Meditation in 2022 Hindi | मेडिटेशन क्या है, कैसे करे, कब और क्यों करे, जाने तथ्य 

Meditation or Dhyan: मेडिटेशन एक ऐसी प्रिक्रिया या विधि है जिससे आप खुद की शक्ति से परिचित होते है. जो व्यक्ति खुद को समझ नही पाता, अपने कर्मो को समझ नही पाता, खुद का कल्याण नही कर पाता उसकी मदद खुद भगवान भी नहींकर पाते है. ध्यान यानी की मेडिटेशन का शाब्दिक अर्थ है खुद की शक्ति की अनुभूति होना, उससे परिचित होना.

Meditation kya hai aur kaise kare
Meditation kya hai kaise kare

ध्यान (meditation) को लेकर कई सवाल मन में उठते है जैसे, मेडिटेशन क्या है (meditation meaning) और कैसे करे (how to do meditation), (meditation kya hai aur kaise kiya jata hai), मेडिटेशन के कितने प्रकार होते है और इसका महत्व क्या है (types of meditation and its importance), ध्यान करने से लाभ (meditation benefits), Vipassana meditation, इत्यादि. इससे जुड़ी कई तथ्य भी है, जिन्हे लोग तलाश करते है.

 

आज इस आर्टिकल में मैं आपको यही बताने जा रहीं की मेडिटेशन: क्या है, कैसे करे, कब और क्यों करे, जाने तथ्य. सबसे ज्यादा मन को विचलित करता है वो है meditation kya hai kaise karte hai इसे. मेडिटेशन कैसे किया जाता है हिंदी में, इससे पहले ये जान लेते है की यह क्या है. तो चलिए शुरू करते है.

 

Meditation or Dhyan kya hai? (मेडिटेशन क्या है?)

मेडीटेशन का अर्थ है (meditation meaning in hindi) अपने मन, अपनी व्याकुलता को एक स्थिर जगह और एक स्थिर अवस्था में केंद्रित करना। हमारे मन में एक समय पर कई अन्य विचारो से लड़ती रहती है झुझती रहती है। मन का शांत होने का मतलब होता है जब आप एक लीन ने, ध्यान मग्न होते है तब आपको अपनी सांस के अलावा कुछ और सुनाई न दे, कुछ और दिखाई न दे। मन भटके नही, सही दिशा में और सही समय पर सोच सके.

लेकिन, जब ऐसा नही होता, तब हमारा मन अशांत और विचलित हो जाता है। ध्यान (Meditation) अपने आप को जानने की एक प्रक्रिया है। अपनी शक्ति, अपनी क्षमता को जानने की विधि है। इसके करने से हमे शांति और सुख का असली मायने में अनुभव होता है। ध्यान हमारे मन और शरीर में सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है जिससे हम अपनी जीवन में होने वाली घटना को सही तरह संचालित करने में सफल हो पाते है।

ध्यान करने से सिर्फ आप मन की शांति और सुख का अनुभव नहीं बल्कि, शारीरिक रूप से भी बलवान और स्वस्थ बनते है। मेडिटेशन अगर सही प्रक्रिया से और नियमित किया जाए तो मनुष्य को हर पीड़ा, हर दुख का तोड़ मिल सकता है। इससे तनाव और चिंता से मुक्ति मिल जाती है। अगर कोई व्यक्ति अपने क्रोध को शांत और उस पर कंट्रोल पाना चाहता है तो ध्यान से वो भी पा सकता है। अब आपको ये साफ हो गया होगा की मेडिटेशन क्या होता है ( What is Meditation/Meditation kya hai?)

Meditation Kab Aur Kaise Kare और Meditation Kaise Shuru Kare ये एक बहुत ही जरूरी व महत्वपूर्ण प्रश्न है, जिसका उत्तर मैं आपको आगे इस पोस्ट में देने जा रही हूं। इसी तरह बात करे मेडिटेशन कैसे किया जाता है या Meditation Kaise Kare in Hindi की, तो उसे भी प्रकाश में डालेंगे।

 

विपश्यना मेडीटेशन क्या है (Vipassana Meditation)

Vipassana meditation का जिक्र गौतम बुद्ध को वजह से और उन्ही के द्वारा किया गया था। इसी मेडिटेशन विधि को करने के बाद गौतम बुद्ध को बुद्धत्व का सम्मान और जगह मिली थी। Vipassana meditation का मतलब होता है देखकर लौटना। यह बहुत पुरानी meditation की विधि है। इसे पहले जमाने के योगी किया करते थे लेकिन, भगवान बुद्ध ने बड़ी सरलता से इसे किया और लोगो को सिखाया।

Vipassana Meditation
Vipassana Meditation by Gautam Buddha

विपश्यना मेडीटेशन खुद को जानने में (Know Yourself) मदद करता है। यह ध्यान प्राणायाम और साक्षीभाव का मिला हुआ योग है। इसमें आप अपनी खुद की सांस को महसूस करते है। विपश्यना ध्यान के पांच सिद्धांत है. जीव हिंसा की पूर्ण मनाही, चोरी ना करना, बह्मचर्य का पालन, अपशब्‍दों का प्रयोग ना करना, और नशे ना करना. नशे ना करना इसका मूल सिद्धांत है.

विपश्यना मेडीटेशन (Vipassana Meditation) को सुबह और शाम एक एक घंटे के लिए किया जा सकता है। अगर आपसे दोनो समय नहीं होता तो कोई बात नही, अगर होता है तो काफी लाभकारी होता है।

मेडीटेशन कब और कैसे करे? (Meditation kab aur Kaise Kare)

ध्यान (Meditation) करने का सही समय कोई निश्चित नही है। आप जब भी फ्री हो और ऐसा लगे कि आपको कोई डिस्टर्ब नहीं करेगा तब आप मेडिटेशन कर सकते है। लेकिन, आमतौर पर यह सुबह (4-5) उठने के बाद करना चाहिए। या रात में सोने से ठीक पहले, जब हर तरफ शांति हो और आपको कोई डिस्टर्ब न करे। आप चाहे तो इसे दिन में दो बार भी कर सकते है।

रात में सोने से पहले मेडीटेशन  या ध्यान करने से नींद अच्छी आती है और सुबह मन फ्रेश लगता है। और सारे काम बहुत अच्छे से हो जाता है। वैसे एक बात और बताते चले की अगर आप मेडिटेशन करने की सोच रहे है और अभी तक शुरू नहीं किया, तो शुरुआत में ध्यान कुछ मिनटों का करे। धीरे धीरे इसकी जब आदत होने लगे तो इसकी अवधि बढ़ाए। खाना खाने के बाद कभी भी ध्यान न करे। अगर संभव हो तो खुले और शांत जगह को ध्यान करने के लिए चुने।

ध्यान करने के लिए या मेडिटेशन कैसे करें हिंदी में जानने के लिए निचे बताये गए बातो को ध्यानपूर्वक पढ़े –

1. Meditation के लिए शांत व खुले स्थान का चुनाव करें।

Meditation के पहले चरण में आपको अपने लिए एक ऐसी जगह ढूंढनी होगी जहा आप शांत और स्थिर हो कर बैठ सके। वहां आपको कोई बाधित न सके। यह जगह कोई भी हो सकती है। जिस भी जगह पर आपको ऐसा लगता है और सुकून से रह पाते है वैसी जगह देख ले। अगर घर में बगीचा है तो यह जगह ध्यान करने की हो सकती है। अगर नही भी है तो घर में ही ऐसी जगह देख ले।

 

2. एक निश्चित समय सुनिश्चित करें।

Meditation, इसका दूसरा चरण एक महत्वपूर्ण चरण है। एक निश्चित समय को सुनिश्चित कर ले। ये समय सुबह उठने के बाद और रात को सोने से पहले हो तो अच्छा और असरदार होगा। जिस समय में एक दिन किया उसी समय में हर दिन और हमेशा करने का बहुत असर पड़ता है। उदाहरण के लिए, अगर आप रोज 9 बजे सो जाते है तो उससे आपकी नींद की समस्या कभी नही होगी और आप हमेशा फुर्तीले महसूस करेंगे। उसी तरह मेडिटेशन में भी होता है।

 

3. कुछ देर शांत और सीधा बैठे रहने का अभ्यास करें।

ध्यान का तीसरा चरण थोड़ा मुश्किल होता है, लेकिन सिर्फ शुरुआत में। इसमें आपको अपने पैर एक दूसरे पैर पर रख कर समाधि की अवस्था में बैठना होता है। और अपने हाथो को आप चाहे तो दो तरह से रख सकते है।

पहला, नीचे दिए हुए तस्वीर में देखे और वैसे भी बैठ सकते है।

Meditation kya hai kaise karte hai, how to do meditation
How to do meditation

और दूसरा, अपने एक हाथ में दूसरा हाथ, पीठ बिलकुल सीधा रखना है। रीढ़ की हड्डी सीधी और टाइट होनी चाहिए।

Meditation kya hota hai hindi me
Meditation kya hai kaise kare

और अब अपनी आखें धीरे धीरे बंद करे और जितनी देर हो सके उतनी देर बंद रखे। अगर पहली बार कर रहे है तो 5-10 मिनट के लिए करना अच्छा है।

 

4. अब धीरे-धीरे गहरी लंबी सांस ले।

ध्यान का यह चरण करना इतना आसान नहीं होता और खासकर शुरुआती दिनों में। जैसे ही अपनी आखें बंद करेंगे बहुत सारे विचार मन में आने लगेंगे लेकिन, इससे टांग आकर आपको आखें खोलनी नही है। जो भी विचार, बाते आ रही हैं उसे आने दे, रोकने की कोशिश न करे। और बीच बीच में गहरी सांसे लेते रहे।

 

5. अब अपनी सांसों पर ध्यान केंद्रित करें।

श्वास लेते वक्त अपनी सांसों को महसूस करे और उस पर अपना केंद्र बनाए। उसी तरह जब सांस छोड़े तो उसका ध्यान करे। उसी दौरान अपने अंदर अपनी सांस को केंद्रित करे। यह प्रक्रिया तब तक करे जब तक आप करना चाहते है या आपसे हो पाता है। ज़बरदस्ती कुछ भी न करे।

 

6. चेहरे पर मुस्कराहट रखें।

मेडिटेशन के अनुभव को और अच्छा बनाने के लिए चेहरे पर हल्की सी मुस्कान रखे ताकि आप इसे और एंजॉय कर सके। इन सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आंखों को आराम से धीरे-धीरे खोले और मन में शांति का अनुभव महसूस करे। लगातार हल्की मुस्कान से आप अंदर मन से आराम और शांतिपूर्ण महसूस करेंगे, जिससे आपका रोज का अनुभव बेहतर होता जाएगा और आपका मन भी करेगा करने को।

Meditation Ke Fayde (Meditation Benefits, kyu kare meditation)

Meditation करने के बहुत से फायदे है और इसे Doctors के द्वारा लगभग सभी Patients को सलाह दी जाती है। ये एक मात्र ऐसा इलाज है जिससे कभी,किसी को कोई Side Effect नहीं हुआ है। Stress, Anxiety, Heart Disease, Insomnia, और भी अन्य किसी भी तरह की बीमारी या समस्या का यह एक बहुत ही असरदार इलाज है।

 

मेडिटेशन के फायदें कुछ इस प्रकार है:

  • मानसिक यानी की Mental और शारीरिक यानी की Physical Health, दोनों को स्वस्थ रखता है मेडिटेशन।
  • मेडिटेशन से तनाव या चिंता की समस्या दूर हो जाती है.
  • बहुत सारे गलत लतो, जैसे- धूम्रपान (Smoking), शराब पीना (Drinking), नशा(drugs), से छुटकारा पाया जा सकता हैं.
  • ध्यान (Meditation) आपके हर क्षेत्र में Concentration Level (एकाग्रता) को बढ़ाने में मदद करता है और यही नहीं आपको काफ़ी हद तक अंदर से शांत और सफल भी बनाता है।
  • ध्यान/मेडिटेशन करने से अनिंद्रा (Insomnia) जैसी समस्या में भी काफ़ी आराम मिलता है।
  • मेडिटेशन करना दिल के लिए अच्छा होता है। और इससे दिल का दौरा पड़ने का खतरे में घटोतरी होती है, और Blood Pressure और Sugar (डायबिटीज) जैसी गंभीर बीमारी को भी Control में रखता है।
  • Meditation करने से हमारी इंद्रियां जागृत होती है, जिससे हम न सिर्फ खुद को समझ पाते है बल्कि समाज के भलाई के लिए भी अच्छा करने में अपना योगदान देते है।
  • हमारी छः इन्द्रियां होती है, जिसका अलग अलग काम होता है।
Meditation benefits
Meditation ke fayade

FAQ

Q1. मेडिटेशन कितने दिन तक करना चाहिए?

Ans. यह पूरी तरह आप पर निर्भर करता है की आप कितने दिन तक करना चाहते है. मेडिटेशन आप चाहे तो जिंदगी भर कर सकते है.

Q2. मेडिटेशन कब नही करना चाहिए?

Ans. वैसे तो इसका कोई जवाब नही है, पर एक बात का ख्याल रखे की ध्यान (meditation)करते वक्त आपको नींद ना आए. जब आपको नींद आए तब ध्यान नहीं करना चाहिए. शुरुआत में थोड़े समय के लिए ध्यान करे ताकि आपको नींद ना आए, क्योंकि ज्यादा देर तक करने से ऐसा ही सकता है.

Q3. मेडिटेशन करते समय क्या सोचना चाहिए?

Ans. शुरू शुरू में ध्यान करते समय कोई भी बात दिमाग में चलती रहती है पर, आपको अपने सांस पर ध्यान देना चाहिए.

Q4. भगवान बुद्ध किसका ध्यान करते थे?

Ans. विपश्यना (Vipassana) एक पुराना ध्यान (meditation) करने की प्रकिया है. इसका अर्थ होता है देखकर लौटना. हजारों साल पहले भगवान बुद्ध ने इसी ध्यान विधि को किया था जिससे उन्हें बुद्धत्व का जगह मिली थी.

Q5. मेडिटेशन कौन कौन सी जगह से दिया जाता है?

Ans. वैसे तो आप किसी भी शांत जगह पर ध्यान या (meditation) कर सकते है, परंतु पूजा का स्थल सबसे श्रेष्ठ माना गया है.

Q6. मेडिटेशन को हिंदी में क्या कहा जाता है?

Ans. मेडिटेशन को हिंदी में “ध्यान” कहा जाता है.

Q7. ध्यान की शक्ति क्या है?

Ans. ध्यान (meditation) का अर्थ ही होता है अपनी शक्ति से परिचित होना. इसका मतलब अगर आप ध्यान अच्छे से करते है तो आपको अपनी शक्ति के बारे में पता चलता है, आप क्या है और क्या कर सकते है, इसका ज्ञान होता है. जो इंसान अपनी शक्ति को नही पहचानता उसकी मदद तो भगवान भी नहीं कर सकते.

अंतिम शब्द:

हम सभी को ध्यान(meditation) करना चाहिए। इससे आप खुद को जानने और समझने में समर्थ हो सकते है। मेडिटेशन न सिर्फ खुद को पाने का विषय है बल्कि, इससे समाज और परिवार के कल्याण में भी सही सोच पाएंगे।

दोस्तो, आपको हमारा आज का विषय, Meditation | मेडिटेशन: क्या है, कैसे करे, कब और क्यों करे, जाने इससे जुड़ी तथ्य, कैसा लगा हमे ये कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। अगर आपको ये पसंद आई और आपके काम में आई है तो इसे Like और Share करना ना भूलें।

अगर आपकी कोई प्रतिक्रिया है जो हम तक पहुंचना चाहते है तो मुझे Contact Us के जरिए कॉन्टैक्ट करे। Story Obsession पर आपको कहानियां, कोट्स, हेल्थ, जीवनी इत्यादि से रिलेटेड आर्टिकल्स पढ़ने को मिलते है।

अन्य पढ़े

 

Leave a Comment