Room-Mate(रूम मेट)Best Motivational Story in Hindi | Inspirational Story, रीयल लाइफ स्टोरी हिंदी 2022

Room-Mate(रूम मेट) Best Motivational Story in Hindi | Inspirational Story, रीयल लाइफ स्टोरी हिंदी

बचपन में मां से सुना था। कभी किसी इंसान पर इतना भरोसा मत करना की वो तुम्हारे भरोसे का फायदा उठा सके। अक्सर हम अपने माता पिता की सिखाई हुई बाते भूल जाते है। हमे ऐसा लगता है की हम बड़े हो गए है और हमे कोई धोखा नहीं दे सकता। पर ऐसा बिल्कुल नहीं होता।

इसे भी पढ़े:- 5 सक्सेसफुल इंडियन वूमेन की कहानी

ये कहानी है रागिनी की, जो दिल्ली अपने सपने पूरे करने आती है। एक सक्सेसफुल फैशन डिजाइनर बनने का सपना। अपनी उम्मीदों को एक पंख देने का सपना। रागिनी एक मिडिल क्लास फैमिली से आती है। जेब में पैसे कम है पर सपने बहुत बड़े। रागिनी दिल्ली में किसी को नही जानती है लेकिन, उसका बॉयफ्रेंड (राज) दिल्ली में ही रह कर पढ़ाई करता है। इसलिए थोड़ा टेंशन कम था। रूम तो ढूंढ लिया पर खाने की दिक्कत हो गई इसलिए रूम चेंज करने के बारे में सोच रही थी। की कभी उसके ब्वॉयफ्रेंड राज का दोस्त (अमित) एक लड़की के बारे में बताता है। वो लड़की (पूजा) अमित की दोस्त है। उसके पास सारे सामान है इसलिए राज भी चाहता है की रागिनी उसके साथ (पूजा) के साथ शिफ्ट हो जाए। दोनो को एक रूम मेट मिल जाएगा।

Best Motivational Story in Hindi
Short Motivational Story

Room-Mate(रूम मेट) Best Motivational Story in Hindi | Inspirational Story, रीयल लाइफ स्टोरी हिंदी

रागिनी जाना नही चाहती थी क्योंकि रूम उसके ब्वॉयफ्रेंड के रूम से काफी दूर था। और उससे ज्यादा दूर नहीं रहना चाहती। पर कोई दूसरा ऑप्शन भी नही था। वो जल्द ही शिफ्ट हो जाति है।

नए रूम में रागिनी को एडजस्ट करने में थोड़ा प्रोब्लम तो हो रही है पर वो फिर भी रह रही है। रागिनी अपनी पढ़ाई करती, हस्ती, खेलती और दिन गुजर जाता है। रूम मेट का बर्ताव भी उसे शुरुआत में ठीक लगता है। पूजा कोई काम करने को कहती तो वो कर देती थी, जो कहती सारी बाते मान लेती थी। पूजा रागिनी से दो साल बड़ी है और इसलिए वो उसकी बाते सुन लेती है। रूम का सारा काम, राशन के पैसे सब दोनो ने आपस में बाट लिए है।

Room-Mate(रूम मेट) Best Motivational Story in Hindi | Inspirational Story, रीयल लाइफ स्टोरी  हिंदी

रागिनी को किसी से ज्यादा बात करना पसंद नही है। पर फिर भी वो अपने रूम मेट से बात करती ताकि माहौल थोड़ा अच्छा और पॉजिटिव रहे। शुरू शुरू में तो सब अच्छा लगा। फिर एक दिन पूजा ने सब्जी लाने को कहा, तो रागिनी ने मना कर दिया की उसके पास पैसे नहीं है। पूजा इस बात पर भड़क गई और दोनो के बीच बहस हो गई। तब से दोनो में बात चीत कम हो गई। पूजा रागिनी को किसी से बात करने नही देना चाहती थी। वो अक्सर रागिनी को कहती की वो दूसरे किसी आस पास के लोगो से बात ना करे। रागिनी को ये बाते बहुत अजीब लगती पर वो भी ज्यादा घुलनसार नही थी, इसलिए उसकी बात मान ली।

 

एक दिन जब रागिनी अपने ऊपर के फ्लोर पर रहने वाली बच्ची से बात कर रही थी तो पूजा ने उससे लड़ना शुरू कर दिया की तुमने बात क्यू की। रागिनी थोड़ी सी असहज महसूस करने लगी। पर उसने इग्नोर किया। थोड़े दिनों बाद राज रागिनी से मिलने आता है। राज और रागिनी एक दूसरे को प्यार भरी आंखों से देखते है और एक दूसरे को गले लगाते है, फिर दोनो एक दूसरे को चूमते है। और कुछ घंटे रहने के बाद राज चला जाता है। ये सब पूजा देख, रागिनी से बहस करने लगती है। रागिनी ये सारी बाते राज को बताती है और कहती है की उसे इसका नेचर कुछ ठीक नहीं लगता। पर राज सीरियस नही लेता है।

 

अगले दिन सुबह पूजा को एग्जाम देने जाना होता है। और रागिनी तब तक सोई रहती है। रागिनी रूम पर अकेली होती है इसलिए राज को रूम पर बुला लेती है। पर उसे जाने में थोड़ा लेट हो जाता है, और इतने में पूजा आ जाती है। राज तो चला जाता है पर पूजा उससे फिर से उसी बात पर झगड़ती है। पूजा कहती है की उसे किसी चीज की जरूरत हो तो वो उससे बोले अपने ब्वॉयफ्रेंड से न मिले। रागिनी और पूजा में बात इतनी बढ़ जाती है की पूजा रागिनी को धमकाने लगती है और उनके बीच हाथा पाई हो जाता है। इस बीच रागिनी को चोट भी लग जाती है। फिर ऊपर से अंकल आते है और लड़ाई शांत होती है।

Room-Mate(रूम मेट) Best Motivational Story  in Hindi | Inspirational Story, रीयल लाइफ स्टोरी हिंदी

अगली सुबह ऊपर रूम में रहने वाली छोटी बच्ची से पता चलता है की पहले जो रूम मेट इसके साथ रहती थी वो भी परेशान हो कर रूम से निकल गई थी। ये सारी बाते सुन कर रागिनी घबरा जाती है और अपने ब्वॉयफ्रेंड को कॉल करके सारी बाते बताती है। पूजा उन दोनो की बाते सुन लेती है। राज रागिनी से जल्द ही दूसरा कमरा ढूढने को कहता है। पर रागिनी ज्यादा कुछ सोच पाती अगले दिन ही पूजा ने रागिनी को अपने कमरे में बुलाया और उसे बंद कर दिया। रागिनी जोर जोर से चिल्लाती है पर पूजा उसके मुंह पर पट्टी बांध देती है। राज रागिनी को बहुत कॉल करता है पर रागिनी का फोन पूजा के पास होता है। दोपहर में जब रागिनी के लिए खाना लेकर पूजा अपने कमरे में आती है तो रागिनी चालाकी से पूजा को धक्का दे कर कमरे से भाग जाति है।

रागिनी सबसे पहले पुलिस को कॉल करती है और अपने ब्वॉयफ्रेंड को। पूजा उसके पीछे भागती है पर रागिनी ऊपर वाले पड़ोसी के यह छिप जाती है। थोड़ी देर में पुलिस आती है और लोगो की भीड़ इक्कठी हो जाति है। पुलिस पूजा को अरेस्ट करती है। और पूछताछ के दौरान उन्हें ये पता चलता है की पूजा एक syco है जिसको लड़कियों के साथ रहना पसंद है पर वो नहीं चाहती की उसके अलावा वो लड़की किसी और की बात माने। और इसलिए वो जितनी भी लड़की उसके साथ रहती थी उन सबको इसने परेशान किया है। अपने पागलपन में दो मर्डर भी किए है। पर आज तक किसी ने कंप्लेन नही की इसीलिए ये बचती आई है।

 

राज रागिनी को अपने साथ ले कर चला जाता है। इस बात को एक महीने हो गए पर रागिनी उस trauma से अभी तक नही उभरी है। अब वो किसी और जगह रहती है पर किसी से ज्यादा बात नहीं करती। वो रात आज भी रागिनी के रूह को थोड़ी देर के लिए परेशान कर देती है।

Room-Mate(रूम मेट)Motivational Story in Hindi | Inspirational Story

मॉरल – कभी भी किसी को बिना जाने नही परखना चाहिए। रागिनी पूजा को नही जानती थी और उसने बहुत आसानी से हर किसी पर भरोसा कर लिया। आज इसका अंजाम कुछ और हो सकता था अगर उसने थोड़ा और जाना होता तो। इसीलिए अनजान शहर में खुद से ज्यादा किसी पर भरोसा न करे।

अंतिम कुछ शब्द:

आप क्या सोचते है?, हमे Comment Box में बताए। आशा है आपको हमारी आज की कहानी Room-Mate(रूम मेट)Best Motivational Story in Hindi | Inspirational Story, रीयल लाइफ स्टोरी हिंदी 2022, पसंद आई होगी। क्या आपने कभी ऐसे अनुभव किए है?

अगर यह ब्लॉग पसंद आई हो तो इसे Like और अपने दोस्तो के साथ Share जरूर करे ताकि उन्हे भी इसकी जानकारी मिल सके। मेरे ब्लॉग Story Obsession पर आने के लिए धन्यवाद!

अन्य पढ़ें

महान लोगो की कहानी

रीयल लाइफ स्टोरी फॉर स्टूडेंट

Aiims की नर्स की इंस्पिरेशनल कहानी

 

 

Leave a Comment