Neeraj Chopra Biography in Hindi | नीरज चोपड़ा का जीवन परिचय एथलीट ओलंपिक 2021 

नीरज चोपड़ा का जीवन परिचय, बायोग्राफी, भाला फेंक एथलीट, रिकॉर्ड, टोक्यो ओलंपिक, गोल्ड मैडल विजेता, शेड्यूल, जाति, धर्म [Neeraj Chopra Biography in Hindi] (Tokyo Olympic 2021, Gold Medal, Personal Best, Best Throw, World Ranking, Height, Record, Salary, Religion, Caste)

 

(Neeraj Chopra Biography in Hindi) नीरज चोपड़ा भारत के प्रचलित और सभ्य खिलाड़ी में से एक है। नीरज चोपड़ा जेवलिन थ्रो मतलब भाला फेंक खेल के लिए जाने जाते है। इन्होंने साल 2021 के Tokyo Olympics में भारत की तरफ से भाग लिया था। और इसके साथ ही फाइनल में अपनी जगह बनाई, साथ ही स्वर्ण पदक के विजेता भी बने। इससे भारत और अपना नाम एक स्वर्ण पदक विजेता के रूप में नाम दर्ज किया। फाइनल में पहले ही प्रयास में 87.58 मीटर की दूरी तय करने वाले नीरज चोपड़ा ने एक अलग रिकॉर्ड बनाया, और इस रिकॉर्ड को दूसरा कोई नहीं तोड़ सका। जेवलिन थ्रो का प्रदर्शन देखते हुए आर्मी वालों ने आर्मी में शामिल करने का फैसला किया जिससे इनका आगे का फ्यूचर सिक्योर हो गया। ये अपने प्रदशन से लोगो का दिल जीतते रहते है। आज हम इनका जीवन परिचय  हिंदी में विस्तार से जानेंगे।

Neeraj Chopra image
Neeraj Chopra Biography in Hindi

Table of Contents

नीरज चोपड़ा का जीवन परिचय ( Neeraj Chopra Biography in Hindi)

  • नाम – नीरज चोपड़ा
  • जन्म – 24 दिसंबर, 1997
  • जन्म स्थान – पानीपत हरियाणा
  • जन्म भूमि – भारत
  • उम्र – 23 साल
  • माता का नाम – सरोज देवी
  • पिता का नाम – सतीश कुमार
  • नेशनलिटी – भारतीय
  • शिक्षा – ग्रेजुएशन
  • नेट वर्थ – एप्रॉक्स 5 मिलियन डॉलर
  • कोच – उवे होन
  • पूरे विश्व में रैंक – 4
  • पेशा – जेवलिन थ्रो (भाला फेंक)
  • धर्म – हिंदू
  • जाती – हिंदू रोर मराठा

नीरज चोपड़ा का जन्म और परिवार (Birth and Family of Neeraj Chopra)

स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा का जन्म 24 दिसंबर सन् 1997 में भारत के राज्य हरियाणा के पानीपत शहर में हुआ था। नीरज चोपड़ा की माता का नाम सरोज देवी है और पिता का नाम सतीश कुमार है। इनकी दो बहने है। जेवलिन थ्रो एथलीट नीरज चोपड़ा के पिता हरियाणा के पानीपत शहर के खंडरा गांव के एक मामूली से किसान है और मां एक गृहणी है। इनका पूरा परिवार खेती ही करता है। नीरज चोपड़ा के पिता चार भाई है और नीरज उसमे सबसे बड़े तो बचपन में इन्हे लाड़ प्यार खूब मिला।

 

नीरज चोपड़ा का मोटिवेशन (Neeraj Chopra Motivation)

घर में सबसे बड़े होने के कारण इन्हें इतना प्यार और दुलार मिला की कोई पाबंदी नहीं लगी। बचपन में जब नीरज चोपड़ा सिर्फ इगरायः (11) साल के थे तब इनका वजन 80 किलो हो गया था। इनसे कोई भी स्कूल का बच्चा बात नही करता था। सभी इनका मजाक बनाते थे। ऐसे में इनका सेल्फ कॉन्फिडेंस बहुत ही लो हो गया। ये देख इनके पिता ने पानीपत स्टेडियम में दाखिला करवा दिया। अपने परिवार के सपोर्ट से इन्होंने वहां मेहनत की और अपना वजन घटाया।

एक दिन ऐसे ही स्टेडियम में इन्होंने अपने सीनियर जय वीर चौधरी को जेवलिन थ्रो करते हुए देखा और तब उन्होंने नीरज चोपड़ा को भी बोला तो इन्होंने पहली बार में ही बहुत बढ़िया थ्रो किया। और उस वक्त जय वीर ने इन्हे जेवलिन थ्रो सीखने का सलाह दिया। तब नीरज चोपड़ा ने भी सोच लिया की उन्हे इसी क्षेत्र में अपना करियर बनाना है।

उस वक्त उनके पास अपना जेवलिन नही था। अपने पिता से जब ये बात कही तो इनके पिता ने अपने बेटे के सपने को सच करने की सोच ली और पैसे जुटा कर जेवनी करोड़ दिया। नीरज चोपड़ा ने अपने एक इंटरव्यू में कहा है की इनके पिता ने हमेशा इनके सपने और इनको हर परिस्थिति में सपोर्ट किया है। और आज उसी का नतीजा है की एक ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता है।

 

नीरज चोपड़ा की शिक्षा (Neeraj Chopra Education)

जेवनील थ्रो एथलीट नीरज चोपड़ा की शुरुआती शिक्षा हरियाणा से ही हुई है। जहां तक हमे जानकारी है नीरज चोपड़ा ने ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई की है। अपनी बारहवीं कंप्लीट करने के बाद इन्होंने बीबीए कॉलेज से स्नातक की डिग्री ली।

 

नीरज चोपड़ा का कोच (Neeraj Chopra Coach)

नीरज चोपड़ा के कोच का नाम उवे होन है। उवे होन जर्मनी देश के एक जानेमाने और पेशेवर जेवलिन एथलीट का कार्य संभाल चुके है। इन्होंने अपनी काबिलियत से नीरज चोपड़ा के अंदर विश्वास देखा और उन्हे सीखने का निर्णय लिया। आज इनकी सिखाई हुई जेवलिन ही नीरज चोपड़ा को सभी के दिलो का राजा बना दिया है।

नीरज चोपड़ा का उम्र और उनकी पर्सनल जानकारी (Neeraj Chopra Age and his personal information)

भाला फेक के होनहार खिलाड़ी नीरज चोपड़ा की उम्र अभी महज 23 साल है। और अभी ये बिलकुल सिंगल है, मतलब इनकी शादी नही हुई है। अभी इनका पूरा ध्यान अपनी आगे की मंजिल और लक्ष्य पर है। लव लाइफ के बारे में हमे ज्यादा कोई जानकारी नहीं है। इन्होंने कभी इंटरव्यू में भी कुछ नही कहा।

 

अमन गुप्ता का जीवन परिचय  भी बहुत मोटिवेशनल और इंस्पिरेशनल है जो आपको पढ़नी चाहिए।

 

नीरज चोपड़ा का करियर (Javelin Throw Athlete Neeraj Chopra Career)

जेवलिन थ्रो एथलीट नीरज चोपड़ा ने पहले सोचा नही था की करियर में क्या करना है। अपना वजन कम करने के दौरान ही ये अपने सीनियर जय वीर चौधरी ने इन्हे देखा और इन्होंने उन्हे भाला फेक खेल को खेलते देखा। जय वीर चौधरी जी ने इन्हे भी भाला फेकने को बोला और उन्होंने एक बार में ही बहुत बढ़िया जेवलिन को थ्रो किया। और वहीं से इनकी जिंदगी में जेवलिन थ्रो खेल ने जगह ली।

नीरज चोपड़ा ने साल 2014 में अपना पहला भाला ₹7000 का खरीदा था। इसके बाद उन्होंने इंटरनेशनल खेलने के लिए ₹1,00,000(एक लाख) का खरीदा।

नीरज चोपड़ा ने साल 2017 में एशियाई चैंपियनशिप में 50.23 मीटर की दूरी पर भाला फेंक कर उस खेल को अपने नाम कर लिया था। इसी साल इन्होंने एक और इवेंट में हिस्सा लिया जिसका नाम आईएएएफ डायमंड लीग था। इसमें इनका स्थान सातवा था। इसके बाद इन्होंने पीछे मुड़ कर नहीं देखा और अपनी मेहनत को दुगनी कर दी। नए अन्य रिकॉर्ड बनाते गए और अपने नाम का झंडा फहराते गए।

 

गोल्डन मैन बप्पी लाहिड़ी  इतना सोना क्यों पहनते थे और उन्हें अपने जमाने के दिग्गज गायक क्यों कहा जाता था, जानने के लिए पढ़िए उनकी जीवनी।

 

नीरज चोपड़ा रिकॉर्ड (Neeraj Chopra Record in Hindi)

जेवलिन थ्रो एथलीट नीरज चोपड़ा ने अपनी अब तक के सफर में बहुत रिकॉर्ड बनाया है जिन्हे हम यहां जानेंगे।

  • साल 2012 लखनऊ में नेशनल जूनियर चैंपियनशिप हुआ था। उस वक्त इनकी उम्र 16 साल थी। तब इन्होंने 68.46 मीटर दूर भाला फेंक में आयोजन करके खुद को गोल्ड मेडलिस्ट में शामिल किया था।
  • साल 2013 में नेशनल यूथ चैंपियनशिप में एक बार फिर अपने आप को दूसरे स्थान पर बनाया। इसके बाद इसी साल आईएएएफ वर्ल्ड यूथ चैंपियनशिप में फिर से अपना झंडा लहराया।
  • साल 2015 में होने वाली इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में एक बार फिर अपनी जगह बनाने में सफल रहे। इस प्रतियोगिता में इन्होंने 81.04 मीटर दूर भाला फेका था और अपने नाम एज ग्रुप का रिकॉर्ड बनाया।
  • साल 2016, जूनियर विश्व चैंपियन में 86.48 मीटर की दूरी तय करते हुए अपने नाम गोल्ड मेडल को किया था। और इसके साथ ही एक नया रिकॉर्ड बनाया।
  • उसी साल 2016, दक्षिण एशियाई खेल में नीरज चोपड़ा ने फिर से अपने नाम 82.23 मीटर की दूरी तय गोल्ड मेडल किया।
  • साल 2017 में भी नीरज चोपड़ा ने अच्छा प्रदर्शन किया।
  • साल 2018, कॉमन वेल्थ गेम्स जो गोल्ड कोस्ट में हुआ था। इसमें इन्होंने 86.47 मीटर दूर भाला फेंक अपने नाम स्वर्ण पदक को किया।
  • उसी साल 2018, इंडोनेशिया, जकार्ता में आयोजन होने वाली जकार्ता एशियन गेम में अपना और अपने देश का नाम ऊंचा किया वो भी 88.06 मीटर की दूरी तय करके।

इन सारी रिकॉर्ड्स से अब तक नीरज चोपड़ा एक जाना पहचाना नाम बन चुके थे। लेकिन, एक और खास बात थी की नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक विजेता के रूप में पहले भारतीय जेवलिन थ्रो एथलीट है। इसके साथ ही एक उपलब्धि यह भी है की ये एक ही साल में दो अलग अलग प्रतियोगिता में भाग लिए (एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स) और दोनो में स्वर्ण पदक को अपने नाम किया। और इससे नीरज चोपड़ा दूसरे खिलाड़ी बनते है। पहले खिलाड़ी मिल्खा सिंह है जिन्होंने ऐसा रिकॉर्ड साल 1958 में बनाया था।

Neeraj Chopra Biography in Hindi , Tokyo Olympics neeraj Chopra
Gold Medalist Neeraj Chopra

 भारत पे से रिजाइन करने वाले अशनीर ग्रोवर। के बारे में जानिए । 

 

नीरज चोपड़ा Tokyo Olympics 2020 ( Tokyo Olympics Match 2020)

Tokyo Olympics में निईराज ने बहुत ही बढ़िया प्रदर्शन करते हुए अपने नाम स्वर्ण पदक किया था। यह फाइनल मैच था जो शाम के 4:30 बजे 7 अगस्त को हुआ था। इन्होंने 6 राउंड में से 2 राउंड अपने नाम किया था। 87.58 मीटर की दूरी तय करके सबसे ज्यादा आगे जेवलिन थ्रो में अपने आप को पहचान दिलाई थी। यह एक रिकॉर्ड सेट हुआ और साथ ही भारत का नाम रौशन किया।

जेवलिन थ्रो एथलीट नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में अपनी जगह बनाई थी। ट्रैक एंड फील्ड में ओलंपिक का पहला दिन खुद विजेता की दावेदारी के लिए प्रस्तुत किया। 86.65 मीटर दूर भाला फेंक नीरज चोपड़ा ने खुद का नाम पहले भारतीय जेवलिन थ्रो के रूप में नाम दर्ज किया।

 

नीरज चोपड़ा ओलंपिक शेड्यूल (Neeraj Chopra Olympics Schedule)

भाला फेंक में दो ग्रुप थे, ग्रुप ए और ग्रुप ब। पूरे 12 खिलाड़ी फाइनल में पोजीशन बनाए थे। 83.50 मीटर की दूरी तय करना होगा अगर क्वालीफाई होना है तो ऐसा तय था। और मैच 7 अगस्त को शुरू हुआ था।

 

नीरज चोपड़ा बेस्ट थ्रो (Neeraj Chopra Best Throw)

नीरज चोपड़ा का अब तक बेस्ट टोक्यो का जेवलिन थ्रो माना जाता है जो 87.58 मीटर डिस्टेंस का था और ये थ्रो फाइनल मैच का था।

लेकिन, इसके पहले भी इन्होंने अच्छा खेला था। 86.65 मीटर का डिस्टेंस की थ्रो थी ये और इसमें इनका स्थान 15 वा था। पर फिर भी इनकी वाहवाही हुई थी।

 

नीरज चोपड़ा वर्ल्ड रैंकिंग (Neeraj Chopra World Rankings)

जेवलिन थ्रो एथलीट नीरज चोपड़ा की वर्ल्ड रैंकिंग की बात करू तो आज उनकी रैंकिंग पूरे विश्व में चौथा है। इसके साथ ही साथ इन्होंने कई पुरुषकार और मेडल्स अपने नाम किए है।

 

क्या आप भी बनना चाहते है एक Successful business women entrepreneurs in India  तो पढ़िए हमारी इस आर्टिकल को।

 

नीरज चोपड़ा वेतन और नेट वर्थ (Neeraj Chopra Salary and Net Worth)

अगर मैं अभी की बात करू तो फिलहाल नीरज चोपड़ा अभी जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स में है। गोटोरेट कंपनी जो स्पोर्ट्स ड्रिंक बनाती है, उन्होंने नीरज चोपड़ा को अपनी कंपनी का ब्रैंड एंबेसडर बनाया है। नीरज चोपड़ा की पूरी नेट वर्थ की बारे में कहा जाता है की इनकी नेट वर्थ 5 मिलियन डॉलर के आसपास है।

नीरज चोपड़ा की वेतन की बात करे तो इसके बारे में अभी तक हमे कोई जानकारी नहीं है। पर खेल को जीत कर इन्होंने अच्छी कमाई की है और कर लेते है।

 

नीरज चोपड़ा के पुरस्कार और मेडल्स (Neeraj Chopra Medals and Award)

  • साल
  • पुरस्कार के नाम

2012

राष्ट्रीय जूनियर चैंपियनशिप गोल्ड मेडल

2013

राष्ट्रीय युवा चैंपियनशिप रजत पदक

2016

तीसरा विश्व जूनियर अवार्ड

2016

एशियाई जूनियर चैंपियनशिप रजत पदक

2017

एशियन एथेलेटिक्स चैंपियनशिप गोल्ड मेडल

2018

एशियाई खेल चैंपियनशिप स्वर्ण गौरव

2018

अर्जुन पुरस्कार

 

नीरज चोपड़ा आर्मी ऑफिसर (Neeraj Chopra Army Officer)

नीरज चोपड़ा जीवन परिचय
Neeraj Chopra Biography

बहुत कम लोगो को ये बात पता है की नीरज चोपड़ा जेवलिन थ्रो एथलीट बाद में बने इससे पहले वो आर्मी में सूबेदार के पद पर काम करते थे। यहां इनका काम जूनियर कमीशन ऑफिसर के रूप में था। इस समय इनकी उम्र महज 19 साल थी और इसी समय राजपूताना राइफल्स भी चलाना सीख लिया था और चलते भी थे।

 

नीरज चोपड़ा का नाम इतिहास में दर्ज हुआ

1.भारत ने पहली बार ओलंपिक में जेवलिन थ्रो खेल के लिए स्वर्ण पदक हासिल की। इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ। और ऐसा कर दिखाने वाले कोई और नहीं नीरज चोपड़ा है।

2. अभिनव बिंद्रा का नाम तो हर कोई जानता है, इन्होंने 2008 में निशानेबाजी में पहली बार भारत को स्वर्ण पदक का विजेता बनाया। उसी तरह से नीरज चोपड़ा ने दूसरी बार भारत को स्वर्ण पदक का विजेता बनाया।

3. नीरज चोपड़ा ही वो शख्स है जिनकी वजह से भारत को 13 साल बाद स्वर्ण पदक मिला।

4. ट्रैक एंड फील्ड इवेंट में नीरज चोपड़ा ने फिर से एक बार स्वर्ण पदक के विजेता बने। और इसी के साथ पहले भारतीय एथलीट भी।

5. आपको सुन कर हैरानी होगी की भारत ने 121 साल पहले एथेलेटिक्स में अपना स्वर्ण पदक को जीता था और उसके बाद नीरज चोपड़ा ने दूसरी बार भारत का परचम लहराया और स्वर्ण पदक जीता।

  • क्या आपको भी होते है असहनीय सिर दर्द, कही आपको माइग्रेन  तो नही, अभी जाने।

नीरज चोपड़ा Reward

टोक्यो ओलंपिक में भारत का नाम ऊंचा करने वाले नीरज चोपड़ा को एक अलग ही नेम और फेम मिली। इसके साथ ही इनकी मेहनत के लिए बहुत लोगो ने सराहा भी। भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, और सभी मंत्री ने इन्हे खूब बधाईयां भी दी। इनकी खुशी जाहिर करने के लिए अलग अलग जगह पर इन्हे रिवार्ड देने लिए बुलाया गया जो इस प्रकार है:-

 

1. नीरज चोपड़ा हरियाणा से है इसलिए वहां की सरकार ने उन्हे इनाम के रूप में 6 करोड़ रुपए और साथ ही सरकारी नौकरी और सस्ती जमीन देने का वादा किया।

2. पंजाब की सरकार ने भी इन्हे खूब सराहा है और इनाम घोषित किया है वो भी 2 करोड़ रूपए का।

3. इसके साथ पंजाब सरकार ने एक और बड़ी निशानी के रूप में उन्हे दिया और वो ये की नीरज चोपड़ा के नाम पर स्कूल और सड़कों के नाम रखे जाएंगे ताकि बच्चे इससे inspiration ले और आगे अच्छा करे।

4. गोरखपुर नगर निगम ने भी जेवलिन थ्रो एथलीट नीरज चोपड़ा को एक लाख का इनाम दिया।

5. BCCI ने भी नीरज चोपड़ा की उपलब्धि के लिए उन्हे एक करोड़ रूपए का इनाम दिया है।

6. आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स फ्रेंचिज भी पीछे नहीं रहे और इन्होंने भी नीरज चोपड़ा को टोक्यो ओलंपिक जितने पर एक करोड़ रूपए इनाम में दिए।

7. घूमना किसे पसंद नही और इसीलिए इंडिगो कंपनी के नीरज चोपड़ा को उनकी जीत की खुशी में एक साल के लिए अनलिमिटेड फ्री ट्रैवल दिया है।

 

खुद को मोटिवेट करने के लिए पढ़े ये 10 Motivational Books in Hindi

 

FAQ

1. नीरज चोपड़ा कौन है?

Ans. भारतीय जेवलिन थ्रो एथलीट के खिलड़ी

2. नीरज चोपड़ा की हाइट कितनी है?

Ans. 5 फुट 10 इंच

3. भाला फेंक के लिए ओलंपिक में कितने का रिकॉर्ड है?

Ans. 90.57 मीटर

4. नीरज चोपड़ा की कौन सी जाती है?

Ans. हिंदू रोर मराठा

5. नीरज चोपड़ा की उम्र कितनी है? 

Ans. 23 साल

6. नीरज चोपड़ा कौन की नौकरी करता है?

Ans. भाला फेंक की

7. नीरज चोपड़ा का जन्म कहां हुआ था? 

Ans. हरियाणा के पानीपत शहर में

 

अंतिम कुछ बाते

दोस्तो, यह थी Neeraj Chopra Biography in Hindi | नीरज चोपड़ा का जीवन परिचय एथलीट ओलंपिक 2021, जिन्होंने सिर्फ अपना और अपनी फैमिली का ही नही बल्कि पूरे भारत का नाम इंटरनेशनली ऊंचा कर दिया है। आज जितने भी भारतीय लोग है उन्हे इन पर गर्व है। इतनी कम उम्र में नाम रौशन करने वाले नीरज चोपड़ा को आज हर भारतीय जनता है।

अगर ये मोटिवेशनल Neeraj Chopra biography अच्छी लगी हो तो अपने दोस्तो तक जरूर share करे और हमे comment करके जरूर बताएं की आपको कौन की पार्ट ज्यादा प्रभावित करती है। Like करना ना भूलें।

 

अन्य पढ़े

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

2 thoughts on “Neeraj Chopra Biography in Hindi | नीरज चोपड़ा का जीवन परिचय एथलीट ओलंपिक 2021 ”

Leave a Comment