गांव के लिए कुछ बड़ा करेगा। इस उपलब्धि से रोहन के माता पिता का मान उनके गांव में बहुत ज्यादा बढ़ गई। हर कोई उनकी इज्जत करता था। रोहन खुश था की उसके माता पिता अब दो वक्त की रोटी चैन से खा पाएंगे। 

 

इस बीच रोहन और सोहन अपनी अपनी जिंदगी में इतने व्यस्त हो गए की मिलने और हाल चाल पूछने का मौका ही नही मिल पाया। सोहन ने कंपनी ज्वॉइन कर ली थी तो काम का प्रेशर बहुत था। और अब उसका गांव आना जाना बहुत कम हो गया था। अपने सारे परिवार के साथ वो शहर में ही रहता।

 

एक दिन सोहन को किसी काम से डीएम के ऑफिस जाना था। जब वो डीएम ऑफिस पहुंचा और दरवाजा खोल कर देखा तो चौकना रह गया क्योंकि उस कुर्सी पर उसका दोस्त रोहन बैठा था। वो खुश था, दोनो गले मिले और ढेर सारी बाते भी की। फिर सोहन ने एक सवाल पूछा जिसका जवाब सुन आप भी कहेंगे बात हो सही है। शायद इसी को नजरिए का फर्क (Best Motivational story in Hindi) कहते हैं।।

 

सोहन ने रोहन से पूछा की यार रोहन तू डीएम कैसे बन गया यार। मुझे तो बड़ा डर लगता है इसके नाम से। इतनी मोटी मोटी किताबे कैसे पढ़ लेता था तू। तो रोहन ने कहा दोस्त ये तो (Best Motivational story in Hindi) नजरिए का फर्क है। जिस चीज को तुम मुश्किल समझते हो वो मेरे लिए आसान थी। और आज इसीलिए मैं यहां हूं और तू वहां। 

 

मॉरल इस कहानी के:-

 

1.दोस्तो बात तो एक दम सच है की नजर नजर का फर्क होता है। आपके नजरिए का फर्क (Best Motivational Story in Hindi | प्रेरणादायक हिंदी कहानी) बड़ी से बड़ी चुनौती को हरा सकता है। और उसको संभालना भी सिख सकता हैं। 

 

2. दोस्तो, ये कहानी बेस्ट मोटिवेशनल स्टोरी होने के साथ साथ एक दोस्ती की भी है। इतना कुछ हुआ लेकिन, उनकी दोस्ती में कोई बदलाव नहीं आएं। ऐसे ही हमे भी दोस्ती करनी चाहिए बिल्कुल पूरे दिल से। 

 

3. नजरिए का फर्क आपको अर्स से फर्स पहुंचा सकता है। इसलिए अपने नजरिए को हमेशा पॉजिटिव और सही रखे। 

 

आपको हमारी आज की Best Motivational Story in hindi “नजरिए का फर्क” कैसा लगा। आशा है आपको पसंद आई होगी। अगर आपको कुछ भी कहना है तो comment करके बताएं। और इस पोस्ट को अपने दोस्तो के साथ share करना ना भूले।

 

और दूसरे टॉपिक से रिलेटेड आर्टिकल्स को भी पढ़े

 

1. सर्दियों में जोड़ो का दर्द से छुटकारा पाने के लिए करे ये उपाय

 

2. अगर आप सफल इंसान बनना चाहते है तो सफलता की कुंजी पढ़े जो चाणक्य नीति में बताया गया है

 

3. ये हैं अनोखा शहर जो दो देशों की राजधानी है

 

4. भारत के 15+ अमेजिंग तथ्य जो आपको भारतीय होने पर गर्व करा देगी

 

 

आपके समय के लिए धन्यवाद !

 

 

 

 

 

 

Leave a Comment