शेल्डन जैक्सन का जीवन परिचय | Sheldon Jackson Biography in Hindi 2022 

शेल्डन जैक्सन का जीवन परिचय, शेल्डन जैक्सन की बायोग्राफी, उम्र, हाइट, बैटिंग स्टांस, रन, पिता का नाम, जन्मस्थान, अफेयर, प्रेमिका [Sheldon Jackson biography in Hindi, age height, weight, family information, runs, wicket, batting style, gf]

 

अभी आईपीएल (IPL) मैच चल रहा है और ऐसे में क्रिकेटर के बारे में जानने की इच्छा हर किसी को रहती है। इस वक्त अपने बल्ले और खेल से सबको प्रभावित करने वाले Sheldon Jackson के बारे में हर किसी को जानने की इच्छा हो रही है। और इसलिए मैं आज शेल्डन जैक्सन का जीवन परिचय (Sheldon Jackson Biography in Hindi) लेकर आई हूं।

इस पोस्ट में मैं उनकी जीवन की हर पहलू को बताने वाली हूं। तो चलिए चलते है,

Sheldon Jackson image
Sheldon Jackson Biography in Hindi

Table of Contents

शेल्डन जैक्सन कौन है? (Who is Sheldon Jackson in Hindi)

शेल्डन जैक्सन  का पूरा नाम शेल्डन फिलिप जैक्सन है। शेल्डन जैक्सन एक क्रिकेटर है जो भारत की तरफ से खेलते है। वैसे तो ये एक विकेटकीपर बल्लेबाज है पर आज के समय में डॉमेस्टिक क्रिकेट में सौराष्ट्र के तरफ से खेलते है। साल 2012 – 2013 में डॉमेस्टिक क्रिकेट सीजन में इनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था और इसलिए 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के द्वारा इन्हे ऑफर मिला जिसको इन्होंने एक्सेप्ट कर लिया था। लेकिन, उस वक्त शेल्डन जैक्सन ने एक भी खेल खेल नही पाए थे। और अभी 2022 के आईपीएल में शेल्डन जैक्सन KKR की टीम के तरफ से खेल रहे है।

इसे भी पढ़े –

शेल्डन जैक्सन का जीवन परिचय (Sheldon Jackson Biography in Hindi)

  • पूरा नाम – शेल्डन फिलिप जैक्सन
  • जन्म तिथि – 27 सितंबर 1986
  • जन्म स्थान – भावनगर, गुजरात
  • जन्म भूमि – भारत
  • उम्र – 35 वर्ष
  • हाईट – छः फीट
  • नागरिकता – भारतीय
  • धर्म – क्रिस्टन
  • पेशा – क्रिकेटर
  • बैटिंग स्टांस – राइट हैंड
  • बॉलिंग स्टांस – राइट आर्म ऑफ़ ब्रेक (स्पिन)
  • भूमिका – विकेटकीपर बल्लेबाज
  • फेवरेट बैट्समैन – विराट कोहली, राहुल द्रविड़ और ए बी डी विलियर्स
  • फेवरेट बॉलर – ब्रेट ली

शेल्डन जैक्सन का जन्म और परिवार की जानकारी (Sheldon Jackson birth and family information in Hindi)

  • मां का नाम – सेड्रेन जैक्सन (Sedrene Jackson)
  • पिता का नाम – स्व. फिलिप जैक्सन (Late Philip Jackson
  • Marital Status – विवाहित
  • पत्नी का नाम – वरांडा (Varada)

शेल्डन जैक्सन का जन्म गुजरात के भावनगर में 27 सितंबर 1986 को हुआ था। लड़के होने के नाते इनका क्रिकेट से लगाव बचपन से ही था और क्रिकेट खेलना बेहद पसंद। इसलिए बचपन के दिनों में ये अपने आसपास के मैदान में क्रिकेट खेलने जाया करते थे। शेल्डन जैक्सन एक गरीब घर में जन्म लिया थे और इसकी वजह से इनका बचपन कुछ खास नही बिता है।

इनकी क्रिकेट में रुचि को देखकर इनके पिता बहुत परेशान होते थे क्योंकि इनका परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। इनके एक चाचा थे लेस्टर बेल जो इन्हे बहुत प्यार करते थे। और इनके किसी तरह की कोई दिक्कत ना हो इसलिए इनको उन्होंने गोद ले लिया। और इनकी परवरिश करने का बेड़ा अपने सर ले लिया।

Sheldon Jackson family images
शेल्डन जैक्सन का जीवन परिचय

शेल्डन फिलिप जैक्सन जब 11 साल के थे तब उनके पिता की मृत्यु हो गई। इनका परिवार टूट चुका था। लेकिन, इनके चाचा ने इनका खूब साथ दिया और अपने साथ मुंबई ले आए। मुंबई में इनका क्रिकेट अकादमी में एडमिशन कराया और इन्हे क्रिकेट का भागीदारी बनाया। वहां इन्होंने इसकी बारीकियों को समझा और क्रिकेट में अपना पैर जमाने का सोच लिया था। आज अपनी मेहनत और लगन की वजह से क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बना ली है और साथ ही एक बेहतरीन बल्लेबाज के रूप में जाने जा रहे है।

Also Read:- 10 मोटिवेशनल बुक जो आपको मोटिवेट करेगी, जरूर पढ़े।

शेल्डन जैक्सन का संघर्ष (Sheldon Jackson wiki in Hindi)

संघर्ष हर किसी की जिंदगी का हिस्सा होता है। वैसे ही शेल्डन जैक्सन के संघर्ष के दिनों में उनकी प्रतिभा और कौशल्य को देखते हुए सौराष्ट्र की टीम में उन्हे अपनी टीम में आने का न्योता दिया। और शेल्डन जैक्सन ने उसे एक्सेप्ट कर लिया। ये मौका बहुत ही सुनहरा था उनके लिए लेकिन, ऐसा तब हो पाता जब उन्हें घरेलू टीम की प्लेइंग इलेवन में शामिल होने दिया होता। पांच साल कब गुजर गए पता ही नही चला। लेकिन, जिस मैच का इंतजार जैक्सन कर रहे थे वो अभी तक नही आया। निराशा से भरी उम्मीद भी हार मानने लगी थी। ऊपर से उनकी उम्र 25 वर्ष हो गई थी। और काम एक भी नही, अपनी जीविका जीने के लिए सोचना पड़ रहा था।

निराशा ऐसी थी की क्रिकेट जो जान से भी प्यारा था उसे छोड़ने का निर्णय ले लिया। लेकिन, किस्मत को ये मंजूर नही थी तभी इनके करीबी दोस्त शपथ शाह जो एक फैक्टरी चलाते थे उन्होंने इन्हे Motivate   किया और कहा की इतनी मेहनत के बाद हार मत मानो और सिर्फ एक साल और इंतजार कर लो। अगर कुछ नही हुआ तो मैं तुम्हे अपनी फैक्ट्री में जॉब दे दूंगा।

अपने दोस्त के समझाने पर उन्होंने एक उम्मीद और दिखाई और एक साल और इंतजार किया। लेकिन, इस बार इनका इंतजार खाली नही गया और इन्हे साल 2012-2013 में रणजी ट्रॉफी सीजन में सौराष्ट्र की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया। इतने साल बाद आने वाले इस मौके को वो हाथ से जाने नही देना चाहते थे और उन्होंने वही किया। शेल्डन जैक्सन को मिले इस आखरी मौके को इन्होंने बखूबी इस्तेमाल किया और इन्होंने इस सीजन में 4 चौके और 3 शतक लगाए।

घरेलू क्रिकेट में ऐसा पहली बार हुआ था की सौराष्ट्र पहली बार फाइनल तक पहुंचा था और इस बात का सारा श्रेय इस दिग्गज खिलाड़ी शेल्डन फिलिप जैक्सन को जाता था। शेल्डन आज भी उस बीते हुए साल को याद करते है तो बस यही कह पाते है की उस साल इन्होंने बहुत सारे रिकॉर्ड बनाए और तोड़े थे। यहां तक उस साल की सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बने। कुल चार शतक लगाए और जिसमे से तीन तो लगातार लगाए। और यहीं से इनकी कैरियर की नई शुरुआत हुई।

शेल्डन जैक्सन किस किस टीमों का हिस्सा रह चुके है ? | Sheldon Jackson teams Information in Hindi

  • वर्ष.                     टीम
  • 2006 – 2019   (सौराष्ट्र)
  • 2013 – 2014   ( रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर )
  • 2017 –             ( कोलकाता नाईटराइडर्स )
  • 2020 – 2021   ( पुदुच्चेरी )
  • 2021 – वर्तमान   ( सौराष्ट्र )
  • 2021 – वर्तमान   ( कोलकाता नाईटराइडर्स )

शेल्डन जैक्सन का क्रिकेट करियर | Information about Sheldon Jackson Cricket career in Hindi

  • शेल्डन जैक्सन ने साल 2011 ने अपनी क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी, सौराष्ट्र के जरिए।
  • साल 2014-15 में शेल्डन पांचवे ऐसे खिलाड़ी के रूप में उभरे जिसने सबसे ज्यादा रन बनाए थे, उस सीजन का नाम था रणजी ट्रॉफी सीजन।
  • वहीं साल 2015-16 में इन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी के वक्त दो दिनों के मैच में लगातार दो शतक लगाए।
  • 3 मार्च 2017 में जैक्सन दूसरे ऐसे भारतीय बल्लेबाज बने जिसने छत्तीसगढ़ के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी में होने वाले मैच के वक्त बाधा डाल कर खुद को लिस्ट ए मैच से आऊट कर लिया था।
  • वहीं साल 2018, 2 नवंबर को रणजी ट्रॉफी में सौराष्ट्र के मैच में इन्होंने अपने नाम प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पंद्रहवां शतक लगा कर एक नया मुकाम हासिल किया।
  • इसके साथ साल 2018-19 में ग्रुप स्टेज के दौरान रणजी ट्रॉफी में सौराष्ट्र के लिए पूरे आठ मैचों में 613 रन बना कर अग्रणी रन स्कोरर बने।
  • इसके बाद शेल्डन जैक्सन ने साल 2020, जुलाई के महीने में सौराष्ट्र से पंडूचेरी गए और वहां से खेलने की तैयारी की।
  • प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 50.39 की एवरेज से 5947 रन बना कर इन्होंने अपना नाम इतिहास में दर्ज किया और इसी में 19 शतक और 27 अर्धशतक बनाए।
  • फरवरी 2022 में जैक्सन को कोलकाता नाइट राइडर्स के द्वारा की गई नीलामी इंडियन प्रीमियम लीग टूर्नामेंट में खरीद लिया गया था।
Sheldon Jackson Biography in Hindi
Sheldon Jackson with his wife and child/Storyobsession.com

बैटिंग और फील्डिंग प्रदर्शन | Sheldon Jackson Batting & Fielding Performance

Format Mat Inns Runs HS Ave SR 100s 50s 4s 6s Ct St

FC 79 133 5947 186 50.39 60.76 19 31 673 128 57 2

List A 67 65 2346 150* 37.23 83.04 8 12 257 52 36 9

T20 65 62 1511 106* 29.05 120.88 1 10 148 55 42 6

आईपीएल में जैक्सन का प्रदर्शन | Sheldon Jackson Performance in IPL in Hindi

साल 2012,13 में जब इन्होंने रणजी ट्रॉफी में बेहतर प्रदर्शन किया तब इन पर नजर आईपीएल फ्रेंचाइडिजो की पड़ी। और इसी साल 2013 में विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने भी देखा और अपनी टीम में आने को बोला। लेकिन, किसी कारण वश इन्हे एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। इसके अगले साल भी अपनी प्रदर्शन दिखाने का मौका नहीं मिला। लेकिन, ये घरेलू मैच खेलते रहे और कुछ सालो तक आईपीएल मैच से थोड़ी डिस्टेंस बना ली। और इधर घरेलू मैच में इनका प्रदर्शन काफी अच्छा होता गया।

साल 2016,17 में जब रणजी मैच हो रही थी तब इन्होंने दिल्ली टीम के खिलाफ अर्धशतक लगाया था। मैच खत्म हुई और उस वक्त इनकी मुलाकात KKR के टीम में उस वक्त पर रह रहे कप्तान गौतम गंभीर से हुई। गौतम गंभीर ने उनके टैलेंट को पहचाना और इन्हे अपनी टीम में लेने का वादा किया। और फिर साल 2017 में केकेआर ने शेल्डन जैक्सन को अपनी टीम में शामिल कर लिया , और वो भी तब जब आईपीएल की नीलामी हुई।

KKR की तरफ से उन्हे 4 मैच खेलने का मौका मिला और और इसमें इन्होंने कुल 38 रन बनाए। इसके बाद इन्हे आईपीएल में खेलने का मौका नहीं मिल पाया लेकिन, फिलहाल ये फिर से आईपीएल की वजह से छाए हुए है। जब इन्हे खेलने का अवसर नहीं मिल रहा था तब इन्होंने घरेलू मैच को तवाजो दिया और इनका उम्दा प्रदर्शन रहा। अभी इनका वर्ष 35 हो गई है और फिर से जैक्सन KKR की टीम की तरफ से ही खेल रहे है। और ये अभी 60 लाख रुपए लेते है।

 

IPL मैच Inn Runs HS Avg SR 100 50 4s 6s

पूर्व रिकॉर्ड 4 3 38 16 19.00 122.58 0 0 5 0

2022 1 1 3 3* – 100 0 0 0 0

 

शेल्डन जैक्सन नेट वर्थ | Sheldon Jackson’s Net worth

  • कार कलेक्शन –  Tata Harrier
  • बाइक कलेक्शन – Harley Davidson
  • मंथली इनकम – 1 लाख (लगभग)
  • सालाना इनकम  – 30 लाख (लगभग)
  • Net-Worth  – अभी कोई जानकारी नहीं है।
  • इनकम का सोर्स – डॉमेस्टिक क्रिकेट फीस, बिज़नेस & Paid Advertisements से

इसे भी पढ़े :- अमेजिंग तथ्य जिसके बारे में आप नही जानते

शेल्डन जैक्सन के बारे में रोचक बातें | Interesting Facts about Sheldon Jackson in Hindi

 

  • शेल्डन जैक्सन का जन्म गुजरात में एक छोटे से शहर भावनगर में हुआ है, और इनकी मातृ भूमि भी भारत है लेकिन, इनके नाम की वजह से लोग इन्हे विदेशी (foreiner) समझ लिए।
  • जब ये सिर्फ 4 साल के थे तब इनके चाचा ने गोद ले लिया था।
  • इनके पिता की मौत उस वक्त हुई जब इनकी उम्र महज 11 साल थी।
  • शेल्डन जैक्सन को लाल, सफेद और काला रंग बहुत पसंद है।
  • वैसे तो अपनी लाइफ में खुद किसी हीरो से कम नहीं पर इन्हे ऋतिक रोशन,शाहरुख खान और अल्लू अर्जुन अभिनेता बेहद पसंद है और दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट इनके पसंदीदा अभिनेत्री है।
  • शेल्डन फिलिप जैक्सन को कोल्ड ड्रिंक्स और साउथ इंडियन फूड बेहद पसंद है।
  • जितने ये खेलने में माहिर और अच्छे है उतने ही निजी जिंदगी में भी दिल से अच्छे है। इन्हे जनवरी से बहुत प्यार है खास कर कुत्तों से।
शेल्डन जैक्सन का जीवन परिचय
Sheldon Jackson with his dog

FAQ

1. शेल्डन फिलिप जैक्सन किस देश के खिलाड़ी है?

Ans. भारत

2. शेल्डन जैक्सन का जन्म कब हुआ था?

Ans. 27 सितंबर 1986

3. जैक्सन का जन्म कहां हुआ था?

Ans. गुजरात के भावनगर शहर में

4. शेल्डन जैक्सन IPL में किस टीम की तरफ से खेल रहे है?

Ans. कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से

5. शेल्डन जैक्सन को KKR की टीम ने कितने में खरीदा है?

Ans. 60 लाख रुपए में

 

अंतिम कुछ बाते

दोस्तो, आज हमने आईपीएल (IPL) 2022 में खेल रहे शेल्डन जैक्सन का जीवन परिचय (Sheldon Jackson Biography in Hindi) के बारे में जाना। उनकी जिंदगी किन किन परिस्थितियों से गुजरी ये जाना। आपको शेल्डन जैक्सन की जीवनी से क्या प्रेरणा मिली हमे Comment करके जरूर बताएं, हमे अच्छा लगेगा। और अगर आपको किसी और के बारे में जानना है तो हमें वो भी बता सकते है।

अगर आपको ये जीवनी और हमारा आर्टिकल पसंद आया है तो इसे अपने दोस्तो के साथ Share करे और इसे Like करना ना भूले।

Image Credit:- Google and Facebook

अन्य पढ़े

 

 

 

 

 

 

2 thoughts on “शेल्डन जैक्सन का जीवन परिचय | Sheldon Jackson Biography in Hindi 2022 ”

Leave a Comment