लॉरेंस बिश्नोई का जीवन परिचय | Lawrence Bishnoi Biography and Life Story in Hindi 2022

लॉरेंस बिश्नोई का जीवन परिचय,सिद्धू मूसे वाला की हत्या ,उम्र ,परिवार ,गैंग ( Lawrence Bishnoi Biography ,sidhu moose wala death ,sidhu moose wala murder case reason in hindi )

Lawrence Bishnoi Biography and Life Story in Hindi: पंजाब के फेमस और पॉपुलर गायक सिद्धू मूसे वाला की हत्या करने वाले लॉरेंस बिश्नोई की चर्चा हर तरफ हो रहीं है। लॉरेंस बिश्नोई एक जाने माने और बेहद ही खतरनाक गैंगस्टर है। फिलहाल वो दिल्ली के सबसे कड़े जेल तिहाड़ जेल सेक्शन 8 में बंद है पर रिपोर्ट की माने तो वही से अपना काम भी करते है।

29 मई 2022, को शाम 5 बजे गायक और रैपर सिद्धू मूसे वाला  की हत्या इसी गैंगस्टर, लॉरेंस बिश्नोई के लोगो ने ली है। यह बात उन्होंने खुद कबूला है और इसकी जिम्मेदारी ली है। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सलमान खान को भी मरने की धमकी दे चुका है।

Lawrence Bishnoi Biography in Hindi
Lawrence Bishnoi Biography in Hindi

मीडिया रिपोर्ट की माने तो ऐसा कहा जा रहा है की सिद्धू मूसे वाला, पॉलिटिक्स में विरोधी पार्टी को अपना समर्थन दे रहे थे जो लॉरेंस और उसके गैंग को पसंद नही था। और इसी वजह से उन्हें खुले आम सड़क पर बंदूक AN 94 से गोली मारकर हत्या कर दी। हालांकि, आपको बता दे की यह बंदूक भारत में नही बनती है और अभी तक अमेरिका जैसा देश भी इसका प्रयोग नहीं करता और न ही बनाता है। तो ये एक बड़ा सवाल है, आखिर भारत में आया कैसे?

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने अपने इंटरव्यू में ये भी कहा है की, उसने अपने दोनो भाइयों विक्रमजीत सिंह मिदूखेरा और गुरलाल बराड़ का बदला लिया है जिसकी हत्या कर दी गई थी।

अभी तो मामला शांत भी नही हुआ है की, कनाडा के गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई के गैंग वालो ने एक और पंजाबी गायक मनकीरत ओलक को जान से मारने की धमकी दे दी है। यह वारदात 31 मई 2022 को हुई है। लॉरेंस बिश्नोई बायोग्राफी अंत तक पढ़े।

देश अभी एक के सदमे से उभरा नही था की बॉलीवुड जगत के शानदार सिंगर केके  की हार्ट एटक से 31 मई 2022 को देर रात मृत्यु हो गई। केके के गाने लोगो के दिलो में आज भी उसी भाव के साथ बजते है।

इस ब्लॉग पोस्ट में मैं लॉरेंस बिश्नोई का जीवन परिचय (Lawrence Bishnoi Biography), Lawrence Bishnoi life story in Hindi, देने जा रही हूं। तो इसे लास्ट तक पढ़े।

लॉरेंस बिश्नोई का जीवन परिचय | Lawrence Bishnoi Biography and Life Story in Hindi

Lawrence Bishnoi Biography, Lawrence Bishnoi photo
लॉरेंस बिश्नोई को पुलिस ले जाती हुई
  • नाम ( Name) – लॉरेंस बिश्नोई
  • प्रसिद्दि (Famous For ) – 29 मई 2022 को पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी लेना
  • जन्मदिन (Birthday) – 22 फरवरी 1992.
  • जन्म स्थान (Birth Place) – फाजिल्का, पंजाब, भारत
  • उम्र (Age ) – 30 साल (साल 2022 तक)
  • शिक्षा (Education ) – बैचलर ऑफ़ लॉ
  • कॉलेज (College ) – डीएवी कॉलेज,चंडीगढ़ , पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़
  • राशि (Zodiac) – कुंभ राशि
  • नागरिकता (Citizenship) – भारतीय
  • गृह नगर (Hometown) – अबोहर, पंजाब, भारत
  • धर्म (Religion) – हिन्दू
  • जाति (Cast ) – बिश्नोई
  • लम्बाई (Height) – 5 फीट 9 इंच
  • वजन (Weight ) – 76 किलोग्राम
  • आँखों का रंग (Eye Color) – काला
  • बालो का रंग( Hair Color) – काला
  • पेशा (Occupation) – गैंगस्टर
  • वैवाहिक स्थिति (Marital Status) – अवैवाहिक

लॉरेंस बिश्नोई का जन्म और परिवार –

लॉरेंस बिश्नोई का जन्म 22 फरवरी सन् 1992 में पंजाब, भारत में हुआ था। यह बिश्नोई समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। इनके पिता “लविंदर सिंह” एक पूर्व पुलिस कांस्टेबल रह चुके हैं। उनकी मां एक गृहिणी हैं। इनके पिता इन्हे स्पोर्ट्समैन बनाना चाहते थे क्योंकि लॉरेंस स्पोर्ट्स में काफी अच्छे है।

लॉरेंस बिश्नोई की शिक्षा –

Lawrence Bishnoi Biography, ने स्कूली शिक्षा सरकारी स्कूल से की है। इसके बाद उसने चंडीगढ़ के डीएवी कॉलेज में एडमिशन की और अपनी स्नातक की डिग्री हासिल की।

इसे भी पढ़े:- आईएएस श्रुति शर्मा का जीवन परिचय, upsc रैंक

एक इंटरव्यू में उनके टीचर ने यह बताया था की –

साल 2010 में जब लॉरेंस कॉलेज में थे और उस वक्त स्नातक की वार्षिक परीक्षा चल रही थी। उस दौरान कॉलेज में चोरी करते पकड़े गए थे। और जब वो टीचर परीक्षा अधीक्षक को उस छात्र कोई सौंपने वाले थे तब उस छात्र ने एक मंजिले से कूद कर भाग निकला था। बाद में पता करने पर पता चला की वो कोई और नही लॉरेंस बिश्नोई था।

आगे टीचर कहते है की, लॉरेंस शुरू से ऐसा नही था। सबके लिए संकटमोचन का काम करता था। हां उसे गुस्सा ज्यादा आता था लेकिन, ऐसे गैंगस्टर बनेगा ये कभी नही सोचा।

लॉरेंस बिश्नोई का करियर

लॉरेंस खेल में काफी अच्छा था इसलिए उसके पिता ने उसे एक खिलाड़ी बनाने की सोची थी। लॉरेंस बिश्नोई को डॉन बनने का शौक तब ज्यादा चढ़ गया था जब एक बार अपने चंडीगढ़ के डीएवी कॉलेज के चुनाव में भाग लिया। लेकिन, ये चुनाव वो जीत ना सका। और इसी की वजह से उसने विपक्ष पार्टी के साथ लड़ाई भी लड़ी।

इस हरकत की वजह से वो पुलिस की नजरो में आ गया और वहां मामला दर्ज हुआ। लेकिन, वो रुका नहीं और एक दोस्तो का समूह बना लिया जिसमें गुंडागर्दी करनी शुरू कर दी। आज एक खतरनाक गैंगस्टर है।

लॉरेंस बिश्नोई की कहानी -कैसे बना सबसे चालक और खतरनाक गैंगेस्टर

कहते है हर सिक्के के दो पहलू होते है, एक जो दिखता है और दूसरा जो सबसे छिपा रहता है। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। इनके करीबियों का कहना इन सब से अलग है जो हम और आप जानते है। लॉरेंस शुरू से ऐसे प्रवृत्ति का नही था।

Lawrence Bishnoi Biography in Hindi
Lawrence Bishnoi की गिरफ्तारी

मेरे और आपके जैसे ही लॉरेंस भी एक सामान सा आदमी था। जिसके सपने थे और आस पास खुशियां। और एक खूबसूरत सी लड़की, जिसके प्यार में पागल था ये गैंगस्टर। बात तब की है जब ये एक गैंगस्टर नही एक साधारण सा इंसान था। पंजाब की गलियों और सड़कों पर इन दोनो ने भी प्यार के पल को बताया था। दोनो की मुलाकात कॉन्वेंट स्कूल में हुई थी, जब लॉयंस 10 में पढ़ा करते थे। दोनो के बीच प्यार बेशुमार था।

आज कल बचपन का प्यार याद कौन रखता है, लेकिन इनके लिए तो वो प्यार परवान चढ़ने लगा था। दोनो ने आगे की पढ़ाई भी साथ में की। साल 2008 में सोपू की ओर छात्र संघ का चुनाव लड़ा गया, और उसमे इसकी हार हुई। तब से दोनो पक्षों में दुश्मनी की जंग छिड़ गई थी।

एक बार दोनो पक्ष आमने सामने हुए और वहीं फायरिंग होनी शुरू हो गई। इस वारदात ने लॉरेंस को अंदर से हिला दिया क्योंकि इसमें उसकी चहेती गर्लफ्रेंड मारी गई और वो इस खतरनाक दुनिया का खलनायक बन गया। जानने वाले का ऐसा कहना है की कोई इत्तेफाक नहीं बल्कि, साजिश थी।

कुछ रिपोर्ट के मुताबिक लॉरेंस की प्रेमिका को जिंदा जला कर मारा गया था। लेकिन, सच चाहे कुछ भी हो ये पूरा सच है की उसकी प्रेमिका को साजिश के तहत मारा गया था। इसका लॉरेंस पर ऐसा असर हुआ की लॉरेंस ने जुर्म की दुनिया को ही अपना घर बना लिया।

Lawrence Bishnoi Biography in Hindi, के खिलाफ कई केसेज फाइल है। हथियार सप्लाई से लेकर फायरिंग समेत कई मामले दर्ज है। कुछ वक्त पहले भी,इन्होंने सलमान खान को मारने की धमकी दी थी। फिलहाल तो दिल्ली पुलिस ने उन्हे तिहाड़ जेल में रखा है। लेकिन, अब ये नाम एक खौफनाक नाम बन चुका है।

 

सलमान खान से जुड़ा लॉरेंस बिश्नोई विवाद –

1. सलमान खान को धमकी देना:

काला हिरण को मारने के मामले में जब अभिनेता सलमान खान की सुनवाई चल रही थी तब उस समय साल 2018 में, बिश्नोई को अदालत में ले जाया जा रहा था। वहां उसने यह बात कही, की वो सलमान खान को इसके लिए मार डालेगा। लॉरेंस बिश्नोई समुदाय से ताल्लुक रखता है और काला हिरण के लिए दिल में प्यार है इसीलिए सलमान खान से बदला लेना चाहता था। हालांकि, सिद्धू मूसे वाला की मौत के बाद सलमान खान की सिक्योरिटी को और भी ज्यादा टाइट कर दिया गया है।

2. जेल में फोन लाने के कारण:

साल 2021 में एक और विवाद यह भी हुआ था, लॉरेंस बिश्नोई अपने साथ जेल मेंबाइल यूज करता है। और उसी के लिए अदालत ने उसकी पेशी हुई। रिपोर्ट के अनुसार जेल से कई बार अपने काम को अंजाम दे चुका है और व्हाट्सएप कॉल के जरिए हत्या की सुपारी लेता था।

3. सुशील कुमार से जुड़ा विवाद:

पिछले साल 2021 में, जब सागर की हत्या हुई तो इसमें सुशील कुमार के साथ ईनका भी नाम जोड़ा गया। ऐसा रिपोर्ट कहती है, सुशील इस गैंग का समर्थन कर रहे थे।

4. संदीप नंगल की हत्या:

इसी साल, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट विवाद में रहा। यह पोस्ट लॉरेंस की तरफ से था। उन्होंने पोस्ट में कहा की कबड्डी के खिलाड़ी संदीप नंगल की उन्होंने हत्या कर दी है क्योंकि इन्हे धोखा मिला था। लेकिन, यह पोस्ट बाद में फर्जी और गलत बताया गया।

5. सिद्धू मूसेवाला हत्या:

29 मई 2022 को जब पंजाबी गायक सिद्धू मूसे वाला की हत्या हुई तब लॉरेंस बिश्नोई और उसके गैंग वाले इस विवाद का विषय बने। क्योंकि उनकी मौत की जिम्मेदारी ली।

6. बिश्नोई गैंग:

बिश्नोई गैंग लॉरेंस बिश्नोई के द्वारा संचालित की जाती है। इस गैंग के कई लोगो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली –

Lawrence Bishnoi Biography , Lawrence Bishnoi photo
लॉरेंस बिश्नोई

कांग्रेस नेता और पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला को मनसा जिले में बीच सड़क पर AN 94 से गोली मारकर हत्या कर दी। इस फायरिंग में दो और लोग भी घायल हुए। वारदात की जगह पर तीन AN-94 राइफल की गोलियां मिलीं है। जो भारत में नही बनाई जाती।

फेमस रैपर और सिंगर सिद्धू मूसे वाला की हत्या के कुछ घंटे बाद ही कनाडा का एक गैंगस्टर गैंग ने इसकी जिम्मेदारी ली है, और वही बाद में लॉरेंस बिश्नोई का नाम सामने आया। गोल्डी बराड़ (Canada gangster) ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसका खुलासा किया और लिखा की इसके पीछे वो और बिश्नोई की गैंग थी।

रिपोर्ट के अनुसार, मूसेवाला का नाम लॉरेंस बिश्नोई के भाई विक्रमजीत सिंह मिड्दुखेड़ा और गुरलाल बराड़ (lawrence bishnoi brother name) की हत्या में सामने आया था, लेकिन पंजाब पुलिस के द्वारा उसके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई, और साथ मूसे वाला का नाम ने अंकित भादू के एनकाउंटर में भी आया था। दिल्ली पुलिस को इस बात का पता चला पर उन्होंने अपनी राजनीतिक शक्ति का इस्तेमाल करते हुए बच निकला। इसी बात का बदला लॉरेंस और उसकी गैंग ने लिया है।

इसे भी पढ़े:- लॉ ऑफ अट्रैक्शन क्या है, इसके नियम क्या है, कैसे करे

फ़िलहाल कहाँ है लॉरेंस बिश्नोई ?(Where is Lawrence Bishnoi Now)

आपको यह बताते चले की लॉरेंस बिश्नोई फिलहाल दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद है और ऐसा कहा जा रहा है की वह जेल से अपने गैंग को ऑपरेट कर रहा है. इसके गैंग में 700 शार्प शूटर हैं जो कनाडा समेत कई देशों में मौजूद और एक्टिव है।

FAQ

Q. लॉरेंस बिश्नोई कौन है?

Ans. लॉरेंस बिश्नोई एक गैंगस्टर है.

Q. लॉरेंस बिश्नोई के पास कितना पैसा है?

Ans. अब तक इसने 10 करोड़ रूपए से ज्यादा की कमाई कर चुका है.

Q. लॉरेंस बिश्नोई की उम्र कितनी है?

Ans. 30 साल

Q. लॉरेंस बिश्नोई कौन सी जेल में है?

Ans. लॉरेंस बिश्नोई दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है.

Q. लॉरेंस बिश्नोई ने क्या किया?

Ans. लॉरेंस ने पंजाब के गायक सिद्धू मूसे वाला की हत्या की है.

अंतिम कुछ शब्द:

दोस्तो, आपको यह ब्लॉग पोस्ट, लॉरेंस बिश्नोई का जीवन परिचय | Lawrence Bishnoi Biography in Hindi, Lawrence Bishnoi news, Lawrence Bishnoi wiki, कैसा लगा मुझे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। अगर पसंद आया है तो इसे Like और अपने दोस्तो के साथ सोशल मीडिया पर Share करना ना भूलें।

अगर आपको किसी भी तरह की कोई प्रतिक्रिया देनी है तो मेरे About Me सेक्शन में जाकर मेरे सोशल मीडिया हैंडल पर मैसेज कर सकते हैं। मिलते है अगले आर्टिकल में, मेरा ब्लॉग Story Obsession पर पढ़ने के लिए धन्यवाद!

अन्य पढ़ें

 

 

 

Leave a Comment