Instagram पर followers कैसे बढ़ाएं हिन्दी में 2022 की new ट्रिक्स in Hindi

 Instagram पर followers kaise badhaye? How to increase instagram followers? 

 

हैलो दोस्तो, आज मैं आपको instagram पर followers कैसे बढ़ाएं हिन्दी 2022 की new ट्रिक्स बताने वाली हूं। अगर आपको भी अपने instagram पर फॉलोअर्स बढ़ाने है और उससे पैसे कमाने है तो ये पोस्ट आपके बहुत काम आने वाली है। अब सोशल मीडिया का जमाना हैं और instagram उसमे से अभी सबसे ज्यादा ट्रेंड पर है। पहले फेसबुक था लेकिन अब दिन प्रतिदिन इंस्टाग्राम यूजर बढ़ते ही जा रहे हैं। अगर आपके फॉलोअर्स ज्यादा होंगे तो स्पॉन्सर आपको कॉन्टैक्ट करेगी और instagram से पैसे कैसे कमाएं ये भी दिक्कत नही रहेगी। पहले सीर्फ सेलिब्रिटी हीं ज्यादातर यूज करते हैं लेकिन अब तो हर कोई करता है और अपने अच्छे खासे फॉलोअर्स बढ़ा रखे है जिनसे उनकी कमाई भी अच्छी होती है।

Instagram followers

 

 

किसी सेलिब्रिटी के लिए उनके फॉलोअर्स बढ़ाने कोई बड़ी बात नहीं है। जल्द जिउनकी fan following बढ़ जाती है। लेकिन, आम आदमी के लिए ये इतना आसान नहीं होता है। पर हम आपको कुछ ऐसे tips और tricks बताएंगे की आपके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स ज़रूर बढ़ेंगे।

 

हैलो दोस्तो मैं हूं आकांक्षा कश्यप सिंह और मैं आप सभी का स्वागत करती हूं अपने ब्लॉग STORY OBSESSION पर। अगर आप रोचक तथ्य (Amazing facts) भी पढ़ना पसंद करते हैं तो महाभारत के amazing facts पढ़ सकते है।

 

कंटेंट की सूची

  • Instagram पर followers कैसे बढ़ाएं 2022
  • Instagram पर followers कैसे बढ़ाएं genuine तरीके से।
  • Instagram पर followers कैसे बढ़ाएं tricks और hacks 2022
  • Share this blog
  • अन्य पढ़े

तो चलिए शुरू करते हैं आज की पेशकश।।

 

इसे भी पढ़े –  Instagram se paise kaise kamaye 2022 new tricks

 

Instagram के पहले points को अगर आप ध्यान रखते है तो instagram पर फॉलोअर्स तो बहुत जल्दी हो जाएंगे। प्लेटफार्म चाहे कोई भी हो आपको उसके कांसेप्ट को समझना होगा बाकी पैसे कमाना या फॉलोअर्स बढ़ाना कोई बड़ी बात नहीं है।

 

और वो तीन कांसेप्ट है Aesthetics, Value Add, और Story Telling 

 

आइए समझते हैं इन कांसेप्ट को।। 

 

1.Aesthetics

इसका मतलब की जो भी आप पोस्ट कर रहे हो फोटो, वीडियो या आर्टिकल में कितनी खूबसूरती है। मैं दावे के साथ कह सकती हूं की आपको भी कोई खूबसूरत सी चीज ही देखने का मन करता होगा। इसलिए अपने पोस्ट को अट्रैक्टिव और खूबसूरत बनाए। इंटरनेट लोग अक्सर वो देखने के लिए यूज करते है जो उन्हे उनके आस पास नही मिलती ।।

 

2. Value add

आपके पोस्ट में आपके व्यूअर्स को अपनी खुशी या अपनी प्रोब्लम का सॉल्यूशन मिलना चाहिए। अगर इस बात को आप अपने दिमाग में रख कर काम करते हैं तो फॉलोअर्स बहुत जल्द बढ़ जाएंगी। Value add कीजिए अपनी पोस्ट की अपने ऑडियंस की ज़िंदगी में। वो वेट करे आपके पोस्ट को पब्लिश करने के लिए ऐसा पोस्ट डालिए। फिर वो चाहे फनी हो, या कोई सीरियस बात Valuable होना चाहिए।।

 

3. Story telling 

Storytelling किसी भी छेत्र का बड़ा हिस्सा बन चुका है। पहले ये इतना फेमस नही था पर अब लोग जहा देखो, जिसे देखो storytelling करने में और खुद की personal brand बनाने में लगे है। और ये तरीका काफी असरदार भी है। अपनी कहानी बताए लोगो को। शुरुआत में aesthetics पर ज्यादा ध्यान दीजिए फिर जब आपके कुछ फॉलोअर्स हो जाए तब अपनी कहानी बताए की आप यहां तक कैसे पहुंचे और आपने क्या क्या स्ट्रगल फेस किया यहां पहुंचने के लिए।

 

Instagram पर followers कैसे बढ़ाए जेनुइन तरीके से।।

 

दूसरा पॉइंट है की आपको रेगुलरली एक्टिव रहना है। की ट्रेंड चल रहा है और क्या नहीं ये पूरा ध्यान होना चाहिए आपको। हर दिन कुछ न कुछ आपको डालना है। अगर आर्टिकल नहीं डालना तो स्टोरी डाल दो। इससे आपकी ऑडियंस ग्रो भी करेगी और हमेशा इंगेज रहेगी।। अपने igtv को सही तरह से यूज करे। Instagram पर ग्रो करने का बेस्ट तरीका है igtv, लोग आपकी प्रोफाइल को शेयर करेंगे तब और भी अच्छा होगा।

 

आर्टिकल लिखना हर किसी की बात नही होती लेकिन, अगर आपको आती है तो उसे अट्रैक्टिव बना कर लिखे। ताकि जब कोई पढ़ना शुरू करे तो पूरा पढ़ ले ना की बीच में छोड़ दे। किसी भी language में हो सकती है आर्टिकल हिंदी, इंग्लिश, तमिल, मराठी, उर्दू कोई भी भाषा में।

 

अगला है आज के जमाने का tiktok यानी कि insta reels. हां जी जब से tiktok बैन हुआ है तब से insta reels की तो बाढ़ आ गई है। जरूरी नहीं को आप कोई डांस वीडियो बनाओ जो ज्यादातर लोग बनाते है। अगर आपके पास कोई information हैं तो आप वो भी reels पर शेयर कर सकते है। आपको अपने niche के ऑडियंस के अकॉर्डिंग वीडियो डालने हैं।

 

आपको ये समझना होगा की आने वाले दिनों में लॉन्ग वीडियो कोई नही देखने वाला है। शॉर्ट कंटेंट आएगा और इसका जितना एफर्ट होगा वो उतना ही ज्यादा पॉपुलर होगा।।

 

अब reels पर view लाने के लिए आपको कंटेंट पर caption लिखना बहुत जरूरी है। आज किसी के पास इतना टाइम नही है की आपकी पूरी वीडियो देखेगा और फिर समझेगा की आपकी content किस सब्जेक्ट पर है। इसीलिए कैप्शन लिखो ताकि आपकी ऑडियंस तक पहुंचें और वो आपकी वीडियो को देखे। अगर आप कैप्शन लिखते है तो अगर कोई सर्च करता हैं हो सकता है आपकी वीडियो सजेशन में आए और इसकी वजह से ऑर्गेनिक view मिलने के चांसेस भी बढ़ जाते है।।

 

Instagram पर followers कैसे बढ़ाएं tricks और hack हिंदी में 2022।। How to grow Instagram Followers

 

मैं आपको कुछ hacks बताने जा रही हूं जिससे आपकी इंस्टाग्राम अकाउंट without app ग्रो करेगी और reach भी बढ़ेगी।

 

1.Repost

इसका मतलब साफ है। आपको किसी की पोस्ट को repost करना है। ये तरीका एक्चुअली में काम करता है। आज ऐसे बहुत सारे फेमस इंस्टाग्रामर है जो पहले repost करते थे जैसे की @tedthestoner हो गए, @rvcjinsta हो गए ये सभी ने reposting की ट्रिक्स अपनाई और फिर अब वो अपना खुद का कंटेंट डालते है। शुरू शुरू में ऐसा करना गलत नही है। और अगर एक भी पोस्ट वायरल हो गई तो फिर फॉलोअर बढ़ने में ज्यादा देर नहीं लगेगी।।

 

2. Hashtag

इस बारे में मैने पहले भी आपको बताया हैं। लेकिन, इस बात का ख्याल रखे की बहुत ज्यादा hashtag नहीं डालने आपको सिर्फ 3 से 4 इतने hashtag ही काफ़ी है आपके पोस्ट के लिए। लेकिन, हां रिलेवेंट होने चाहिए। ये नहीं की कुछ भी डाल दिया कही से भी डाल दिया। थोड़ी रिसर्च कीजिए थोड़ा मेहनत तो करना ही पड़ेगा।

 

3. Follow Unfollow Method 

मुझे पता है इस मेथड को सबने यूज किया होगा लेकिन, हा शायद नाम नही जानते होंगे। इसका मतलब है पहले आपको random किसी को भी फॉलो करना है। उसमे में से कुछ लोग तो आपको फॉलो बैक जरूर करेंगे। शुरुआत की दिनों में अपने फॉलोअर्स को बढ़ाने के लिए आप ऐसा बिलकुल कर सकते है। लेकिन, जब आपकी fan following बढ़ जाए तो अनफॉलो कर सकते है। उसमे भी कुछ लोग आपको अनफॉलो कर देंगे लेकिन, सभी ऐसा नहीं करेंगे। आपकी ग्रोथ जल्द ही हो जाएगी।।

 

Instagram पर followers कैसे बढ़ाएं 2022 हिन्दी में नया ट्रैक आपको पसंद आया होगा। अगर आपको ये आर्टिकल हेल्पफुल लगा हो और पसंद आया है तो comment करके बताए और अपने दोस्तो के साथ इस आर्टिकल को जरूर share करे।।

 

अन्य पढ़े

1. महाभारत के रोचक तथ्य

2. भारत के अमेजिंग तथ्य

3. हैरान करने वाले रोचक तथ्य

 

आपके समय के लिए धन्यवाद! 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Comment