7 Best YouTube Channel Ideas Without Showing Your Face 2022 in Hindi for Beginners 

7 Best YouTube Channel Ideas 2022 in Hindi : जहां एक ओर गूगल पहला सबसे बड़ा सर्च इंजन है वहीं, यूट्यूब दूसरा सबसे बहुत बड़ा सर्च इंजन है। रोज लाखो करोड़ों लोग यूट्यूब पर कुछ न कुछ ढूंढने आते है। सिंपल भाषा में बोले तो अपनी प्रोब्लम का सॉल्यूशन के लिए आते है। और दूसरा बड़ा रीजन है एंटरटेनमेंट, यानी की मनोरंजन के लिए, अपनी भाषा में बोले तो टाईम पास करने के लिए।

लेकिन, इसके अलावा एक और बहुत बड़ा रीजन है यहां पर आने का वो ये है की लोग पैसे कमाने के तरीके ढूंढने आते है। ये देखने आते है की लोग यूट्यूब  से पैसे कैसे कमा रहे हैं। वो भी अपना चैनल बनाना चाहते है पर उन्हें एक झिझक महसूस होती है। उन्हे ये समझ हीं नहीं आता की वो क्या करे। कौन से टॉपिक, किस नीच(Niche) पर यूट्यूब चैनल बनाए। कई लोग कैमरा फेस करने से डरते है तो कई शरमाते है। उन्हे लगता है की वो इतने अच्छे नही दिखते की लोग उन्हे पसंद करेंगे।

ये समस्या काफी आम है, एक और सवाल मन में उठता है की क्या वो बिना फेस दिखाए पैसे कमा पाएंगे, कही उनका चैनल तो नही बंद हो जाएगा। और भी कितनी बाते, तो इन सारी सवालों के जवाब दूंगी। अगर आप एक beginner हैं तो आपके मन ये तो जरूर आता होगा how to make money online for beginners या अगर आपके पास पैसे नहीं है तो आप सोचते होंगे की how to make money online for free, अब आपको सोचने की जरूरत नहीं।

YouTube Channel Ideas without showing your face in Hindi 2022
YouTube Channel Ideas in Hindi | storyobsession.com

आज मैं आपको ऐसे 5 best YouTube Channel Ideas 2022 बताऊंगी जिसमे आप बिना चेहरा दिखाए और अपनी आवाज को लेकर परेशान रहने वाले लोग भी पैसे कमा सकते है। इसके लिए आपको कोई एक्सपर्ट होने की जरूरत नही है बस कुछ स्टेप्स है जो आपको फॉलो करने होंगे और अगर आप ये अच्छे से कर लेते है तो आपके दिमाग How to make money online from YouTube in India, how to make money online by mobile phone, या how I can earn money on mobile जैसे सवाल नहीं आएगा।

कुछ जरूरी बाते:-

• यूट्यूब पर grow करने के लिए आपको 2 मंत्र को याद रखना है।

• पहला आपको हमेशा consistent रहना होगा।

• दूसरा high Quality content Creation, अच्छी क्वालिटी का कंटेंट बनाना है, ताकि जो यूजर ढूंढ रहा है वो उसे मिले।

यूट्यूब चैनल के लिए इक्विपमेंट | Equipment for YouTube Channel

अगर आपने अब निर्णय ले लिया है की आपको यूट्यूब चैनल बनाना है तो इसे बनाने के लिए कुछ इक्विपमेंट और जरूरी सामान चाहिए होगा। आप अपने पैसे के हिसाब से सामान ले सकते है। शुरुआती दिनों में ज्यादा पैसे लगाने की जरूरत नही है। इसलिए मैं आपको दो मुख्य सामान खरीदने बोलूंगी।

  • लैपटॉप या मोबाइल (Laptop/Mobile)

अगर आपका चैनल गेमिंग का किसी हाई डिमांडिंग चैनल नही होने वाला है तो आप एक साधारण सा थोड़े कम पैसे वाले भी लैपटॉप ले सकते है। लैपटॉप नही ले सकते तो एंड्रॉयड (Android) से भी काम हो सकता है।

  • माइक (Mic)

माइक उसके लिए जरूरत पड़ेगी जिन्हे अपनी आवाज लोगों तक पहुंचाने में इंट्रेस्ट है और वो ये अफोर्ड कर सकते हैं। अगर आपके पास पैसे नहीं है और आप अपनी voice में ऑडियो रिकॉर्ड करना चाहते है तो earphone से कर सकते है।

लेकिन, अगर आप अपनी आवाज को लेकर असहज है पर voice वाली वीडियो बनाना चाहते है तो भी आप कर सकते है। इसके लिए मैं आगे बताऊंगी की आपको किस app पर जाना है। सारी process बताऊंगी।

इसे भी पढ़े :- Instagram पर followers कैसे बढ़ाए

Youtube के लिए कौन सी Skill चाहिए? | Skills required for YouTube

Skills required to start a YouTube Channel: बहुत लोग सोचते है की अगर यूटयूब चैनल grow करना है तो बहुत सारा स्किल चाहिए होगा। लेकिन, ऐसा नही है.. अगर आपके अंदर एक दो स्किल भी हो न तो आप एक successful youtuber बन सकते है।

  • Editing Skill

अपनी यूट्यूब वीडियो को edit करने के लिए आपको editing Skill आना चाहिए। अगर नही आता तो आप यूट्यूब से सिख लीजिए। फ्री में ऐसे बहुत सारे यूट्यूब वीडियो मिल जाएंगे। बिना एडिटिंग के आपकी video की quality को बिगाड़ देगा और audience उसे देखना पसंद नही करेगी। इसलिए हल्की एडिटिंग तो आनी चाहिए।

  • Storytelling Skill

यहां पर storytelling skill कहने का मतलब ये नही की आपको कहानी सुनानी है। इसका मतलब यह है की जिस भी niche पर आप काम कर रहे है उसके बारे में video में आपको अच्छे से explain करना आना चाहिए। अगर आप एक मोबाइल के बारे में बता रहे है तो उसकी फीचर और सब कुछ अच्छे से explain करे ताकि viewers आपकी content को पसंद करें और दुबारा आए आपके चैंनल पर।

Youtube Channel Ideas for 2022 without Showing Your Face in Hindi | यूट्यूब चैनल आइडिया बिना चेहरा दिखाए 2022 हिन्दी

1. Educational Channel ( best YouTube Channel Ideas in India)

Educational Channel ऐसा चैनल जिसमे आप बहुत आगे जा सकते है। अगर आप किसी subject में या एजुकेशन फील्ड से जुड़े किसी भी चीज में अच्छे है तो ये आइडिया आपके बहुत काम आ सकता है।

एजुकेशन से जुड़े चैनल की खासियत यह होती है की इसमें आप youth को इंगेज करते है जो की लॉन्ग लास्टिंग होता है। कंटेंट की क्वालिटी और सही information पर काम करे।

इसके लिए आपको अपना चेहरा दिखाने की जरूरत नही है। अपने mobile या camera का स्क्रीन सीधे कॉपी या बोर्ड की तरफ रख सकते है और या तो आप projector का भी इस्तेमाल कर सकते है।

इससे बच्चो का इंटरेस्ट बढ़ेगा और आपका चैनल जल्द ही grow करेगा।

2. Story Explanation Channel (best YouTube Channel Ideas 2022)

यहां पर मैं कहानी की बात कर रही हूं। आप कोई फिक्शन(मन धड़क) कहानी या रीयल लाइफ कहानी को explain करके video create कर सकते हैं। ध्यान देने के बात यह है की जिस भी तरह को कहानी बताए अपने audience को वो अपने डिस्क्रिप्शन में जरूर बताएं। ताकि viewers को समझ आए की आपका चैनल किस niche पर based हैं।

इसे भी करने के लिए आपको अपने फेस को दिखाने की जरूरत नही है। बिना फेस दिखाए भी आप कर सकते है। लेकिन, आपको एडिटिंग अच्छी आनी चाहिए। सिंपली आप ऐसा कर सकते है की आप अपनी voice रिकॉर्ड कर ले और वीडियो में कोई भी animation दिखा सकते हैं। और अगर आपको एनीमेशन आता है तो बहुत बढ़िया है। और अगर नही आता तो आप youtube पर वीडियो देख कर सिख ले।

3. Motivational Channel (YouTube Channel Ideas without voice)

दोस्तो, आज की दुनिया में लोग हंसते तो बहुत है पर सिर्फ लोगो को दिखाने के लिए। एक सर्च में पता चला है कि बहुत कम लोग ऐसे है जो सच में खुशी से हंसते है।

Motivation वाला चैनल भी काफी जल्दी grow करने लगता है। आज की युवा को हर वक्त बाहरी motivation की जरूरत पड़ती हैं। तो ये आइडिया बहुत अच्छा है।

ऐसे चैनल को बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है। कुछ फ्री की फोटो अपलोड कीजिए और अपनी voice में voice over कीजिए। और वीडियो अपलोड करके पैसे कमाए। इसमें आप चाहे तो बिना अपनी आवाज के भी वीडियो बना सकते है। Status की तरह वीडियो डाल कर।

4. Book Explanation ( YouTube channel ideas for beginners)

दोस्तो, क्या आपको पता है की आज आधी से ज्यादा आबादी किताब पढ़ने में इंट्रेस्ट रखती है। कई लोगो को Motivational books पढ़ने ने मजा आता है तो कईयों को book summary सुनने में।

ऐसा भी होता है की लोग बुक्स पढ़ना तो चाहते है पर उनके पास इतना टाइम नही होता। इसलिए वो books की summary सुन लेते है podcast के जरिए। पॉडकास्ट सिर्फ ऑडियो नही बल्कि वीडियो भी हो सकता है। मतलब यूट्यूब पर होने वाला पॉडकास्ट।

इसमें आपको famous और interesting books को explain करना है। ताकि लोग आपके कंटेंट को पसंद करे और आपसे जुड़े। तभी आप एक successful youtuber बन पाएंगे।

इसे भी पढ़े :- Instagram से पैसे कैसे कमाएं

5. Skill Channel (best YouTube Channel Ideas in Hindi)

ये तो आप जानते ही है की हर किसी में कोई न कोई हुनर होता है। कोई न कोई skill जरूर होता है। आप अपने अंदर के स्किल को पहचाने और उसे अपने मोबाइल पर दिखाए।

मान लीजिए आपके अंदर dubbing की skill है तो और अपना चेहरा नहीं दिखाना चाहते तो ऐसे में आप उस हीरो या इंसान की तस्वीर लगा सकते है और अपना voice उस पर dub कर सकते है।

डिस्क्रिप्शन में लोगो को चाहे तो बता भी सकते है ये डबिंग आप करते है और अगर कोई करवाना चाहे तो आपको कॉन्टैक्ट करेगा। क्या पता कोई अच्छे पैसे देने वाला मिल जाए।

इसमें आपका चैनल organically grow करेगा और आप जल्द ही फेमस हो जाएंगे। क्योंकि ऐसे कॉन्टैक्ट लोगो को बहुत पसंद आते है।

6. Product reviews Channel (Youtube channel idea for student)

दोस्तो, दुनिया में हर दिन करोड़ों लोग कुछ न कुछ online खरीदारी करते ही है। लेकिन, ऑनलाइन कुछ भी खरीदने से पहले वो उस product के बारे में थोड़ा research करते है ताकि उन्हें बाद में पछताना न पड़े।

Trending products पर अपनी review दे। आप चाहे तो unboxing भी कर सकते है। Unboxing का मतलब है की उस प्रोडक्ट को खोलना और अपने दर्शकों को बताना की आपके हिसाब से वो प्रोडक्ट कितना अच्छा है। उसकी खासियत क्या है उसमे अच्छा क्या है।

अगर आपका बताया हुआ review लोगो को अपनी तरफ अट्रैक्ट करता है तो आपका जल्द ही चैनल grow कर जाएगा। क्योंकि इससे आपकी ऑडियंस को मदद हो रही है। और उन्हे अच्छा लगेगा।

इसमें आपको अपना चेहरा दिखाने की जरूरत नहीं है। आप चाहे तो अपनी voice भी नहीं डाले। जो भी खूबी रहेगी आप उसको स्क्रीन पर लिख दे। और कोई भी फ्री म्यूजिक के साथ वीडियो क्रिएट कर सकते है। ऐसे पैसे भी खूब कमा सकते हैं।

इसे भी पढ़े :- भारत के बारे में जाने रोचक तथ्य और जानकारियां

7. Fact Channel (Youtube channel idea without showing your face 2022 in Hindi)

फैक्ट्स का क्रेज मार्केट में खूब है। ये एक तरह से educate करता है viewers को। इस niche पर काम करने के लिए आपको एक अच्छा researcher बनना पड़ेगा। क्योंकि आप वीडियो में जूठ नही बोल सकते और न ही दिखा सकते है।

रोज हजारों की तादाद में लोग इस पर रिसर्च करते है। Fact Channel बहुत जल्द ही grow कर जाते है। इसमें आप एक स्पेशल student या एक category decide कर सकते है की आप किसके लिए facts vedio बनाएंगे।

आप चाहे तो upsc aspirants के लिए सिर्फ बना सकते है। क्योंकि सिविल सेवा की परीक्षा हजारों विद्यार्थी देते है। और इस एग्जाम में facts से प्रश्न भी खूब पूछे जाते है। तो बहुत ज्यादा chance है आपका चैनल आपकी ऑडियंस को पसंद आए।

आपको अपना चेहरा दिखाने की जरूरत नहीं आप सिर्फ अपनी voice से ऐसी विडियोज बना सकते है। अगर आपकी आवाज थोड़ी impressive होगी तो लोग और भी ज्यादा पसंद करेंगे इसलिए अपनी वॉइस पर भी ध्यान दे।

अच्छी एडिटिंग करे, ताकि लोग इंट्रेस्ट के साथ देख सके। अगर फोन में नही होती तो laptop ले ले।

अंतिम कुछ बाते

7 Best YouTube Channel Ideas Without Showing Your Face 2022 in Hindi for Beginners, आशा है की आपको आज का आर्टिकल पसंद आया है और आपके काम भी। अगर ये कंटेंट आपके लिए helpful रहा है तो इसे Like और Share करना ना भूलें। हमे Comment करके जरूर बताएं की आपको कौन सा idea ज्यादा पसंद आया और आप किसके साथ काम करना चाहेंगे।

अन्य पढ़े

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

2 thoughts on “7 Best YouTube Channel Ideas Without Showing Your Face 2022 in Hindi for Beginners ”

Leave a Comment