भगवंत मान: जीवनी, आयु, शिक्षा, पत्नी, जाती, परिवार, संपत्ति, राजनीती | Bhagwant Mann Biography Hindi 2022

Bhagwant Mann Biography in Hindi

भगवंत सिंह मान (Bhagwant Singh Mann) की जीवनी  बताने जा रही हूं। कैसे एक कॉमेडी के शौकिन आज राजनीति में अपने पैर जमा कर बैठ गए। पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री बनने जा रहे है। आज इनकी आयु, शिक्षा, पत्नी, जाती, परिवार, संपत्ति, राजनीतिक दल, कुल जीवन परिचय जानने के कोशिश करेंगे। वैसे इनकी कहानी है बहुत Motivational ।

 

Bhagwant Singh Mann introduction | भगवंत सिंह मान का परिचय

 

एक सिख परिवार में जन्मे भगवंत सिंह मान 17 अक्टूबर सन् 1973 को दुनिया में पहली बार कदम रखा। पंजाब के एक छोटे से जिले संगरूर में इन्होंने जन्म लिया था। आज ये 49 वर्ष (Bhagwant Mann age) के हो गए है। भगवंत सिंह मान को बचपन से ही कॉमेडी करना बेहद पसंद था। इन्होंने अपनी एक कॉमेडी में कहा भी था की ये MLA, MP बन जाएंगे अगर इन्हे मौका मिलेगा तो। और आज ये सच में पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में चयनित हुए है। पेशे से ये एक अभिनेता और कॉमेडियन है। और लोगो की दिलो पर ऑलरेडी राज कर चुके है।

 

10 मार्च 2022 को भगवंत मान ने पंजाब के धुरी विधानसभा से 58,206 के भारी मतों से जीत हासिल की। भगवंत सिंह मान आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) से ताल्लुक रखते है। 2022 के विधानसभा चुनाव में AAP ने 117 में से 92 सीटों को जीत कर अपनी जीत दर्ज कर ली। और अब भगवंत सिंह मान पंजाब के मुख्यमंत्री के तौर पर आने वाले 16 मार्च 2022 को शपथ लेंगे।

 

कहा जा रहा है की ये पंजाब का ऐतिहासिक जीत है। और ऐसी जीत मिलने के बाद कॉमेडियन और अब नए मुख्यमंत्री भगवंत मान सोशल मीडिया पर एक सितारे की भाती चमक रहे है। सभी इनको बधाईयां देने में लगे है। आइए इनके बारे में थोड़ा और जानते है की इनकी राजनीतिक जिंदगी के अलावा कैसी है जिंदगी।

 

इसे भी पढ़े – होली का रंग कैसे छुड़ाए , जाने इसके आसान तरीके

 

Bhagwant Singh Mann family/Personal life | भगवंत सिंह मान का परिवार/निजी जिंदगी

 

भगवंत मान मूल रूप से पंजाब के निवासी है। इनके पिता का नाम महेंद्र सिंह मान है और माता जी का नाम हरपाल कौर है। इनके पिता एक अध्यापक है। इनकी शादी 2015 में इंद्रप्रीत (Bhagwant Mann Wife) से हुई थी पर जल्द ही तलाक हो गया। इनके दो बच्चे है, जिसमे से एक बेटी है और एक बेटा है।

 

2011 में इन्होंने पीपुल्स पार्टी में जाने का सोचा और चले भी गए। और फिर 2012 में विधानसभा चुनाव लड़े, लेहरा निर्वाचन क्षेत्र के तरफ से। इस वक्त बात ज्यादा बनी नही नही। इसलिए 2014 में संगरूर क्षेत्र से लोकसभा में चुनाव लडने के लिए आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। फिर से उन्होंने अपनी पैर पसारी और अपना पहला लोकसभा चुनाव पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखदेव सिंह ढींडसा के खिलाफ लड़े और जीते भी। अब इन्होंने 2017 में सुखबीर सिंह बादल और रवनीत सिंह बिट्टू के खिलाफ फिर से चुनाव लड़ा पर इस बार मुंह की खानी पड़ी और वो हार गए।

Bhagwant Mann
CM of Punjab Bhagwant Mann

Bhagwant Mann TV Journey | भगवंत मान का टीवी का सफर

इन्होंने कॉमेडी और अभिनय के लिए अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी। ठीक से बारहवीं भी नही की और कॉमेडी की दुनिया में अपना पैर जमाने आ निकल पड़े। भगवंत मान को कॉमेडी का शौक बचपन से था। लेकिन, फिर इन्होंने अपनी ग्रेजुएशन शहीद उद्धम सिंह गवर्नमेंट कॉलेज से पूरा किया। कॉलेज के दिनों से कॉमेडी में रुचि रखने की वजह से अपना करियर एक कॉमेडियन के तौर पर बनाने की सोची। राजनीति, खेल, व्यापार और भी कई मुद्दों पर अपने कॉमेडी का तड़का लगाया और लोगो को हसाया।

इन्होंने पटियाला में होने वाले कॉमेडी शो में स्वर्ण पदक भी जीता। इन्होंने अपना पहला कॉमेडी एल्बम जगतार जग्गी के साथ किया और वो काफी हिट साबित हुआ। 90 के दशक में इन दोनो की जोड़ी एक चर्चित जोड़ी में से एक है। भगवंत मान का एक और कॉमेडी शो आया जिसका नाम “Gobhi Diye Kachiye Vaparney” था और ये भी काफी हिट था। इसके बाद उन्हें घर घर में पहचान मिली।

 

इन्होंने टीवी कार्यक्रम भी प्रस्तुत की थी। एक बार इन्होंने राणा सिंह के साथ पंजाबी टीवी अल्फा ईसीटी के लिए जुगनू मस्त मस्त में काम किया और ये भी बहुत हिट साबित हुई। जग्गी और मान ने 2006 में बार फिर से काम किया और इस कार्यक्रम का नाम “नो लाइफ विथ वाइफ” था। और भी कई शोज किए इन्होंने। इनकी पहली फिल्म कचहरी थी जो 1994 में रिलीज हुई थी। और ऐसे ही 2015 तक 13 फिल्मे कर चुके थे।

2008 में “ग्रेट इंडियन लाफ्टर” शो में हिस्सा लिया जो स्टारप्लस पर आता था। और इसके बाद तो इनका सफर बस सुहावना ही होता चला गया। इसके बाद इनकी प्रसिद्धि तो जग जाहिर थी।

इसे भी पढ़े

 Bhagwant Mann Political Career | भगवंत मान का राजनीतिक कैरियर

जैसा की पहले भी बताया मैने की इन्होंने 2011 में अपना पैर राजनीति में रखा था। 2014 में इन्होंने आम आदमी पार्टी को ज्वाइन कर लिया और इसमें इनकी जीत हुई। लेकिन, अरविंद केजरीवाल के द्वारा ड्रग्स माफिया मामले में विक्रम मांजेठिया से बिना किसी शर्त पर माफी मांगने पर इन्होंने इस्तीफा दे दी।

 

भगवंत मान  पर एक आरोप ये भी लग चुका है की ये शराबी है, ये शराब पीते है। और ये नेता योगेंद्र यादव ने 2015 में इन पर लगाई थी। योगेंद्र यादव ने सभी के सामने कहा था की एक बार बैठक में भगवंत मान के मुंह से शराब की बदबू आ रही थी। और भी बहुत सारे भाजपा के नेता ने इस पर बयान दिया था की भगवंत शराब के आदि है। लेकिन, बाद में इन्होंने अपनी मां के सिर की कसम खाए और कहा की वो अब शराब को हाथ नहीं लगाएंगे।

 

हालांकि, 2017 में चुनाव हारने के बाद इन्होंने हार नही मानी और 2019 में फिर से आम आदमी पार्टी को ज्वाइन किया। और तब अरविंद केजरीवाल ने उन पर अपना विश्वास दिखाया और उन्हे पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में चेहरे को सामने रखा। 10मार्च 2022 को पंजाब में भगवंत मान ने 117 में से 92 सीटों को अपने नाम किया और अब इनका मुख्यमंत्री बनना निश्चित है।

 

Conclusion

दोस्तो, आज जो माहौल है पंजाब का वो खुद भगवंत मान ने नही सोचा होगा। एक कॉमेडी की दुनिया से आया हुआ आम आदमी आज पंजाब की मुख्यमंत्री बनने जा रहा है। इससे एक बात कही जा सकती है की आप बस अपना काम किए जाओ। ये bhagwant Mann biography सच में काफी प्रेरणादायक है। आपको हमारी आज की भगवंत मान: जीवनी, आयु, शिक्षा, पत्नी, जाती, परिवार, संपत्ति, राजनीती | Bhagwant Mann Biography in Hindi, कैसी लगी। हमे comment करके जरूर बताएं। इसके अलावा आपको कुछ भी कहना हो तो हमे कह सकते है। इसे अपने दोस्तो के साथ like और share करे।

 

FAQ

1.Bhagwant Mann net worth

Ans. एक सोर्स के मुताबिक इनकी नेट वर्थ 1.70 करोड़ है।

2. Bhagwant Mann MP Sangrur Mobile Number

Ans. 09463129531

3. Bhagwant Mann age

Ans. 49 years

4. Bhagwant Mann Wife

Ans. इंद्रेप्रित कौर

 

अन्य पढ़े

 

 

 

Leave a Comment